logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालासोर हादसे का मास्टरमाइंड मदरसे से गिरफ्तार! अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप

1 hr ago
user_Bherulal Damor
Bherulal Damor
सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
1 hr ago

बालासोर हादसे का मास्टरमाइंड मदरसे से गिरफ्तार! अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बालासोर हादसे का मास्टरमाइंड मदरसे से गिरफ्तार! अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप
    1
    बालासोर हादसे का मास्टरमाइंड मदरसे से गिरफ्तार!
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप
    user_Bherulal Damor
    Bherulal Damor
    सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by तखतसिंह भबराणा
    1
    Post by तखतसिंह भबराणा
    user_तखतसिंह भबराणा
    तखतसिंह भबराणा
    सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • हाउसिंग बोर्ड स्थित एफसीआई केंद्र पहुंचे जिला कलेक्टर, खाद्यान्न की गुणवत्ता और स्टॉक रजिस्टर की जांची हकीकत संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशलदान ने गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफ़सीआई) के गोदाम और खरीद केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न के भंडारण, उसकी गुणवत्ता और वितरण प्रणाली की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने एमएसपी पोर्टल की कार्यप्रणाली को समझते हुए खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। ​निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से किसानों की कम गिरदावरी के मुद्दे पर संज्ञान लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमों के अनुरूप गिरदावरी सुनिश्चित की जाए ताकि क्षेत्र के अन्नदाताओं को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने धर्म कांटे पर प्रदर्शित एमएसपी दरों और स्टॉक रजिस्टर के संधारण का भी बारीकी से अवलोकन किया। ​खाद्य गोदाम की जांच करते समय जिला कलेक्टर ने क्वालिटी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह चौधरी से अनाज की जांच प्रक्रिया, गोदाम की कुल क्षमता और सुरक्षा मानकों पर चर्चा की। उन्होंने गोदाम में कार्यरत श्रमिकों के भुगतान और टेंडर प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि खाद्यान्न की नियमित जांच में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि अनाज का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए और वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए। इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी ओम प्रकाश जोतड़ और एमडीडीआर राज कुमार खाडि़या सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    हाउसिंग बोर्ड स्थित एफसीआई केंद्र पहुंचे जिला कलेक्टर, खाद्यान्न की गुणवत्ता और स्टॉक रजिस्टर की जांची हकीकत
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशलदान ने गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफ़सीआई) के गोदाम और खरीद केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न के भंडारण, उसकी गुणवत्ता और वितरण प्रणाली की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने एमएसपी पोर्टल की कार्यप्रणाली को समझते हुए खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
​निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से किसानों की कम गिरदावरी के मुद्दे पर संज्ञान लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमों के अनुरूप गिरदावरी सुनिश्चित की जाए ताकि क्षेत्र के अन्नदाताओं को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने धर्म कांटे पर प्रदर्शित एमएसपी दरों और स्टॉक रजिस्टर के संधारण का भी बारीकी से अवलोकन किया।
​खाद्य गोदाम की जांच करते समय जिला कलेक्टर ने क्वालिटी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह चौधरी से अनाज की जांच प्रक्रिया, गोदाम की कुल क्षमता और सुरक्षा मानकों पर चर्चा की। उन्होंने गोदाम में कार्यरत श्रमिकों के भुगतान और टेंडर प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि खाद्यान्न की नियमित जांच में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि अनाज का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए और वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए। इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी ओम प्रकाश जोतड़ और एमडीडीआर राज कुमार खाडि़या सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 min ago
  • ग्राम पंचायत लोहागढ़ दांतली फला ब्लाक धरियावद जिला प्रतागढ़ की घटाना 30/4/2026 एक भेस जल गई अंदर सामग्री जल कर राख
    1
    ग्राम पंचायत लोहागढ़ दांतली फला ब्लाक धरियावद जिला प्रतागढ़ की घटाना 30/4/2026 एक भेस जल गई अंदर सामग्री जल कर राख
    user_NATHU LAL MEENA
    NATHU LAL MEENA
    Software Developer Dhariawad, Pratapgarh•
    43 min ago
  • कैलाशपुरी पंचायत क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शंकर पिया, केसर खराड़ी सहित अन्य ग्रामीणों के मकानों के पास अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के मकानों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया। आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका सागवाड़ा की दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत तथा 3 फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। यदि दमकल समय पर नहीं पहुंचती तो कई मकान और अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो सकता था। दमकल टीम के निलेश पाटीदार के नेतृत्व में जिगर और वाहन चालक नरेश ने तेजी और सूझबूझ से काम करते हुए आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, दमकल पहुंचने से पहले गांव के लोगों ने भी हिम्मत दिखाते हुए अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। प्रकाश, लोकेश, जगदीश, लाला, लक्ष्मण सहित कई ग्रामीणों के सहयोग से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। इस घटना के साथ ही आसपास के जंगलों में आग लगने का खतरा भी सामने आया। गर्मी के मौसम में सूखी घास और पेड़-पौधों के कारण जंगलों में आग तेजी से फैलती है, जिससे वन्य जीवों और पक्षियों को भारी नुकसान होता है। कई बार छोटे-छोटे जीव, पक्षियों के घोंसले और वनस्पति पूरी तरह जलकर नष्ट हो जाते हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसके तहत जंगल क्षेत्रों में फायर लाइन (आग रोकने के लिए खाली पट्टी) बनाई जाए, नियमित निगरानी रखी जाए, ग्रामीणों को जागरूक किया जाए और कहीं भी आग दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही, खेतों में फसल अवशेष जलाने पर सख्ती से रोक लगाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। कैलाशपुरी की इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि समय पर कार्रवाई और सामूहिक प्रयास से बड़ी से बड़ी आपदा को भी टाला जा सकता है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और आमजन दोनों को सतर्क रहना जरूरी है।
    1
    कैलाशपुरी पंचायत क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शंकर पिया, केसर खराड़ी सहित अन्य ग्रामीणों के मकानों के पास अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के मकानों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया। आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका सागवाड़ा की दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत तथा 3 फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। यदि दमकल समय पर नहीं पहुंचती तो कई मकान और अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो सकता था।
दमकल टीम के निलेश पाटीदार के नेतृत्व में जिगर और वाहन चालक नरेश ने तेजी और सूझबूझ से काम करते हुए आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, दमकल पहुंचने से पहले गांव के लोगों ने भी हिम्मत दिखाते हुए अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। प्रकाश, लोकेश, जगदीश, लाला, लक्ष्मण सहित कई ग्रामीणों के सहयोग से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली।
इस घटना के साथ ही आसपास के जंगलों में आग लगने का खतरा भी सामने आया। गर्मी के मौसम में सूखी घास और पेड़-पौधों के कारण जंगलों में आग तेजी से फैलती है, जिससे वन्य जीवों और पक्षियों को भारी नुकसान होता है। कई बार छोटे-छोटे जीव, पक्षियों के घोंसले और वनस्पति पूरी तरह जलकर नष्ट हो जाते हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन भी प्रभावित होता है।
ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसके तहत जंगल क्षेत्रों में फायर लाइन (आग रोकने के लिए खाली पट्टी) बनाई जाए, नियमित निगरानी रखी जाए, ग्रामीणों को जागरूक किया जाए और कहीं भी आग दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही, खेतों में फसल अवशेष जलाने पर सख्ती से रोक लगाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
कैलाशपुरी की इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि समय पर कार्रवाई और सामूहिक प्रयास से बड़ी से बड़ी आपदा को भी टाला जा सकता है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और आमजन दोनों को सतर्क रहना जरूरी है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उदयपुर जिले के कुराबड़ रोड स्थित हरियाव गांव में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने बिंदौली पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल दूल्हे को जबरन घोड़ी से नीचे उतारा, बल्कि तलवारों से हमला कर कई लोगों को घायल भी कर दिया। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, हरियाव निवासी भेरूलाल मेघवाल की सुपुत्री पूजा की बिंदौली धूमधाम से निकाली जारही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने खलल डालते हुए हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने तलवारें लहराईं और दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतार दिया। ​अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी हमलावरों ने बेरहमी से वार किए। इस हिंसा में कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
    1
    उदयपुर जिले के कुराबड़ रोड स्थित हरियाव गांव में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने बिंदौली पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल दूल्हे को जबरन घोड़ी से नीचे उतारा, बल्कि तलवारों से हमला कर कई लोगों को घायल भी कर दिया। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, हरियाव निवासी भेरूलाल मेघवाल की सुपुत्री पूजा की बिंदौली धूमधाम से निकाली जारही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने खलल डालते हुए हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने तलवारें लहराईं और दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतार दिया।
​अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी हमलावरों ने बेरहमी से वार किए। इस हिंसा में कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगला - डूंगला क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐलवा माता मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां करजू निवासी ईश्वरलाल रावत ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर करीब 46 हजार 500 रुपए की लागत से निर्मित चांदी की आकर्षक भेलपुरी लारी माता के चरणों में अर्पित की। यह अनूठी भेंट मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही और दर्शनार्थियों ने इसे आस्था की मिसाल बताया। लोकन्यास ट्रस्ट ऐलवा माता विकास समिति के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि ऐलवा माता मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यहां भक्तजन अपनी-अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भेंट चढ़ाते हैं, जिनमें कई बार इस तरह की अनूठी और प्रतीकात्मक भेंट भी शामिल होती है, जो समाज में भक्ति और विश्वास का संदेश देती है। ईश्वरलाल रावत ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पावभाजी एवं भेलपुरी का व्यवसाय कर रहे हैं और माता की कृपा से उनके कार्य में निरंतर उन्नति हो रही है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में माता के प्रति उनकी आस्था और भी दृढ़ हुई, और जैसे-जैसे व्यवसाय में प्रगति मिली, उन्होंने यह संकल्प लिया कि मनोकामना पूर्ण होने पर वे अपने व्यवसाय से जुड़ी प्रतीकात्मक भेंट माता को अर्पित करेंगे। इसी संकल्प की पूर्ति के रूप में उन्होंने चांदी की भेलपुरी लारी बनवाकर चढ़ाई। उन्होंने भावुक होकर कहा, “माता रानी की कृपा से आज हमारा परिवार खुशहाल है। उनकी कृपा से ही हमें सम्मान और सफलता मिली है। आगे भी हम अपनी आय का एक अंश माता के चरणों में अर्पित करते रहेंगे।” यह मंदिर अरावली पर्वतमाला की एलागढ़ पहाड़ी पर स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है। यहां समय-समय पर भजन संध्या, धार्मिक आयोजन, प्रसादी वितरण एवं विशेष पर्वों पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस अवसर पर लोकन्यास ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष नारायण लाल व्यास सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने ईश्वरलाल रावत एवं उनके परिवार का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके इस धार्मिक योगदान की सराहना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में ऊंकार लाल व्यास, दुर्गा शंकर शर्मा, पूरणमल अहीर सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    डूंगला - डूंगला क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐलवा माता मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां करजू निवासी ईश्वरलाल रावत ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर करीब 46 हजार 500 रुपए की लागत से निर्मित चांदी की आकर्षक भेलपुरी लारी माता के चरणों में अर्पित की। यह अनूठी भेंट मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही और दर्शनार्थियों ने इसे आस्था की मिसाल बताया।
लोकन्यास ट्रस्ट ऐलवा माता विकास समिति के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि ऐलवा माता मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यहां भक्तजन अपनी-अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भेंट चढ़ाते हैं, जिनमें कई बार इस तरह की अनूठी और प्रतीकात्मक भेंट भी शामिल होती है, जो समाज में भक्ति और विश्वास का संदेश देती है।
ईश्वरलाल रावत ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पावभाजी एवं भेलपुरी का व्यवसाय कर रहे हैं और माता की कृपा से उनके कार्य में निरंतर उन्नति हो रही है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में माता के प्रति उनकी आस्था और भी दृढ़ हुई, और जैसे-जैसे व्यवसाय में प्रगति मिली, उन्होंने यह संकल्प लिया कि मनोकामना पूर्ण होने पर वे अपने व्यवसाय से जुड़ी प्रतीकात्मक भेंट माता को अर्पित करेंगे। इसी संकल्प की पूर्ति के रूप में उन्होंने चांदी की भेलपुरी लारी बनवाकर चढ़ाई।
उन्होंने भावुक होकर कहा, “माता रानी की कृपा से आज हमारा परिवार खुशहाल है। उनकी कृपा से ही हमें सम्मान और सफलता मिली है। आगे भी हम अपनी आय का एक अंश माता के चरणों में अर्पित करते रहेंगे।”
यह मंदिर अरावली पर्वतमाला की एलागढ़ पहाड़ी पर स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है। यहां समय-समय पर भजन संध्या, धार्मिक आयोजन, प्रसादी वितरण एवं विशेष पर्वों पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेते हैं।
इस अवसर पर लोकन्यास ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष नारायण लाल व्यास सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने ईश्वरलाल रावत एवं उनके परिवार का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके इस धार्मिक योगदान की सराहना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में ऊंकार लाल व्यास, दुर्गा शंकर शर्मा, पूरणमल अहीर सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • *`यूपी- बाराबंकी में दूल्हा ने दुल्हन के सामने एक व्यवहारिक शर्त`* *दूल्हा अशोक ने पूछा- गैस ना मिले तो चूल्हे पर खाना बना पाओगी?* *तो दुल्हन बोली- हां बना लेगें।* *इसके बाद हुई शादी और दुल्हन की विदाई, अशोक ने पिछले दिनों LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में घंटों बिताए है।*
    1
    *`यूपी- बाराबंकी में दूल्हा ने दुल्हन के सामने एक व्यवहारिक शर्त`*
*दूल्हा अशोक ने पूछा- गैस ना मिले तो चूल्हे पर खाना बना पाओगी?*
*तो दुल्हन बोली- हां बना लेगें।*
*इसके बाद हुई शादी और दुल्हन की विदाई, अशोक ने पिछले दिनों LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में घंटों बिताए है।*
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.