राजस्थान के राजसमंद स्थित चिरवा टनल में श्रीनाथजी उदयपुर टोलवे प्रा. लि. (SUTPL) द्वारा आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करने के लिए एक संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास में सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), राजस्थान पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मॉक ड्रिल के दौरान टनल के भीतर भूस्खलन होने से धूल और धुएँ के कारण दृश्यता कम होने और दो वाहनों के बीच पीछे से टक्कर होने का परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें कुल 7 व्यक्ति फँस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही SUTPL की रूट पेट्रोल टीम, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अत्याधुनिक हाइड्रोलिक रेस्क्यू उपकरणों एवं विद्युत संचालित कटिंग टूल्स की सहायता से सभी फँसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा। इस संयुक्त मॉक ड्रिल का निरीक्षण एनडीआरएफ के श्री अनुपम जी एवं NHAI के अधिकारियों द्वारा किया गया। उन्होंने सभी सहभागी एजेंसियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी बचाव कार्य की सराहना की। इस प्रकार के अभ्यास सड़क दुर्घटना और आपदा जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने, प्रतिक्रिया समय कम करने तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राजस्थान के राजसमंद स्थित चिरवा टनल में श्रीनाथजी उदयपुर टोलवे प्रा. लि. (SUTPL) द्वारा आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करने के लिए एक संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास में सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), राजस्थान पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मॉक ड्रिल के दौरान टनल के भीतर भूस्खलन होने से धूल और धुएँ के कारण
दृश्यता कम होने और दो वाहनों के बीच पीछे से टक्कर होने का परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें कुल 7 व्यक्ति फँस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही SUTPL की रूट पेट्रोल टीम, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अत्याधुनिक हाइड्रोलिक रेस्क्यू उपकरणों एवं विद्युत संचालित कटिंग टूल्स की सहायता से सभी फँसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार
हेतु अस्पताल भेजा। इस संयुक्त मॉक ड्रिल का निरीक्षण एनडीआरएफ के श्री अनुपम जी एवं NHAI के अधिकारियों द्वारा किया गया। उन्होंने सभी सहभागी एजेंसियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी बचाव कार्य की सराहना की। इस प्रकार के अभ्यास सड़क दुर्घटना और आपदा जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने, प्रतिक्रिया समय कम करने तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- राजसमंद शहर के मेन चौपाटी कांकरोली स्थित सुंदर बालाजी मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हो गया है। आयोजन समिति के रजनीकांत साहू के अनुसार, प्रातः वेला में पंडित शशिकांत दीक्षित के आचार्यत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। इस दौरान महंत बिहारी दास महाराज एवं श्यामदास महाराज के सानिध्य में बालाजी एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति और महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक महोत्सव के दौरान विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, राकेश पीपलीवाल, प्रमोद पालीवाल, कन्हैया लाल पालीवाल, पुजारी घनश्याम दास, कमल पालीवाल, राजेश सिंधी, गिरीश पालीवाल और पंकज बाफना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- रेलमगरा उपखंड क्षेत्र के दरिबा में बड़ी सादड़ी से लाए जा रहे विषाक्त अपशिष्ट (हैजर्डस वेस्ट) के निस्तारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि खनन कंपनी द्वारा पूर्व में बड़ी सादड़ी भेजे गए विषाक्त कचरे को अब रेलमगरा क्षेत्र में डंप किया जा रहा है। इसका निस्तारण निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा, जिससे क्षेत्र की भूमि और भूजल प्रदूषित होने की आशंका बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेताया कि बारिश के दौरान यह अपशिष्ट बहकर जल स्रोतों और तालाबों तक पहुंच सकता है। इससे सुनारिया खेड़ा, दरिबा, कोटड़ी, माताजी का खेड़ा, गवारड़ी, चावंडिया, छापरी, मेहंदूरिया तथा आंजना सहित आसपास के कई गांवों के कुओं का पानी प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, अपशिष्ट के परिवहन के दौरान सामग्री सड़क पर बिखरने से दरिबा-फतेहनगर मार्ग पर धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से विषाक्त अपशिष्ट के परिवहन व डंपिंग पर तत्काल रोक लगाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अंबालाल जाट, जिला कार्यकारिणी सदस्य बद्रीलाल मेनारिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता रोशनलाल टुकल्या, भाजपा आईटी सेल के प्रहलाद जोशी, रेलमगरा सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट, किशनलाल, लक्ष्मणदास वैष्णव, गोपाल जाट, पिंटू जाट और कन्हैयालाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- साद सोंग कल्पना डीजे का नाम राजस्थान संस्कृत भाषा में भजन1
- मुंबई से उदयपुर उदयपुर से जयपुर कोटा गंगानगर बांसवाड़ा धौलपुर बाड़मेर मुंबई4
- राजस्थान के उदयपुर जिले की मावली विधानसभा में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में सभी कार्यकर्ता मावली स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद वे नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे तक पहुंचे और वहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीट सहित 150 से ज्यादा कथित पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग की। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी, इस विषय पर संसद में चर्चा कराने तथा देश के छात्रों से माफी मांगने की मांग रखी गई।1
- उदयपुर जिले के शास्त्री सर्कल स्थित पोस्ट ऑफिस पर बिजली का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। शास्त्री सर्कल पोस्ट ऑफिस परिसर में बिजली का दुरुपयोग किया जा रहा है।1
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1