*गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर, भूमाफियाओं पर चुप्पी—प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल* *बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप, लेखपाल और पीड़ित के आरोप-प्रत्यारोप से बढ़ा विवाद* * TB News * कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत जमलामऊ गांव में सरकारी जमीन को लेकर विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि गांव में लंबे समय से सरकारी जमीन पर बड़े स्तर पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जबकि एक गरीब व्यक्ति की झोपड़ी पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बताया जा रहा है कि एक गरीब व्यक्ति अपने परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर किसी तरह जीवनयापन कर रहा था। इसी दौरान लेखपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कथित रूप से बिना पूर्व नोटिस दिए बुलडोजर लगवाकर झोपड़ी को गिरा देने की धमकी दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर करीब 10 पुलिसकर्मी मौजूद थे। घटना के बाद विवाद और गहरा गया है। लेखपाल की ओर से आरोप लगाया गया है कि पीड़ित ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीड़ित इन आरोपों को निराधार बताते हुए कह रहा है कि उस बीच मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी।लेखपाल के साथ ऐसा कोई बर्ताव नहीं हुआ है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि सरकारी जमीन खाली करानी है तो सभी कब्जाधारियों पर समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए, न कि केवल गरीबों को निशाना बनाया जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच कराते हैं या नहीं।

- Post by Vertman Bharat News Prayagraj1
- भोला सन्स ज्वेलर्स के बेटे की शादी की सालगिरह धूमधाम से संपन्न ________________________ प्रयागराज। 29 अप्रैल 2026/ शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा प्रतिष्ठान भोला सन्स ज्वेलर्स के पुत्र की शादी की वर्षगांठ मंगलवार, 29 अप्रैल को बेहद भव्य और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाई गई। आयोजन स्थल की भव्य सजावट और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया। इस शुभ अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, राजनेता और समाजसेवी शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन, सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन की भव्यता, सजावट और आतिथ्य सत्कार को लेकर पूरे शहर में चर्चा रही। भोला सन्स परिवार ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह स्नेह व सहयोग की कामना की...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- यूपी- बाराबंकी के अशोक दूल्हा बने उन्होने दुल्हन के सामने एक व्यवहारिक शर्त रख दी दूल्हा- गैस ना मिले तो चूल्हे पर खाना बना पाओगी? दुल्हन- हां बना लेगें इसके बाद हुई शादी और दुल्हन की विदाई अशोक ने पिछले दिनों LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में घंटों बिताये है1
- Post by Ritesh Singh1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- कानपुर न्यायालय परिसर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो वकीलों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि एक वकील के क्लाइंट को दूसरे वकील द्वारा अपनी तरफ करने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है #Kanpur #KanpurCourt #LawyersFight #ViralVideo #CourtDrama #Trending News #IndiaNews #ViralClip #NewsUpdate #hindinews #latestnews #NewsBharat24official #Nbh24live #NewsBharat24 #Nbh241
- Post by Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़1
- बिहार के एक स्कूल से टीचर की मार पड़ते ही छोटे से बच्चे ने ऐसा गुस्सा दिखाया कि सबकी हंसी छूट गई! बच्चा गुस्से में पूरा स्कूल तोड़ने की धमकी देने लगा #breakingnews #bihar #instagram #ig #reel #viral #fyp1