logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बीच सड़क पर बम और ताबड़तोड़ गोलियों से हमला, युवक की मौत, मां घायल, 8 महीने पुरानी हत्या की रंजिश में खूनी इंतकाम!* ब्यूरो चीफ अयोध्या जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदैला में मंगलवार शाम करीब 6 बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 8 महीने पुरानी पुरानी रंजिश और पूर्व में हुई हत्या का बदला लेने के लिए हमलावरों ने बीच सड़क पर मां-बेटे पर देशी बमों और ताबड़तोड़ गोलियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात में 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी 60 वर्षीय मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान कंदैला गांव निवासी 40 वर्षीय राम लगन मौर्य के रूप में हुई है, जबकि उनकी घायल मां पार्वती देवी (60 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई सुधाकर मौर्य के अनुसार, राम लगन अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर पहले 2 से 3 देशी बम फेंके। बम धमाके से अनियंत्रित होकर दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावरों ने जमीन पर पड़े राम लगन पर करीब 7 से 8 राउंड ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने राजसिंह, फूलचंद, राम लखन मौर्य सहित 7 से 8 नामजद व अज्ञात लोगों पर इस खूनी हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया है। वारदात की पृष्ठभूमि बताते हुए परिजनों ने कहा कि करीब 8 महीने पहले गांव में आबादी की जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष हुआ था। उस समय हुई मारपीट में दूसरे पक्ष के सूर्यभान सिंह (राजसिंह के रिश्तेदार) की मौत हो गई थी, जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी हत्याकांड के बाद से दोनों परिवारों के बीच गहरी रंजिश चली आ रही थी। परिजनों का दावा है कि करीब 3 महीने पहले भी गाली-गलौज हुई थी और मंगलवार को सुनियोजित तरीके से यह हमला किया गया, जिसकी आवाज और फुटेज घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर खोखे व अन्य साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस की कई विशेष टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

3 hrs ago
user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
शशिकांत अवस्थी पत्रकार
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
0257a6f3-d83b-40a1-84fe-4dc44c203abd

*बीच सड़क पर बम और ताबड़तोड़ गोलियों से हमला, युवक की मौत, मां घायल, 8 महीने पुरानी हत्या की रंजिश में खूनी इंतकाम!* ब्यूरो चीफ अयोध्या जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदैला में मंगलवार शाम करीब 6 बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 8 महीने पुरानी पुरानी रंजिश और पूर्व में हुई हत्या का बदला लेने के लिए हमलावरों ने बीच सड़क पर मां-बेटे पर देशी बमों और ताबड़तोड़ गोलियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात में 40 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी 60 वर्षीय मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान कंदैला गांव निवासी 40 वर्षीय राम लगन मौर्य के रूप में हुई है, जबकि उनकी घायल मां पार्वती देवी (60 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई सुधाकर मौर्य के अनुसार, राम लगन अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर पहले 2 से 3 देशी बम फेंके। बम धमाके से अनियंत्रित होकर दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावरों ने जमीन पर पड़े राम लगन पर करीब 7 से 8 राउंड ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने राजसिंह, फूलचंद, राम लखन मौर्य सहित 7 से 8 नामजद व अज्ञात लोगों पर इस खूनी हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया है। वारदात की पृष्ठभूमि बताते हुए परिजनों ने कहा कि करीब 8 महीने पहले गांव में आबादी की जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष हुआ था। उस समय हुई मारपीट में दूसरे पक्ष के सूर्यभान सिंह (राजसिंह के रिश्तेदार) की मौत हो गई थी, जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी हत्याकांड के बाद से दोनों परिवारों के बीच गहरी रंजिश चली आ रही थी। परिजनों का दावा है कि करीब 3 महीने पहले भी गाली-गलौज हुई थी और मंगलवार को सुनियोजित तरीके से यह हमला किया गया, जिसकी आवाज और फुटेज घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर खोखे व अन्य साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस की कई विशेष टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, बाकी जरूरतों की चिंता मुझ पर छोड़ दे डीएम बालिकाओं की आवश्यकताओं पर तत्काल संज्ञान, पूर्व निरीक्षण के क्रम में इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति शशिकांत अवस्थी बाराबंकी, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया, मसौली की बालिकाओं ने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से बनाई राखी बांधी। जिलाधिकारी ने बालिकाओं के स्नेह को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बालिकाओं से सहज संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान एवं रहने-सहने की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और विद्यालय में किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या होने पर बिना संकोच अपनी बात रखें।जिलाधिकारी ने कहा, “आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, बाकी जरूरतों की चिंता मुझ पर छोड़ दें संवाद के दौरान बालिकाओं ने विद्यालय की आवश्यकताओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने उच्चीकृत एकेडमिक भवन से हॉस्टल तक आने-जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य कराने तथा खेल मैदान में मिट्टी पटाई कराकर उसे खेल गतिविधियों के लिए बेहतर बनाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने बालिकाओं की आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। खेल मैदान में मिट्टी पटाई के संबंध में उन्होंने बरसात समाप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। पूर्व निरीक्षण के क्रम में इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति जिलाधिकारी ने बताया कि गत 13 अगस्त को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजीबपुर, देवा के निरीक्षण के दौरान छात्राओं द्वारा परिसर के अंदर के रास्ते पर इंटरलॉकिंग की आवश्यकता बताई गई थी। छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही विद्यालय की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिकाएं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित रक्षाबंधन के अवसर पर बालिकाओं से संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बालिकाओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए आगे भी पूरी लगन एवं मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी, वार्डेन विभा मिश्रा, शिक्षिका आरती मिश्रा सहित केजीबीवी मसौली की बालिकाएं उपस्थित रहीं।
    1
    रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह


आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, बाकी जरूरतों की चिंता मुझ पर छोड़ दे डीएम

बालिकाओं की आवश्यकताओं पर तत्काल संज्ञान, पूर्व निरीक्षण के क्रम में इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति


शशिकांत अवस्थी

बाराबंकी, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया, मसौली की बालिकाओं ने जिलाधिकारी  ईशान प्रताप सिंह से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से बनाई राखी बांधी। जिलाधिकारी ने बालिकाओं के स्नेह को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बालिकाओं से सहज संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान एवं रहने-सहने की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और विद्यालय में किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या होने पर बिना संकोच अपनी बात रखें।जिलाधिकारी ने कहा, “आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, बाकी जरूरतों की चिंता मुझ पर छोड़ दें

संवाद के दौरान बालिकाओं ने विद्यालय की आवश्यकताओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने उच्चीकृत एकेडमिक भवन से हॉस्टल तक आने-जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य कराने तथा खेल मैदान में मिट्टी पटाई कराकर उसे खेल गतिविधियों के लिए बेहतर बनाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने बालिकाओं की आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। खेल मैदान में मिट्टी पटाई के संबंध में उन्होंने बरसात समाप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

पूर्व निरीक्षण के क्रम में इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति

जिलाधिकारी ने बताया कि गत 13 अगस्त को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजीबपुर, देवा के निरीक्षण के दौरान छात्राओं द्वारा परिसर के अंदर के रास्ते पर इंटरलॉकिंग की आवश्यकता बताई गई थी। छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही विद्यालय की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिकाएं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित

रक्षाबंधन के अवसर पर बालिकाओं से संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बालिकाओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए आगे भी पूरी लगन एवं मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा  पुनीत मणि त्रिपाठी, वार्डेन विभा मिश्रा, शिक्षिका  आरती मिश्रा सहित केजीबीवी मसौली की बालिकाएं उपस्थित रहीं।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • CM Yogi Adityantah ने Raebareli में Ajay Rai के मछली भोज मामले पर Congress को सुनाया
    1
    CM Yogi Adityantah ने Raebareli में Ajay
Rai के मछली भोज मामले पर Congress को
सुनाया
    user_Newindianews Network
    Newindianews Network
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष पर खिले स्वर्ण आभा वाले पुष्प, सावन में उमड़ी भीड़ बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील के बरौलिया गांव में स्थित महाभारत कालीन पौराणिक पारिजात वृक्ष इन दिनों अपने सुंदर स्वरूप में है और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। छह माह की लंबी पतझड़ के बाद पहले वृक्ष में हरी-भरी पत्तियां आईं और अब इस पर सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण आभा वाले सुंदर सफेद पुष्प खिले हैं। पुष्पों की खुशबू से पूरा परिसर सुगंधित हो गया है। इसे देखने के लिए रोज हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार यह पारिजात वृक्ष समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में से एक है। अज्ञातवास के दौरान अर्जुन इसे स्वर्ग लोक से माता कुंती के लिए यहां लाए थे। मान्यता है कि आज भी माता कुंती अदृश्य रूप में किंतूर स्थिति भगवान कुंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक करती हैं और पारिजात पुष्प भगवान शिव को अर्पित करती हैं। सावन के महीने में तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। श्रद्धालु पारिजात पुष्प को भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए उत्सुक रहते हैं। विश्वास है कि शिव पर चढ़ाए गए पुष्प से धन-धान्य में वृद्धि,मन में शांति और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां पर्यटक लखनऊ, अयोध्या,अमेठी, बहराइच सीतापुर, गोंडा, कानपुर, हरदोई, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ उन्नाव, अगरा, प्रयागराज, सहित आदि जगहों से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।
    4
    महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष पर खिले स्वर्ण आभा वाले पुष्प, सावन में उमड़ी भीड़
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील के बरौलिया गांव में स्थित महाभारत कालीन पौराणिक पारिजात वृक्ष इन दिनों अपने सुंदर स्वरूप में है और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 
छह माह की लंबी पतझड़ के बाद पहले वृक्ष में हरी-भरी पत्तियां आईं और अब इस पर सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण आभा वाले सुंदर सफेद पुष्प खिले हैं। पुष्पों की खुशबू से पूरा परिसर सुगंधित हो गया है। इसे देखने के लिए रोज हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं।
स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार यह पारिजात वृक्ष समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में से एक है। अज्ञातवास के दौरान अर्जुन इसे स्वर्ग लोक से माता कुंती के लिए यहां लाए थे। मान्यता है कि आज भी माता कुंती अदृश्य रूप में किंतूर स्थिति भगवान कुंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक करती हैं और पारिजात पुष्प भगवान शिव को अर्पित करती हैं।
सावन के महीने में तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। श्रद्धालु पारिजात पुष्प को भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए उत्सुक रहते हैं। विश्वास है कि शिव पर चढ़ाए गए  पुष्प से धन-धान्य में वृद्धि,मन में शांति और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
यहां पर्यटक लखनऊ, अयोध्या,अमेठी, बहराइच सीतापुर, गोंडा, कानपुर, हरदोई, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ उन्नाव, अगरा, प्रयागराज, सहित आदि जगहों से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।
    user_अनिल कनौजिया पत्रकार
    अनिल कनौजिया पत्रकार
    Local News Reporter सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बेरिया पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का सबब, ग्रामीणों ने खुद भरा गड्ढा जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल बाराबंकी /उत्तर प्रदेश जनपद के ग्राम बेरिया के निकट शारदा सहायक नहर पर बना पुल इन दिनों बदहाली और विभागीय उदासीनता की कहानी बयां कर रहा है। कई गांवों और कस्बों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी पड़ी है। पुल के समीप डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर हालत किसी बड़े हादसे की खुली दस्तक बनी हुई है।पुल पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सबसे गंभीर स्थिति टूटी रेलिंग को लेकर है। नीचे गहरी नहर में पानी का बहाव और ऊपर पुल पर बेतरतीब आवागमन ऐसे में सामने से आने वाले वाहन से बचने के दौरान यदि किसी बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाए तो उसके सीधे नहर में गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।कुछ दिन पहले ही इस खतरे की एक बानगी भी सामने आ चुकी है। चर्चा के मुताबिक करीब तीन-चार दिन पूर्व एक युवक पुल पर गिर गया और उसकी बाइक पुलिया की ओर लटक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को संभाला और बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना पुल की भयावह स्थिति को उजागर करने के लिए काफी है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद टूटी रेलिंग के पास बांस लगाकर उस पर लाल कपड़ा बांध दिया गया था, लेकिन यह व्यवस्था भी महज खानापूर्ति साबित हुई। कुछ ही दिनों बाद बांस टूटकर नहर में जा गिरा और खतरा फिर जस का तस खड़ा हो गया।जब व्यवस्था सोई रही, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी पुल पर बने गहरे गड्ढे को भरने के लिए ग्रामीणों ने आखिरकार विभाग का इंतजार छोड़ दिया। उन्होंने आपस में चंदा जुटाया, सीमेंट और कंक्रीट खरीदा और अपने स्तर से गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों की यह पहल केवल सड़क की मरम्मत नहीं, बल्कि व्यवस्था के प्रति एक बड़ा सवाल है।जिस काम की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की थी, उसे ग्रामीणों ने अपनी जेब से पूरा किया, ताकि किसी स्कूली बच्चे, छात्र-छात्रा या राहगीर की जिंदगी खतरे में न पड़े। यह तस्वीर व्यवस्था के उस चेहरे को सामने लाती है, जहां जनता अपने जीवन की सुरक्षा के लिए भी खुद ही इंतजाम करने को मजबूर दिखाई दे रही है।बेरिया पुल पर ग्रामीणों ने सिर्फ एक गड्ढा नहीं भरा है, बल्कि उन्होंने जिम्मेदार व्यवस्था के सामने आईना रख दिया है। टूटी रेलिंग और जर्जर पुलिया किसी हादसे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सवाल अब यह है कि संबंधित अधिकारी इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए पुल की स्थायी मरम्मत कराएंगे या फिर किसी अनहोनी के बाद ही सरकारी मशीनरी की नींद टूटेगी।
    1
    बेरिया पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का सबब, ग्रामीणों ने खुद भरा गड्ढा जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल
बाराबंकी /उत्तर प्रदेश
जनपद के ग्राम बेरिया के निकट शारदा सहायक नहर पर बना पुल इन दिनों बदहाली और विभागीय उदासीनता की कहानी बयां कर रहा है। कई गांवों और कस्बों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी पड़ी है। पुल के समीप डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर हालत किसी बड़े हादसे की खुली दस्तक बनी हुई है।पुल पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सबसे गंभीर स्थिति टूटी रेलिंग को लेकर है। नीचे गहरी नहर में पानी का बहाव और ऊपर पुल पर बेतरतीब आवागमन ऐसे में सामने से आने वाले वाहन से बचने के दौरान यदि किसी बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाए तो उसके सीधे नहर में गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।कुछ दिन पहले ही इस खतरे की एक बानगी भी सामने आ चुकी है। चर्चा के मुताबिक करीब तीन-चार दिन पूर्व एक युवक पुल पर गिर गया और उसकी बाइक पुलिया की ओर लटक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को संभाला और बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना पुल की भयावह स्थिति को उजागर करने के लिए काफी है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद टूटी रेलिंग के पास बांस लगाकर उस पर लाल कपड़ा बांध दिया गया था, लेकिन यह व्यवस्था भी महज खानापूर्ति साबित हुई। कुछ ही दिनों बाद बांस टूटकर नहर में जा गिरा और खतरा फिर जस का तस खड़ा हो गया।जब व्यवस्था सोई रही, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी पुल पर बने गहरे गड्ढे को भरने के लिए ग्रामीणों ने आखिरकार विभाग का इंतजार छोड़ दिया। उन्होंने आपस में चंदा जुटाया, सीमेंट और कंक्रीट खरीदा और अपने स्तर से गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों की यह पहल केवल सड़क की मरम्मत नहीं, बल्कि व्यवस्था के प्रति एक बड़ा सवाल है।जिस काम की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की थी, उसे ग्रामीणों ने अपनी जेब से पूरा किया, ताकि किसी स्कूली बच्चे, छात्र-छात्रा या राहगीर की जिंदगी खतरे में न पड़े। यह तस्वीर व्यवस्था के उस चेहरे को सामने लाती है, जहां जनता अपने जीवन की सुरक्षा के लिए भी खुद ही इंतजाम करने को मजबूर दिखाई दे रही है।बेरिया पुल पर ग्रामीणों ने सिर्फ एक गड्ढा नहीं भरा है, बल्कि उन्होंने जिम्मेदार व्यवस्था के सामने आईना रख दिया है। टूटी रेलिंग और जर्जर पुलिया किसी हादसे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सवाल अब यह है कि संबंधित अधिकारी इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए पुल की स्थायी मरम्मत कराएंगे या फिर किसी अनहोनी के बाद ही सरकारी मशीनरी की नींद टूटेगी।
    user_खबरों का रणक्षेत्र
    खबरों का रणक्षेत्र
    Teacher रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बाराबंकी: DM अंकल से सड़क बनवाने की बच्ची ने लगाई गुहार। छोटी बच्ची का गुहार लगाते हुए वीडियो वायरल।“DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए”। सड़क की बदहाली को लेकर बच्ची ने लगाई फरियाद। कोतवाली नगर क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास का मामला
    1
    बाराबंकी: DM अंकल से सड़क बनवाने की बच्ची ने लगाई गुहार। छोटी बच्ची का गुहार लगाते हुए वीडियो वायरल।“DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए”। सड़क की बदहाली को लेकर बच्ची ने लगाई फरियाद। कोतवाली नगर क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास का मामला
    user_Aman Chaudhary
    Aman Chaudhary
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • छोटी बच्ची ने DM साहब से रोड बनवाने की अपील वीडियो में DM साहब से रोड बनवाने की गुहार लगा रही है जनपद बाराबंकी में क्रिटल गॉर्डन की रोड मेंबड़े बड़े गड्ढे हैं बारिश के मौसम में सड़क पर पानी और कीचड़ भरा रहता है ऐसा लगता है... सड़क में गड्ढे नहीं...बल्कि गड्ढों में सड़क है... छोटे बच्ची की पुकार सुन लीजिए DM साहब... वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
    1
    छोटी बच्ची ने DM साहब से रोड बनवाने की अपील 

वीडियो में DM साहब से रोड बनवाने की गुहार लगा रही है 

जनपद बाराबंकी में क्रिटल गॉर्डन की रोड मेंबड़े बड़े गड्ढे हैं 

बारिश के मौसम में सड़क पर पानी और कीचड़ भरा रहता है 

ऐसा लगता है... सड़क में गड्ढे नहीं...बल्कि गड्ढों में सड़क है...

छोटे बच्ची की पुकार सुन लीजिए DM साहब...

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छोटे छोटे बच्चे भाजपा के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे है, बिहार मे शिक्षा मामलो से छोटे छोटे बच्चे भी परेशान है व सड़को पर है, घटना पटना की बताई जा
    1
    छोटे छोटे बच्चे भाजपा के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे है, बिहार मे शिक्षा मामलो से छोटे छोटे बच्चे भी परेशान है व सड़को पर है, घटना पटना की बताई जा
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में तेंदुए की आहट की सूचना के बाद वन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते करीब 10 दिनों से गांव के आसपास जंगली जानवरों के शिकार किए जाने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम होते ही गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की आशंका बनी रहती है। वहीं, एक बछड़े को तेंदुए द्वारा खींचकर ले जाने की बात भी सामने आई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। रेंजर रामचंद्र सिंह और वन दरोगा अनुज सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में कांबिंग कर रही है।तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा भी लगाया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन एवं वन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 📍पूरा मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव का है। #Barabanki #Subeha #Sharifabad #LeopardAlert #ForestDepartment BarabankiNews UPNews WildlifeAlert InstagramNews
    1
    सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में तेंदुए की आहट की सूचना के बाद वन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते करीब 10 दिनों से गांव के आसपास जंगली जानवरों के शिकार किए जाने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम होते ही गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की आशंका बनी रहती है। वहीं, एक बछड़े को तेंदुए द्वारा खींचकर ले जाने की बात भी सामने आई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। रेंजर रामचंद्र सिंह और वन दरोगा अनुज सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में कांबिंग कर रही है।तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा भी लगाया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन एवं वन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 📍पूरा मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव का है। #Barabanki #Subeha #Sharifabad #LeopardAlert #ForestDepartment BarabankiNews UPNews WildlifeAlert InstagramNews
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.