मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित सिवनी मालवा में सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़े जाने के विरोध में नगर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर कार्यकर्ताओं ने नंदरवाड़ा तिराहे से दो पीपल बाबा तक सड़क पर बने गड्ढों में जगह-जगह बेशरम के पौधे लगाए और उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर लगाकर प्रदेश सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर कांग्रेस का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क खोदकर छोड़ दी गई है और लंबे समय से दोबारा निर्माण शुरू नहीं किया गया है। बारिश के कारण सड़क की हालत और अधिक खराब हो गई है, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस संबंध में प्रशासन को पहले भी तीन बार ज्ञापन देकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो अगले गुरुवार को नगर कांग्रेस बानापुरा में सांसद के जनता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं युवक कांग्रेस अध्यक्ष हैरिशन स्वामी और कांग्रेस नेता विकास पाठक ने कहा कि सरकार के विकास के दावों की पोल खुल चुकी है और अधूरे गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इस प्रदर्शन में पृथ्वीराज रघुवंशी, दीपक दीक्षित, कृष्णकांत मानिक, साजिद कुरैशी, देवेंद्र रघुवंशी, वीरेन्द्र मालवीय सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित सिवनी मालवा में सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़े जाने के विरोध में नगर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर कार्यकर्ताओं ने नंदरवाड़ा तिराहे से दो पीपल बाबा तक सड़क पर बने गड्ढों में जगह-जगह बेशरम के पौधे लगाए और उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर लगाकर प्रदेश सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर कांग्रेस का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क खोदकर छोड़ दी गई है और लंबे समय से दोबारा निर्माण शुरू नहीं किया गया है। बारिश के कारण सड़क की हालत और अधिक खराब हो गई है, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस संबंध में प्रशासन को पहले भी तीन बार ज्ञापन देकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो अगले गुरुवार को नगर कांग्रेस बानापुरा में सांसद के जनता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं युवक कांग्रेस अध्यक्ष हैरिशन स्वामी और कांग्रेस नेता विकास पाठक ने कहा कि सरकार के विकास के दावों की पोल खुल चुकी है और अधूरे गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इस प्रदर्शन में पृथ्वीराज रघुवंशी, दीपक दीक्षित, कृष्णकांत मानिक, साजिद कुरैशी, देवेंद्र रघुवंशी, वीरेन्द्र मालवीय सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
- मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के शुक्रवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार शाम एसडीओपी कार्यालय में प्रशासन और कांग्रेस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, रैली के मार्ग और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान और थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर मौजूद रहे। कांग्रेस नेता अजय सिंह पटेल ने बताया कि शुक्रवार को जीतू पटवारी के नेतृत्व में मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी और ई-टोकन प्रणाली को बंद करने की मांग को लेकर संकटमोचन हनुमान मंदिर से कृषि उपज मंडी, बानापुरा तक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इस रैली में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली के समापन के बाद कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किसान संगोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किसानों को संबोधित करेंगे और उनकी समस्याओं व मांगों को उठाएंगे। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए शांतिपूर्ण व व्यवस्थित आयोजन का भरोसा दिलाया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।1
- नर्मदापुरम के इटारसी में नर्मदापुरम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहुल गांधी जी के विरोध में हुई कार्रवाई के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन किया। इस पुतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भारी हलचल और तीखी झड़प जैसी स्थिति देखने को मिली।1
- सरकार से मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की सर्वोच्च समिति के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अनशन तोड़ने का फैसला किया। सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जारी आंदोलन के समर्थन में 28 जून को अनशन शुरू किया था। अनशन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा कि वे सोनम जी से आग्रह करते हैं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रभु से सोनम जी के स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।1
- मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम स्थित ग्राम पीपलढाना में संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान किसान नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर 27 जुलाई को प्रस्तावित भोपाल पैदल मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को इस आंदोलन के मुख्य उद्देश्यों से अवगत करा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार तक किसानों की बात पहुंचाने और लंबित मांगों का समाधान कराने के लिए नर्मदापुरम से भोपाल तक यह पैदल मार्च निकाला जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि समर्थन मूल्य पर मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित करने, किसानों की अन्य लंबित समस्याओं के निराकरण और कृषि हितों की रक्षा के लिए यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए भोपाल कूच को सफल बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान पीपलढाना के किसानों ने आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने का भरोसा जताया और पैदल मार्च में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।2
- पेपर लीक मामले को लेकर पीएम मोदी का संदेश सामने आया है। नीट और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े पेपर लीक के इस गंभीर मुद्दे पर सरकार और कड़े कदम उठाने जा रही है, जिसके तहत कल होने वाली कैबिनेट बैठक में और सख्त फैसले लिए जा सकते हैं।1
- मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित सिवनी मालवा में सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़े जाने के विरोध में नगर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर कार्यकर्ताओं ने नंदरवाड़ा तिराहे से दो पीपल बाबा तक सड़क पर बने गड्ढों में जगह-जगह बेशरम के पौधे लगाए और उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर लगाकर प्रदेश सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर कांग्रेस का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क खोदकर छोड़ दी गई है और लंबे समय से दोबारा निर्माण शुरू नहीं किया गया है। बारिश के कारण सड़क की हालत और अधिक खराब हो गई है, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस संबंध में प्रशासन को पहले भी तीन बार ज्ञापन देकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो अगले गुरुवार को नगर कांग्रेस बानापुरा में सांसद के जनता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं युवक कांग्रेस अध्यक्ष हैरिशन स्वामी और कांग्रेस नेता विकास पाठक ने कहा कि सरकार के विकास के दावों की पोल खुल चुकी है और अधूरे गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इस प्रदर्शन में पृथ्वीराज रघुवंशी, दीपक दीक्षित, कृष्णकांत मानिक, साजिद कुरैशी, देवेंद्र रघुवंशी, वीरेन्द्र मालवीय सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।1
- हरदा जिले के टिमरनी नगरीय क्षेत्र अंतर्गत गोयल परिवार की लक्ष्मीशांती फूड प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड (राइस मिल) परिसर से 500 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में पुलिस ने तीन चोरों और भोपाल के एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया, लेकिन आरोप है कि कबाड़ी को थाने से ही जमानत दे दी गई और तीन में से सिर्फ एक आरोपी की रिमांड ली गई। फरियादी का कहना है कि लाखों रुपये की चोरी को महज हजारों रुपये में निपटा दिया गया और चार दिनों बाद भी चोरी की पूरी सामग्री जप्त नहीं की जा सकी, जो संदेह के घेरे में है। घटना के संदर्भ में वार्ड क्रमांक 12 टिमरनी निवासी फरियादी हर्ष गोयल (पिता संजय कुमार गोयल) ने टिमरनी थाने में मामला दर्ज कराया था। ऑपरेटर विकास यादव ने 15 जुलाई 2026 की सुबह सूचना दी कि रात करीब 11:55 बजे बिजली जाने के बाद सुबह ट्रांसफार्मर खुला पड़ा मिला। चोर ट्रांसफार्मर से लगभग 250 किलोग्राम कॉपर कॉइल, करीब 525 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जे चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 400/26, धारा 303(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल हरदा और मुखबिर की मदद से पुलिस टीम ने 21 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में शहजाद उर्फ सलीम (45 वर्ष, भोपाल), बब्लू (35 वर्ष, भोपाल), सफिक शाह (भोपाल) और सुरजीत मंडल (38 वर्ष, भोपाल) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार और 90 हजार रुपये जप्त किए हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश गौड़, उप निरीक्षक उदयरामसिंह चौहान, सउनि चन्दनशाह उईके, प्रआर कंचन राजपूत, आर. सजन सिंह, आर. शैलेन्द्र परमार, आर. शैलेन्द्र राजपूत और मनोज दोहरे शामिल रहे। हालांकि, फरियादी ने आशंका जताई है कि तीन टन वजनी ट्रांसफार्मर को महज तीन लोग देर रात के अंधेरे में खोलकर और उसके भारी पुर्जों को आधा किलोमीटर दूर चारपहिया वाहन तक अकेले नहीं ले जा सकते। फरियादी के अनुसार इसके पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय है जिसे पुलिस को पकड़ना चाहिए, लेकिन फरियादी को कार्रवाई के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।4