राज भाषा हिन्दी के सम्मान में रिकांगपिओ में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोह राजभाषा हिन्दी के सम्मान में रिकांग पीओ में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोह रिकांग पीओ, 14 सितंबर। भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा राजभाषा हिन्दी पखवाड़े के तहत आज रिकांग पीओ में राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 1 से 14 सितंबर तक आयोजित हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत 12 सितंबर को राज्य स्तरीय हिन्दी कवि सम्मेलन तथा 13 सितंबर को अंतर महाविद्यालयीय भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समारोह के दौरान डॉ. सत्य नारायण स्नेही ने ‘जनभाषा और तकनीकी भाषा के रूप में हिन्दी भाषा की व्यवहारिक स्थिति’ विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत किया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है और देश की बड़ी आबादी इसका व्यवहार में प्रयोग करती है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। भाषा मनुष्य को अन्य जीवों से अलग पहचान प्रदान करती है तथा विचारों और भावनाओं के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी भाषण प्रतियोगिता: सुनिधि, राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर ने प्रथम, शिवांश, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला ने द्वितीय तथा भूमिका, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी लेखन प्रतियोगिता: सुजान शर्मा, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने प्रथम, दीपक चौहान, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, सिरमौर ने द्वितीय तथा स्नेहा, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता: विशाल नढोलटा, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, सिरमौर ने प्रथम, पुष्पराज, महाराज लक्ष्मण सिंह स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर, मंडी ने द्वितीय तथा कशिश ठाकुर, श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय कुल्लू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित समारोह में प्रदेश स्तर पर हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी वर्ग में प्रभा राजीव, नियंत्रक मुद्रण एवं लेखन सामग्री; रविन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग तथा संजीव जस्टा, सहायक विकास अधिकारी, हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को सम्मानित किया गया। कर्मचारी वर्ग में नवीन कुमार, राज्य कर एवं आबकारी विभाग, हिमाचल प्रदेश सचिवालय; राधा कृष्ण, पंचायती राज विभाग; देवराज, हिमाचल प्रदेश लेखा परीक्षा विभाग तथा जगदीश सावंत, हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। जिला किन्नौर में हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी वर्ग में निरीक्षक पुलिस रेखा दत्ता तथा कर्मचारी वर्ग में तहसील कार्यालय कल्पा के कुशाल नेगी एवं उपायुक्त कार्यालय की सुचित्री को भी प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला कल्याण विभाग रिकांग पीओ को हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें हिमाचल के इतिहास, कला, संस्कृति एवं विरासत से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध करवाई गईं। समारोह में अतिरिक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति चंदन कपूर, सहायक निदेशक सुरेश राणा व सुनीला ठाकुर तथा जिला भाषा अधिकारी किन्नौर दीपा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। किन्नौर रिपोर्टर :- विद्या भगत नेगी
राज भाषा हिन्दी के सम्मान में रिकांगपिओ में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोह राजभाषा हिन्दी के सम्मान में रिकांग पीओ में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोह रिकांग पीओ, 14 सितंबर। भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा राजभाषा हिन्दी पखवाड़े के तहत आज रिकांग पीओ में राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 1 से 14 सितंबर तक आयोजित हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत 12 सितंबर को राज्य स्तरीय हिन्दी कवि सम्मेलन तथा 13 सितंबर को अंतर महाविद्यालयीय भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समारोह के दौरान डॉ. सत्य नारायण स्नेही ने ‘जनभाषा और तकनीकी भाषा के रूप में हिन्दी भाषा की
व्यवहारिक स्थिति’ विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत किया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है और देश की बड़ी आबादी इसका व्यवहार में प्रयोग करती है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। भाषा मनुष्य को अन्य जीवों से अलग पहचान प्रदान करती है तथा विचारों और भावनाओं के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी भाषण प्रतियोगिता: सुनिधि, राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर ने प्रथम, शिवांश, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला ने द्वितीय तथा भूमिका, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी लेखन प्रतियोगिता: सुजान शर्मा, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने प्रथम, दीपक चौहान, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, सिरमौर ने द्वितीय तथा स्नेहा, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला ने तृतीय स्थान
प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता: विशाल नढोलटा, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, सिरमौर ने प्रथम, पुष्पराज, महाराज लक्ष्मण सिंह स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर, मंडी ने द्वितीय तथा कशिश ठाकुर, श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय कुल्लू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित समारोह में प्रदेश स्तर पर हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी वर्ग में प्रभा राजीव, नियंत्रक मुद्रण एवं लेखन सामग्री; रविन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग तथा संजीव जस्टा, सहायक विकास अधिकारी, हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को सम्मानित किया गया। कर्मचारी वर्ग में नवीन कुमार, राज्य कर एवं आबकारी विभाग, हिमाचल प्रदेश सचिवालय; राधा कृष्ण, पंचायती राज विभाग; देवराज, हिमाचल प्रदेश लेखा परीक्षा विभाग तथा जगदीश सावंत, हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान
किए गए। जिला किन्नौर में हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी वर्ग में निरीक्षक पुलिस रेखा दत्ता तथा कर्मचारी वर्ग में तहसील कार्यालय कल्पा के कुशाल नेगी एवं उपायुक्त कार्यालय की सुचित्री को भी प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला कल्याण विभाग रिकांग पीओ को हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें हिमाचल के इतिहास, कला, संस्कृति एवं विरासत से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध करवाई गईं। समारोह में अतिरिक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति चंदन कपूर, सहायक निदेशक सुरेश राणा व सुनीला ठाकुर तथा जिला भाषा अधिकारी किन्नौर दीपा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। किन्नौर रिपोर्टर :- विद्या भगत नेगी
- गायत्री मंदिर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल रेणुका जी के गायत्री मंदिर के 42 वें स्थापना दिवस समारोह एवं ऋषि पंचमी महोत्सव बड़े हर्षो उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन सुबह 11:00 बजे किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेष्ठ लोगो को गायत्री पुरस्कार से नवाजे गए। गायत्री मंदिर के संचालक एवं हिमाचल प्रांत के श्री महंत दयानन्द भारती ने बताया कि समारोह के दौरान गायत्री सामान से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महापुरुषों एवं वशिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समान समारोह के माध्यम से समाज, शिक्षा, धर्म, संस्कृति एवं जन सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों के योगदान को सराहा गया। समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आश्रम की आध्यात्मिक गतिविधियों एवं लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। तथा सदगुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय रहा। सभी ने आश्रम की उन्नति मानव कल्याण तथा विश्व शांति की कामना की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गायत्री आश्रम की आध्यात्मिक परंपरा, गुरु शिष्य संस्कृति, भारतीय ऋषि परंपरा, तथा समाज में सदाचार सेवा संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना रहा। ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर ऋषियों के ताप त्याग एवं मानव कल्याण के लिए किए गए कार्य को स्मरण किया गया। श्री भारती ने बताया कि इन पुरस्कारों को देने का उद्देश्य समाज मे लोगों व अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही उनके द्वारा किए गए कामों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढाना हैं। यह समारोह आज गायत्री मंदिर रेणुका मे ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित किया गया। याद रहे हर वर्ष अधिकारियों कर्मचारियों व पत्रकारों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।2
- दिखे स्वास्थ्य मंत्री, उम्र को नकारते, नाटी में उतरे तो सबको पछाड़ते! ठुमका ऐसा मारा, जम गया नज़ारा, मंत्री जी के आगे फीका पड़ा नाटी का हर सितारा!#solan #nati #dance #hm #cmo #cm #viral दिखे स्वास्थ्य मंत्री, उम्र को नकारते, नाटी में उतरे तो सबको पछाड़ते! ठुमका ऐसा मारा, जम गया नज़ारा, मंत्री जी के आगे फीका पड़ा नाटी का हर सितारा!#solan #nati #dance #hm #cmo #cm #viral1
- दूसरे टी-20 से पहले भारत को झटका, वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर1
- dhan ki madayi Lucky Panwar Pahadi YouTube channel par pori vlog video please friends like subscribe Share Lucky Panwar Pahadi YouTube channel pe poori vlog video Dhekhe1
- बड़कोट सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर उठी आवाज, मांग पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी । NIU देहरादून NIU ✍️ #BadkotCHC उत्तरकाशी में यमुनाघाटी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में डॉक्टरों के रिक्त पदों का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल को लेकर क्षेत्रवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने मुख्यमंत्री से अस्पताल में स्वीकृत सभी चिकित्सकीय पदों पर तत्काल नियुक्ति करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, वर्ष 2015 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट के लिए आठ चिकित्सकीय पद स्वीकृत किए गए थे। लेकिन इन पदों के सापेक्ष अब तक सिर्फ एक दंत चिकित्सक की नियुक्ति हो सकी है। बाकी पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने से मरीजों को सामान्य उपचार के लिए भी जिला अस्पताल या देहरादून सहित दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र में दूरी, खराब मौसम और सीमित परिवहन व्यवस्था के कारण गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। बड़कोट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी केंद्र पर निर्भर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अस्पताल में प्रसव सुविधा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और अन्य जरूरी विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। इससे कई बार मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक बोझ के साथ-साथ जान जोखिम में डालकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।1
- सोलन: बघाट रियासत के अंतिम शासक की जयंती पर वार्षिक सम्मेलन, मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री बोले - बघाट का इतिहास गौरवशाली1
- ओवररेटिंग का विरोध करना पड़ा भारी, पटेल नगर लाल पुल पर जमकर बवाल देहरादून के पटेल नगर स्थित लाल पुल क्षेत्र में ओवररेटिंग का विरोध करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि अधिक कीमत वसूले जाने का विरोध करने पर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई।1
- बघाटी संस्कृति और सभ्यता को बचाना समय की मांग, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने दिया संरक्षण पर जोर राजा दुर्गा सिंह की 129वीं जयंती पर मनाया बघाट दिवस, बघाटी बोली-संस्कृति के संरक्षण का संकल्प बघाटी संस्कृति और सभ्यता को बचाना समय की मांग, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने दिया संरक्षण पर जोर राजा दुर्गा सिंह की 129वीं जयंती पर मनाया बघाट दिवस, बघाटी बोली-संस्कृति के संरक्षण का संकल्प1
- बच्चों के साथ जमकर नाचे MLA आरएस बाली... ▪️नगरोटा बगवां में आयोजित जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे बाली1