logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्राथमिक विद्यालय भदान में एमआर टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ बच्चों को खसरा और रुबेला जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए बुधवार को प्राथमिक विद्यालय भदान में एमआर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में बच्चों को टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि यह टीका 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर डॉक्टर नवनीत, एएनएम शशि प्रभा, गायत्री सेंगर और आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। स्कूल स्टाफ के सहयोग से बड़ी संख्या में बच्चों का टीकाकरण किया गया।

8 hrs ago
user_Thakur Aditya pratap singh
Thakur Aditya pratap singh
पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

प्राथमिक विद्यालय भदान में एमआर टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ बच्चों को खसरा और रुबेला जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए बुधवार को प्राथमिक विद्यालय भदान में एमआर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में बच्चों को टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि यह टीका 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर डॉक्टर नवनीत, एएनएम शशि प्रभा, गायत्री सेंगर और आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। स्कूल स्टाफ के सहयोग से बड़ी संख्या में बच्चों का टीकाकरण किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिकोहाबाद में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार दोपहर 12 बजे मेला वाला बाग स्थित श्री मानस सेवा भवन में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आगरा के श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी महाराज ने सामाजिक चेतना जगाते हुए आह्वान किया कि शिकोहाबाद को उसके प्राचीन नाम 'कृष्णपुर' के रूप में पहचान दिलाने के लिए जनता को एकजुट होना चाहिए। इस दौरान ब्लूमिंग बड्स, यंग स्कॉलर्स एकेडमी और नव जागृति स्कूल की छात्राओं द्वारा नृत्य व काव्य पाठ के जरिए भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी गई। तो वही प्रान्त सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख डॉ. रामशंकर ने संघ की स्थापना और हिन्दू संस्कृति के उत्थान पर प्रकाश डाला। वहीं, शरद बरेजा ने आचरण में धर्म को उतारने की सीख दी। महंत योगेश पुरी ने कहा कि गाय पशु नहीं, हमारी माता है। उन्होंने राम मंदिर के संघर्ष का उल्लेख करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने (अंत्योदय) को ही 'राम राज्य' बताया। सम्मेलन का संचालन डॉ. मोहन लाल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. राज पचौरी, ईशा आहूजा, अत्रैयी पालीवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक और विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन 'भारत माता की आरती' और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
    1
    शिकोहाबाद में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार दोपहर 12 बजे मेला वाला बाग स्थित श्री मानस सेवा भवन में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आगरा के श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी महाराज ने सामाजिक चेतना जगाते हुए आह्वान किया कि शिकोहाबाद को उसके प्राचीन नाम 'कृष्णपुर' के रूप में पहचान दिलाने के लिए जनता को एकजुट होना चाहिए। इस दौरान ब्लूमिंग बड्स, यंग स्कॉलर्स एकेडमी और नव जागृति स्कूल की छात्राओं द्वारा नृत्य व काव्य पाठ के जरिए भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी गई। तो वही प्रान्त सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख डॉ. रामशंकर ने संघ की स्थापना और हिन्दू संस्कृति के उत्थान पर प्रकाश डाला। वहीं, शरद बरेजा ने आचरण में धर्म को उतारने की सीख दी। महंत योगेश पुरी ने कहा कि गाय पशु नहीं, हमारी माता है। उन्होंने राम मंदिर के संघर्ष का उल्लेख करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने (अंत्योदय) को ही 'राम राज्य' बताया। सम्मेलन का संचालन डॉ. मोहन लाल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. राज पचौरी, ईशा आहूजा, अत्रैयी पालीवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक और विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन 'भारत माता की आरती' और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Avnish Kumar
    5
    Post by Avnish Kumar
    user_Avnish Kumar
    Avnish Kumar
    सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जसवंतनगर:बुधवार को पवित्र माह रमजान शुरू से पहले समाजसेवी संस्था गुलामाने वारिस मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन फाउंडेशन (वारसी फाउंडेशन) द्वारा नगर मे स्थित बारात घर में इफ्तार किट एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था पिछले 13 वर्षों से लगातार रमजान के अवसर पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु इफ्तार किट वितरण करती आ रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान भी चलाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष फ़राज़ अहमद वारसी एवं मोहम्मद जानिब सफ़वी ने कहा कि रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि खुद की इस्लाह, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से शिक्षा ग्रहण कर अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने को कहा, तथा पौधरोपण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना सदक़ा-ए-जारीया है, जिससे समाज और आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलता है। इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 गरीब परिवारों को इफ्तार किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में आटा, दाल, चावल, तेल, टोस्ट, सेवईं, मेवा सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि रोजेदार परिवार पूरे सम्मान के साथ रमजान के महीने में इफ्तार की व्यवस्था कर सकें। इस अवसर पर संस्था सचिव फ़ईम चिश्ती, नगर अध्यक्ष मेहबूब अशरफ़ी, शाहनवाज़ वारसी, अकबर वारसी, हाफ़िज़ उस्मान, भूरे मुल्ला जी राशिद फारूकी, उमैर कुरैशी, जाहिद, इसरार, हैदर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वारसी फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर संचालित करती रहेगी, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
    1
    जसवंतनगर:बुधवार को पवित्र माह रमजान शुरू से पहले  समाजसेवी संस्था गुलामाने वारिस मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन फाउंडेशन (वारसी फाउंडेशन) द्वारा नगर मे स्थित बारात घर में इफ्तार किट एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था पिछले 13 वर्षों से लगातार रमजान के अवसर पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु इफ्तार किट वितरण करती आ रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान भी चलाया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष फ़राज़ अहमद वारसी एवं मोहम्मद जानिब सफ़वी ने कहा कि रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि खुद की इस्लाह, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से शिक्षा ग्रहण कर अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने को कहा, तथा पौधरोपण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना सदक़ा-ए-जारीया है, जिससे समाज और आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलता है।
इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 गरीब परिवारों को इफ्तार किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में आटा, दाल, चावल, तेल, टोस्ट, सेवईं, मेवा सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि रोजेदार परिवार पूरे सम्मान के साथ रमजान के महीने में इफ्तार की व्यवस्था कर सकें। 
इस अवसर पर संस्था सचिव फ़ईम चिश्ती, नगर अध्यक्ष मेहबूब अशरफ़ी, शाहनवाज़ वारसी, अकबर वारसी, हाफ़िज़ उस्मान, भूरे मुल्ला जी राशिद फारूकी, उमैर कुरैशी, जाहिद, इसरार, हैदर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वारसी फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर संचालित करती रहेगी, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार Jaswantnagar, Etawah•
    11 hrs ago
  • चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अपने गृह जनपद शाहजहांपुर के कुंडरा गांव पहुंचे। जैसे ही वे गांव पहुंचे, समर्थकों और चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फूल-मालाओं और नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मुश्किल समय में परिवार व फैंस का साथ उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने अपने चाहने वालों का आभार जताते हुए कहा कि अब वे पूरी तरह काम पर फोकस करेंगे और दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे। गांव में उनके पहुंचते ही चर्चा और उत्साह का माहौल बन गया।
    1
    चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अपने गृह जनपद शाहजहांपुर के कुंडरा गांव पहुंचे। जैसे ही वे गांव पहुंचे, समर्थकों और चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फूल-मालाओं और नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मुश्किल समय में परिवार व फैंस का साथ उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने अपने चाहने वालों का आभार जताते हुए कहा कि अब वे पूरी तरह काम पर फोकस करेंगे और दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।
गांव में उनके पहुंचते ही चर्चा और उत्साह का माहौल बन गया।
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Shobhit pal
    1
    Post by Shobhit pal
    user_Shobhit pal
    Shobhit pal
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रिपोर्टर अमित कौशिक यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म पर रोक की मांग, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन ​मैनपुरी। जनपद में फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला यादव महासभा, मैनपुरी ने फिल्म के शीर्षक और उसके कथानक पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसके प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की अपील की है। ​ ​महासभा का आरोप है कि फिल्म की कहानी एक मुस्लिम युवक और यादव समाज की युवती के प्रेम प्रसंग पर आधारित है। फिल्म को विवादित 'लव-जिहाद' जैसे संदर्भों में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक हो सकता है। फिल्म का शीर्षक और इसकी प्रस्तुति यादव समाज की सामूहिक पहचान और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। इस प्रकार की विवादास्पद सामग्री से जनपद में सामाजिक तनाव उत्पन्न होने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका है। ​ ​ प्रशासन से विनम्र अनुरोध करते हैं कि जनहित और शांति व्यवस्था को देखते हुए इस फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही फिल्म की विषयवस्तु की गहन जांच कर आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएं। वाइट — इंजीनियर शुभम सिंह जिला अध्यक्ष यादव महासभा
    1
    रिपोर्टर अमित कौशिक
यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म पर रोक की मांग, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन
​मैनपुरी। जनपद में फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला यादव महासभा, मैनपुरी ने फिल्म के शीर्षक और उसके कथानक पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसके प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की अपील की है।
​
​महासभा का आरोप है कि फिल्म की कहानी एक मुस्लिम युवक और यादव समाज की युवती के प्रेम प्रसंग पर आधारित है। फिल्म को विवादित 'लव-जिहाद' जैसे संदर्भों में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक हो सकता है।
फिल्म का शीर्षक और इसकी प्रस्तुति यादव समाज की सामूहिक पहचान और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। इस प्रकार की विवादास्पद सामग्री से जनपद में सामाजिक तनाव उत्पन्न होने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका है।
​
​ प्रशासन से विनम्र अनुरोध करते हैं कि जनहित और शांति व्यवस्था को देखते हुए इस फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही फिल्म की विषयवस्तु की गहन जांच कर आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएं।
वाइट — इंजीनियर शुभम सिंह जिला अध्यक्ष यादव महासभा
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    4
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज और एमडी जैन इंटर कॉलेज सहित सभी केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। सघन चेकिंग के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र निमिष और भानु प्रताप ने पेपर को सरल बताते हुए खुशी जाहिर की। विदिति हो कि बोर्ड परीक्षाओं का मंगलवार को जिले के 107 केंद्रों पर उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों ने हिंदी के प्रश्नपत्र के साथ अपने भविष्य के महाकुंभ की शुरुआत की।
    1
    सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज और एमडी जैन इंटर कॉलेज सहित सभी केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। सघन चेकिंग के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र निमिष और भानु प्रताप ने पेपर को सरल बताते हुए खुशी जाहिर की। विदिति हो कि बोर्ड परीक्षाओं का मंगलवार को जिले के 107 केंद्रों पर उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों ने हिंदी के प्रश्नपत्र के साथ अपने भविष्य के महाकुंभ की शुरुआत की।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.