दमोह के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र में कांवड़ियों से मारपीट का आरोप, पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल दमोह। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति में कांवड़ लेकर तीर्थ क्षेत्र बादकपुर पहुंचे कांवड़ियों के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में नाराजगी का माहौल है। कांवड़ियों ने आरोप लगाया है कि धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ मारपीट की गई तथा पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद उन्हें उचित सुरक्षा और सहायता नहीं मिली। घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को विशेष इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
दमोह के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र में कांवड़ियों से मारपीट का आरोप, पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल दमोह। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति में कांवड़ लेकर तीर्थ क्षेत्र बादकपुर पहुंचे कांवड़ियों के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में नाराजगी का माहौल है। कांवड़ियों ने आरोप लगाया है कि धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ मारपीट की गई तथा पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद उन्हें उचित सुरक्षा और सहायता नहीं मिली। घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को विशेष इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
- आदिवासी बच्चे स्कूल क्यों नहीं जाते? आदिवासियों ने खुद बताया असली कारण !" विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त पर हजारों आदिवासी भाई-बहनों के बीच पहुंचकर हमने पूछे कुछ सीधे और जरूरी सवाल—आखिर आदिवासी समाज शिक्षा और विकास में पीछे क्यों है? आदिवासी बच्चे स्कूल से दूर क्यों हैं? और जल, जंगल, जमीन व हक-अधिकार को लेकर समाज की क्या सोच है?1
- बांदकपुर मंदिर परिसर में श्रद्धालु से अभद्रता करने के संबंध में व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देने पर दमोह पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्यवाही,संबंधित बांदकपुर मंदिर परिसर में श्रद्धालु से अभद्रता करने के संबंध में व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देने पर दमोह पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्यवाही,संबंधित आरक्षक तत्काल लाइन संबद्ध, विभागीय जांच के आदेश देव श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में सावन सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक श्रद्धालु से अभद्रता करने के संबंध में व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देने पर पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित आरक्षक को लाइन संबद्ध करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित आरक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा सके तथा जिम्मेदारी निर्धारित की जा सके। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने स्पष्ट किया कि पुलिस का कर्तव्य आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान सुनिश्चित करना है। धार्मिक स्थलों एवं प्रमुख आयोजनों में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों से संयमित, शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। ड्यूटी के दौरान पुलिस आचरण एवं कर्तव्यों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।1
- *बिना सामग्री के चल रही जमीन पर स्वास्थ सेवाएं जिला स्वास्थ अधिकारी को देना होगा ध्यान क्या जिले की सेवाएं अब जमीन से होगी संचालित* *प्रदेश संवाद 24 से संवाददाता लखन साहू की खास खबर 9755895951*1
- दमोह*"हर घर तिरंगा" अभियान: एसपी आनंद कलादगि के नेतृत्व में दमोह पुलिस की विशाल वाहन रैली निकली*2
- सावन के दूसरे सोमवार को जागेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, चप्पे चप्पे पर रहा भारी पुलिस बल तैनात दमोह सावन माह के दूसरे सोमवार को जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में आस्था का महासंगम देखने को मिला। सुबह 4 बजे से ही कपाट खुलने पर मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गईं। शिवभक्तों ने नर्मदा सहित अन्य पवित्र नदियों से लाए जल से भगवान जागेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा, दूध और पंचामृत अर्पित कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। सुबह करीब 9 बजे तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। मंदिर प्रबंधन समिति ने दूर-दराज से पहुंचे कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए। वही महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग दर्शन कतारें बनाई गईं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था भी की गई। सुरक्षा के लिए छह थाना-चौकियों के पुलिस जवानों के साथ सागर से एसएफ और क्यूआरएफ के जवान तैनात रहे। जिनकी निगरानी में देर शाम तक भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का दौर जारी रहेगा।1
- दमोह* *"हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर दमोह पुलिस ने निकाली वाहन रैली, देशभक्ति का संदेश दिया*1
- हटा -- श्रावण मास के पावन अवसर पर मोटेमहादेव समिति मदियादो द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य हटा -- श्रावण मास के पावन अवसर पर मोटेमहादेव समिति मदियादो द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन मडियादो से जटाशंकर धाम तक धर्म प्रेमियों का जत्था रवाना हुआ ढोल बाजे के साथ जयकारे लगाए गए सावन माह में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त श्रद्धालु तरह-तरह के जतन करते हैं और भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करते हैं!1
- सिद्ध पहाड़ी के पास संदिग्ध हालत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका पथरिया। थाना क्षेत्र के सिद्ध पहाड़ी के पास रविवार रात करीब 11 बजे सुहाव गांव निवासी 21 वर्षीय अमित सिंह लोधी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया। मृतक के पिता भगवत सिंह लोधी ने बताया कि अमित रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से पथरिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर में फोन लगाने पर संपर्क नहीं हुआ। शाम तक तलाश करने के बाद परिजनों ने उसकी मोबाइल लोकेशन निकलवाई, जो सिद्ध पहाड़ी के पास मिली। वहां पहुंचने पर अमित की बाइक और बैग मिला, जबकि पास की खाई में उसका शव पड़ा था। परिजनों के अनुसार, अमित के गले में उसकी शर्ट बंधी थी और पास में जहरीली गोलियों का पैकेट मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मामले में पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। बहरहाल शव को सुरक्षित रखवाया जाने के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1