logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिद्ध पहाड़ी के पास संदिग्ध हालत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका पथरिया। थाना क्षेत्र के सिद्ध पहाड़ी के पास रविवार रात करीब 11 बजे सुहाव गांव निवासी 21 वर्षीय अमित सिंह लोधी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया। मृतक के पिता भगवत सिंह लोधी ने बताया कि अमित रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से पथरिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर में फोन लगाने पर संपर्क नहीं हुआ। शाम तक तलाश करने के बाद परिजनों ने उसकी मोबाइल लोकेशन निकलवाई, जो सिद्ध पहाड़ी के पास मिली। वहां पहुंचने पर अमित की बाइक और बैग मिला, जबकि पास की खाई में उसका शव पड़ा था। परिजनों के अनुसार, अमित के गले में उसकी शर्ट बंधी थी और पास में जहरीली गोलियों का पैकेट मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मामले में पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। बहरहाल शव को सुरक्षित रखवाया जाने के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

12 hrs ago
user_Narendra Ahirwar
Narendra Ahirwar
संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

सिद्ध पहाड़ी के पास संदिग्ध हालत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका पथरिया। थाना क्षेत्र के सिद्ध पहाड़ी के पास रविवार रात करीब 11 बजे सुहाव गांव निवासी 21 वर्षीय अमित सिंह लोधी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया। मृतक के पिता भगवत सिंह लोधी ने बताया कि अमित रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से पथरिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर में फोन लगाने पर संपर्क नहीं हुआ। शाम तक तलाश करने के बाद परिजनों ने उसकी मोबाइल लोकेशन निकलवाई, जो सिद्ध पहाड़ी के पास मिली। वहां पहुंचने पर अमित की बाइक और बैग मिला, जबकि पास की खाई में उसका शव पड़ा था। परिजनों के अनुसार, अमित के गले में उसकी शर्ट बंधी थी और पास में जहरीली गोलियों का पैकेट मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मामले में पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। बहरहाल शव को सुरक्षित रखवाया जाने के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तहसील ग्राउंड से एसपी के नेतृत्व में शहर भ्रमण कर निकली वाहन रैली , देशभक्ति धुन पर नारेबाजी करते नजर आए पुलिसकर्मी दमोह हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज सोमवार सुबह 11 बजे से एसपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में दमोह पुलिस के द्वारा शहर भ्रमण करते हुए विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच आर पांडे, कोतवाली TI मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी शामिल हुए। वाहन रैली शहर के तहसील ग्राउंड से शुरू हुई। जो शहर के घंटाघर महाकाली चौराहा पलंदी चौराहा, बड़ापुरा, पठानी मुहल्ला, बस स्टैंड, तीन गुल्ली चौराहा, किल्लाई नाका, कलेक्ट्रेट कार्यालय होते हुए तहसील ग्राउंड पहुंची। जहां तिरंगा रैली का समापन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी हेलमेट के साथ वाहनों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर डीजे पर बज रहे देशभक्ति धुन पर नारे लगाते नजर आए। अंत में एसपी आनंद कलादगी ने मौजूद पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं उम्मीद एक पहल दमोह की टीम के शामिल युवाओं का आभार व्यक्त किया। और लोगो से हंसी खुशी के साथ देश की आजादी के महापर्व को मनाने को अपील की।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तहसील ग्राउंड से एसपी के नेतृत्व में शहर भ्रमण कर निकली वाहन रैली , देशभक्ति धुन पर नारेबाजी करते नजर आए पुलिसकर्मी
दमोह हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज सोमवार सुबह 11 बजे से एसपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में दमोह पुलिस के द्वारा शहर भ्रमण करते हुए विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। 
इस यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच आर पांडे, कोतवाली TI मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
वाहन रैली शहर के तहसील ग्राउंड से शुरू हुई। जो शहर के घंटाघर महाकाली चौराहा पलंदी चौराहा, बड़ापुरा, पठानी मुहल्ला, बस स्टैंड, तीन गुल्ली चौराहा, किल्लाई नाका, कलेक्ट्रेट कार्यालय होते हुए तहसील ग्राउंड पहुंची। जहां तिरंगा रैली का समापन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी हेलमेट के साथ वाहनों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर डीजे पर बज रहे देशभक्ति धुन पर नारे लगाते नजर आए।
अंत में एसपी आनंद कलादगी ने मौजूद पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं उम्मीद एक पहल दमोह की टीम के शामिल युवाओं का आभार व्यक्त किया। और लोगो से हंसी खुशी के साथ देश की आजादी के महापर्व को मनाने को अपील की।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिला लिपिकों का भोपाल में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिला लिपिकों का भोपाल में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन दमोह - दो सूत्रीय मांगों के समर्थन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लिपिक कर्मचारियों ने राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें हजारों की संख्या में लिपिक कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला लिपिक वर्गीय अध्यक्ष श्री राजीव बड़कुल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि लिपिक वर्ग की प्रमुख मांगों में अनुकंपा नियुक्ति में CPCT की अनिवार्यता समाप्त करना तथा मंत्रालय के लिपिक कर्मचारियों के समान वेतनमान लागू करना शामिल है। इस प्रदर्शन में दमोह जिले के शिक्षा, वन, लोक निर्माण विभाग (PWD), आईटीआई एवं स्वास्थ्य विभाग के अनेक लिपिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति ने शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के अंत में जिला लिपिक संघ के अध्यक्ष ने अपने अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल हुए सभी लिपिक कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मांगों के निराकरण तक संघर्ष जारी रहेगा।
    1
    दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिला लिपिकों का भोपाल में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिला लिपिकों का भोपाल में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
दमोह - दो सूत्रीय मांगों के समर्थन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लिपिक कर्मचारियों ने राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें हजारों की संख्या में लिपिक कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला लिपिक वर्गीय अध्यक्ष श्री राजीव बड़कुल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि लिपिक वर्ग की प्रमुख मांगों में अनुकंपा नियुक्ति में CPCT की अनिवार्यता समाप्त करना तथा मंत्रालय के लिपिक कर्मचारियों के समान वेतनमान लागू करना शामिल है।
इस प्रदर्शन में दमोह जिले के शिक्षा, वन, लोक निर्माण विभाग (PWD), आईटीआई एवं स्वास्थ्य विभाग के अनेक लिपिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति ने शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला लिपिक संघ के अध्यक्ष ने अपने अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल हुए सभी लिपिक कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मांगों के निराकरण तक संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #दमोहmp भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुम्हारी थाना प्रभारी के विरोध में विशाल ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया की थाना प्रभारी द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर की गई एवं शराब पकड़ने पर संगठन के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर की जाती है।शराब माफियाओं को छोड़ दिया जाता है।संगठन का कहना है कुम्हारी थाना प्रभारी को वहां से हटाया जाए। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती तो संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदार शासन प्रशासन होगी। #Bmks #Bscp #दमोहmp भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुम्हारी थाना प्रभारी के विरोध में विशाल ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया की थाना प्रभारी द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर की गई एवं शराब पकड़ने पर संगठन के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर की जाती है।शराब माफियाओं को छोड़ दिया जाता है।संगठन का कहना है कुम्हारी थाना प्रभारी को वहां से हटाया जाए। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती तो संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदार शासन प्रशासन होगी। #Bmks #Bscp
    1
    #दमोहmp
भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुम्हारी थाना प्रभारी के विरोध में विशाल ज्ञापन सौंपा  जिसमें बताया गया की थाना प्रभारी द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर की गई एवं शराब पकड़ने पर संगठन के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर की जाती है।शराब माफियाओं को छोड़ दिया जाता है।संगठन का कहना है कुम्हारी थाना प्रभारी को वहां से हटाया जाए। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती तो संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदार शासन प्रशासन होगी। 
#Bmks 
#Bscp
#दमोहmp
भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुम्हारी थाना प्रभारी के विरोध में विशाल ज्ञापन सौंपा  जिसमें बताया गया की थाना प्रभारी द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर की गई एवं शराब पकड़ने पर संगठन के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर की जाती है।शराब माफियाओं को छोड़ दिया जाता है।संगठन का कहना है कुम्हारी थाना प्रभारी को वहां से हटाया जाए। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती तो संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदार शासन प्रशासन होगी। 
#Bmks 
#Bscp
    user_Omvati Athya
    Omvati Athya
    Local Politician पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बादकपुर मे कावरियों का पुलिस से बवाल -पुलिस प्रसासन पक्ष आया सामने
    1
    बादकपुर मे कावरियों का पुलिस से बवाल -पुलिस प्रसासन पक्ष आया सामने
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दमोह*"हर घर तिरंगा" अभियान: एसपी आनंद कलादगि के नेतृत्व में दमोह पुलिस की विशाल वाहन रैली निकली*
    2
    दमोह*"हर घर तिरंगा" अभियान: एसपी आनंद कलादगि के नेतृत्व में दमोह पुलिस की विशाल वाहन रैली निकली*
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अनुराग वर्धन सिंह हजारी का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत भगवान भोलेनाथ के दरबार में पहुंचकर नई जिम्मेदारी के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
    1
    भाजपा खेल प्रकोष्ठ के
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अनुराग वर्धन सिंह हजारी का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत 
भगवान भोलेनाथ के दरबार में पहुंचकर नई जिम्मेदारी के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚨 तेजगढ़ में 18.25 लाख की लागत से बन रहा शाला भवन सवालों के घेरे में, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल सरकारी निर्माण में गुणवत्ता से समझौते के आरोप, क्या जिम्मेदार अधिकारी करेंगे मौके की जांच? मासूम बच्चों के भविष्य से जुड़ा है मामला तेजगढ़, दमोह। दमोह जिले के विकासखंड तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत तेजगढ़ के तेजगढ़ गंज में शाला भवन निर्माण कार्य को लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब ₹18.25 लाख की लागत से निर्माणाधीन इस शाला भवन में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा सरकारी राशि से कराए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर दिखाई दे रही सामग्री और निर्माण की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल ग्रामीणों का कहना है कि शाला भवन जैसा महत्वपूर्ण निर्माण कार्य बच्चों की सुरक्षा और उनके बेहतर भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है। ऐसे में निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। आरोप यह भी है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल किए जाने से सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका पैदा हो रही है। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने की जांच की मांग स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि निर्माणाधीन शाला भवन का मौके पर पहुंचकर तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता, स्वीकृत प्राक्कलन, निर्माण मापदंड और खर्च की गई राशि की जांच कराई जाए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भवन कोई सामान्य निर्माण नहीं होता, यहां क्षेत्र के नौनिहालों का भविष्य आकार लेगा। इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए। अब जांच के बाद सामने आएगी हकीकत करीब 18.25 लाख रुपये की लागत वाले इस निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवालों के बाद अब जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। यदि निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों का पालन हो रहा है तो जांच के माध्यम से स्थिति स्पष्ट हो सकती है और यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी उठ सकती है। अब देखना होगा कि बच्चों के लिए बन रहे इस शाला भवन की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों पर जिम्मेदार विभाग कब तक संज्ञान लेता है और क्या मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जाती है।
    1
    🚨 तेजगढ़ में 18.25 लाख की लागत से बन रहा शाला भवन सवालों के घेरे में, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
सरकारी निर्माण में गुणवत्ता से समझौते के आरोप, क्या जिम्मेदार अधिकारी करेंगे मौके की जांच? मासूम बच्चों के भविष्य से जुड़ा है मामला
तेजगढ़, दमोह। दमोह जिले के विकासखंड तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत तेजगढ़ के तेजगढ़ गंज में शाला भवन निर्माण कार्य को लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब ₹18.25 लाख की लागत से निर्माणाधीन इस शाला भवन में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा सरकारी राशि से कराए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर दिखाई दे रही सामग्री और निर्माण की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि शाला भवन जैसा महत्वपूर्ण निर्माण कार्य बच्चों की सुरक्षा और उनके बेहतर भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है। ऐसे में निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में गंभीर समस्या का कारण बन सकती है।
आरोप यह भी है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल किए जाने से सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका पैदा हो रही है। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
ग्रामीणों ने की जांच की मांग
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि निर्माणाधीन शाला भवन का मौके पर पहुंचकर तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता, स्वीकृत प्राक्कलन, निर्माण मापदंड और खर्च की गई राशि की जांच कराई जाए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भवन कोई सामान्य निर्माण नहीं होता, यहां क्षेत्र के नौनिहालों का भविष्य आकार लेगा। इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए।
अब जांच के बाद सामने आएगी हकीकत
करीब 18.25 लाख रुपये की लागत वाले इस निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवालों के बाद अब जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। यदि निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों का पालन हो रहा है तो जांच के माध्यम से स्थिति स्पष्ट हो सकती है और यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी उठ सकती है।
अब देखना होगा कि बच्चों के लिए बन रहे इस शाला भवन की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों पर जिम्मेदार विभाग कब तक संज्ञान लेता है और क्या मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जाती है।
    user_अरविंद सिंह लोधी
    अरविंद सिंह लोधी
    News Anchor जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिद्ध पहाड़ी के पास संदिग्ध हालत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका पथरिया। थाना क्षेत्र के सिद्ध पहाड़ी के पास रविवार रात करीब 11 बजे सुहाव गांव निवासी 21 वर्षीय अमित सिंह लोधी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया। मृतक के पिता भगवत सिंह लोधी ने बताया कि अमित रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से पथरिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर में फोन लगाने पर संपर्क नहीं हुआ। शाम तक तलाश करने के बाद परिजनों ने उसकी मोबाइल लोकेशन निकलवाई, जो सिद्ध पहाड़ी के पास मिली। वहां पहुंचने पर अमित की बाइक और बैग मिला, जबकि पास की खाई में उसका शव पड़ा था। परिजनों के अनुसार, अमित के गले में उसकी शर्ट बंधी थी और पास में जहरीली गोलियों का पैकेट मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मामले में पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। बहरहाल शव को सुरक्षित रखवाया जाने के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    सिद्ध पहाड़ी के पास संदिग्ध हालत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
पथरिया। थाना क्षेत्र के सिद्ध पहाड़ी के पास रविवार रात करीब 11 बजे सुहाव गांव निवासी 21 वर्षीय अमित सिंह लोधी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवाया। 
मृतक के पिता भगवत सिंह लोधी ने बताया कि अमित रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से पथरिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर में फोन लगाने पर संपर्क नहीं हुआ। शाम तक तलाश करने के बाद परिजनों ने उसकी मोबाइल लोकेशन निकलवाई, जो सिद्ध पहाड़ी के पास मिली। वहां पहुंचने पर अमित की बाइक और बैग मिला, जबकि पास की खाई में उसका शव पड़ा था।
परिजनों के अनुसार, अमित के गले में उसकी शर्ट बंधी थी और पास में जहरीली गोलियों का पैकेट मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मामले में पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। बहरहाल शव को सुरक्षित रखवाया जाने के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.