84 बालिका विद्यालयों में बनेंगे स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय, 3.61 करोड़ रुपये की स्वीकृति जिले में बालिकाओं के लिए स्वच्छता और सुरक्षा को मिली प्राथमिकता जिले के 84 बालिका विद्यालयों में अब स्वच्छ, व्यवस्थित और सुरक्षित शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत इन कार्यों के लिए कुल 3 करोड़ 61 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्माण एजेंसी बनाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। स्वच्छता और सुरक्षा के लिए विशेष पहल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचनाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में पंचायत क्षेत्र में स्थित बालिका विद्यालयों में छात्राओं के लिए बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार बालिका विद्यालयों में शौचालय निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। शौचालयों के निर्माण से छात्राओं को विद्यालय परिसर में स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण मिलेगा। प्रशासन का उद्देश्य विद्यालयों में ऐसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे छात्राओं को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनके लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सके। कार्य पूर्ण होने के बाद जिले के 84 बालिका विद्यालयों में छात्राओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित स्वच्छता सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
84 बालिका विद्यालयों में बनेंगे स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय, 3.61 करोड़ रुपये की स्वीकृति जिले में बालिकाओं के लिए स्वच्छता और सुरक्षा को मिली प्राथमिकता जिले के 84 बालिका विद्यालयों में अब स्वच्छ, व्यवस्थित और सुरक्षित शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत इन कार्यों के लिए कुल 3 करोड़ 61 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्माण एजेंसी बनाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। स्वच्छता और सुरक्षा के लिए विशेष पहल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचनाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में पंचायत क्षेत्र
में स्थित बालिका विद्यालयों में छात्राओं के लिए बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार बालिका विद्यालयों में शौचालय निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। शौचालयों के निर्माण से छात्राओं को विद्यालय परिसर में स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण मिलेगा। प्रशासन का उद्देश्य विद्यालयों में ऐसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे छात्राओं को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनके लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सके। कार्य पूर्ण होने के बाद जिले के 84 बालिका विद्यालयों में छात्राओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित स्वच्छता सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
- रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर सजी राखी, मजबूत हुआ भाई-बहन का पवित्र रिश्ता सोनहत। एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर थाना सोनहत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एकल अभियान की बहनों ने पुलिस जवानों एवं समिति के पदाधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा को निभाया। बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं पुलिस जवानों ने भी बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदरणीय राजाराम राजवाड़े जी, SI आदरणीय नवल किशोर दुबे जी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक आदरणीय भुवन साहू जी, आदरणीय शुक्ला प्रसाद जी, आदरणीय शुभ शरण जी, आदरणीय भैया लाल जी, आदरणीय संत कुमार जी, आदरणीया लक्ष्मी राजवाड़े जी, आदरणीय सोनी राजवाड़े जी, आदरणीया प्रेमलता खांडे जी सहित एकल अभियान की अन्य दीदियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।1
- नई लेदरी में गूंजा नात-ए-पाक का पैगाम, मोहब्बत और भाईचारे से रोशन हुईं गलियां "ईद मिलादुन्नबी पर निकली भव्य रैली में बच्चे, बूढ़े और जवान हुए शामिल, अकीदत के रंग में रंगा पूरा नई लेदरी" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। कभी-कभी कोई दिन केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं होता, बल्कि वह दिन दिलों में उतरकर इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और रहमत का पैगाम बन जाता है। नई लेदरी में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद और उनकी शिक्षाओं को समर्पित ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा नई लेदरी मानो मोहब्बत और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चे हों या बुजुर्ग, नौजवान हों या महिलाएं, हर चेहरे पर उत्साह और हर दिल में अपने प्यारे नबी की मोहब्बत नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम और रैली में शामिल होकर अपनी अकीदत का इजहार किया। गलियों और चौक-चौराहों से गुजरती रैली ने पूरे क्षेत्र में एक ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना दिया, जिसमें नात-ए-पाक की मधुर आवाजें दिलों को छूती रहीं। इस भव्य रैली का शुभारंभ मौलाना असलम नूरी एवं रिजवियां अंजुमन कमेटी के सदर शमशाद कादरी के नेतृत्व में रजा मस्जिद प्रांगण से हुआ। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह और उमंग भी बढ़ता गया। नात-ए-पाक की सुरीली आवाजों के बीच श्रद्धालु पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए। रैली एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए अटल चौक, झरझरा चौक, गांधी चौक तथा नई लेदरी की विभिन्न गलियों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। रास्ते भर अकीदतमंदों की मौजूदगी और नात-ए-पाक की गूंज ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा और भावुक बना दिया। इस दौरान ऐसा लग रहा था मानो नई लेदरी की हर गली अपने रहमत के पैगाम को महसूस कर रही हो। बच्चों के चेहरों पर मासूम खुशी, बुजुर्गों की आंखों में अकीदत और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। रैली में शामिल लोगों ने अपने आचरण और अनुशासन के माध्यम से मोहब्बत, शांति और भाईचारे का खूबसूरत संदेश भी दिया। ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने इंसान को इंसान से मोहब्बत करना, जरूरतमंदों की मदद करना, कमजोरों का सहारा बनना, सच्चाई का साथ देना और समाज में अमन व भाईचारा कायम रखना सिखाया। यही वजह है कि उनकी याद में आयोजित होने वाला यह पर्व लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। रैली का समापन पुनः रजा मस्जिद प्रांगण में हुआ। यहां पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब दिलों में मोहब्बत हो और जुबां पर नात-ए-पाक हो, तो पूरा वातावरण इबादत और भाईचारे की खुशबू से महक उठता है। नई लेदरी में आयोजित यह ईद मिलादुन्नबी समारोह निश्चित रूप से लंबे समय तक लोगों की यादों में बसा रहेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत, रहमत और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया। आज नई लेदरी की गलियों में गूंजती नात-ए-पाक की आवाजों ने मानो यही संदेश दिया कि दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता वही है, जो इंसान को इंसान से जोड़ता है और दिलों में मोहब्बत पैदा करता है।4
- Z जेन के बाद Z अल्फा अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे स्कूल छात्र छात्राओं ने अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सड़कों पर कर रहे आंदोलन। सुशाशन सरकार का पोल खुलता हुआ।1
- RAW AGENT की शादी कैसे होती है इसका सच इस बात का परदा उठा।1
- थाना जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने और कटने हेतु बाहर भेजने की तैयारी का खुलासा, 04 प्रकरण दर्ज अनूपपुर जैतहरी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लपटा चौधरी टोला में विभिन्न लोगों के बाड़ों में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़ों को बिना चारा-पानी की व्यवस्था के क्रूरता पूर्वक रस्सियों से गर्दन, सींग एवं पैरों को बांधकर रखा गया है तथा उन्हें वाहनों के माध्यम से बाहर ले जाकर कटने हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में पुलिस लाइन अनूपपुर, थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर के बल की 04 टीमों का गठन कर ग्राम लपटा में दबिश एवं जांच की कार्यवाही की गई। चार अलग-अलग स्थानों से 96 मवेशी बरामद पहली टीम द्वारा संजय चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच की गई, जहां 12 भैंस एवं 02 भैंसा (पड़ा), कुल 14 मवेशी क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे मिले। मौके पर एक महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-18-ZF-8176 भी मिला, जिसमें मवेशियों को लोड करने की तैयारी की जा रही थी। एक व्यक्ति को मवेशी को डंडे से मारकर वाहन में चढ़ाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल कुमार पिता लेखनलाल चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी लपटा बताया तथा मवेशियों को फिरोज उर्फ सोनू एवं कादिर अफजल का होना बताया। दूसरी टीम द्वारा मोहित चौधरी के बाड़े की जांच में 09 भैंसा (पड़ा) एवं 18 भैंस, कुल 27 मवेशी रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम तीर्थशयन सिंह पिता दुर्गा सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। तीसरी टीम द्वारा दादूराम चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच में 14 भैंसा (पड़ा) एवं 06 भैंस, कुल 20 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। चौथी टीम द्वारा उदल चौधरी के बाड़े की जांच में 20 भैंस एवं 15 भैंसा (पड़ा), कुल 35 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम काशीराम पिता दादूराम चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लपटा चौधरी मोहल्ला बताया तथा मवेशियों को बाहर भेजने के लिए वाहन का इंतजार करना बताया। इस प्रकार चारों स्थानों से कुल 96 मवेशी बरामद किए गए। मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी तथा उन्हें कीचड़ में क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था। पुलिस द्वारा मवेशियों को विधिवत जप्त कर ग्राम लपटा गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मौके से जप्त पिकअप वाहन को थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं चारा-पानी की उचित व्यवस्था नहीं करने के संबंध में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ), (ङ) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 04 पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।1
- राखी के पवित्र धागे में जुड़ा स्नेह और विश्वास, छात्राओं ने एसपी षियाज के.एम. को बांधी राखी सिंगरौली। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. को राखी बांधकर पर्व मनाया। छात्राओं ने तिलक लगाकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह के साथ विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।4
- बच्चों के बीच पहुंचकर अपनापन महसूस किया, पुस्तक, फल और जरूरत की सामग्री की भेंट सिंगरौली। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन सिंगरौली की टीम ने खुला बालिका आश्रय गृह पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों को पुस्तकें, फल एवं जरूरत की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। समृद्धि सोशल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन की टीम के आश्रय गृह पहुंचने पर बच्चों ने उत्साह के साथ सभी का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा रहन-सहन की जानकारी ली। बच्चों के बीच पहुंचकर टीम के सदस्यों ने उनके रहने और आपसी व्यवहार को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यहां बच्चों के बीच उन्हें अपनापन महसूस हुआ। टीम के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। इनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। बच्चों को शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनके सपनों को नई दिशा मिल सकती है। संस्था की टीम ने कहा कि यह उनका पहला प्रयास नहीं बल्कि बच्चों के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखने की पहल है। भविष्य में भी आश्रय गृह में आकर बच्चों से मुलाकात की जाएगी और उनकी जरूरत के अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। टीम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।1
- हिन्दी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का शुभारंभ हुआ दिनाँक 25/08/2026/ दिन मंगलवार को हिंदी राष्ट्रीय समाचार गोंडवाना उदय न्यूज कार्यालय का अटल चौक खड़गवा मनेंद्रगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी कर कमलों हुआ शुभारंभ शामिल रहें श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव गोगपा, संजय सिंह कमरों प्रदेश अध्यक्ष गोगपा,डॉक्टर एल एस उदय गोंडवाना उदय न्यूज सम्पादक, केवल मरकाम जिला अध्यक्ष एमसीबी ओर अन्य लोग सैकड़ों कि संख्या में उपस्थित रहे1