*सुल्तानपुर में आशा बहुओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,18 महीने का बकाया मानदेय देने की मांग* सुल्तानपुर में शुक्रवार को आशा बहू कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. आशा बहुओं ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री की ओर से आशा बहुओं को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन घोषणा के बाद भी अब तक उनके मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है. कार्यकत्रियों ने सरकार से तत्काल मानदेय बढ़ाने की मांग की है. आशा बहू कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में कार्यकत्रियां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं. यहां उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा. आशा बहुओं का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों को धरातल तक पहुंचाने में लगातार काम कर रही हैं. इसके बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है. आशा बहू कार्यकत्रियों ने बताया कि उनका करीब 18 महीने का भुगतान रुका हुआ है. लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो रही हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबित भुगतान को तत्काल जारी किया जाए, ताकि आशा बहुओं को राहत मिल सके. कार्यकत्रियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा में आशा बहुओं के मानदेय को सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की गई थी. इसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही मानदेय में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अभी तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. आशा बहुओं ने सरकार से अपनी घोषणा को लागू करने की मांग की. प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी बात रखती रही हैं. अब उनका कहना है कि केवल प्रशासन से बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं रह गया है. यदि उनकी मांगों और बकाया भुगतान पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आशा बहुएं सीधे मुख्यमंत्री से मिलने गोरखपुर जाएंगी. सीमा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाली नहीं हैं. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द मानदेय बढ़ाने और 18 महीने से रुके भुगतान को जारी करने की मांग की है. आशा बहुओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाएंगी.
*सुल्तानपुर में आशा बहुओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,18 महीने का बकाया मानदेय देने की मांग* सुल्तानपुर में शुक्रवार को आशा बहू कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. आशा बहुओं ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री की ओर से आशा बहुओं को सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन घोषणा के बाद भी अब तक उनके मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है. कार्यकत्रियों ने सरकार से तत्काल मानदेय बढ़ाने की मांग की है. आशा बहू कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह
के नेतृत्व में कार्यकत्रियां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं. यहां उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा. आशा बहुओं का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों को धरातल तक पहुंचाने में लगातार काम कर रही हैं. इसके बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है. आशा बहू कार्यकत्रियों ने बताया कि उनका करीब 18 महीने का भुगतान रुका हुआ है. लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो रही हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबित भुगतान को तत्काल जारी किया
जाए, ताकि आशा बहुओं को राहत मिल सके. कार्यकत्रियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा में आशा बहुओं के मानदेय को सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की गई थी. इसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही मानदेय में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अभी तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. आशा बहुओं ने सरकार से अपनी घोषणा को लागू करने की मांग की. प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी बात रखती रही हैं. अब
उनका कहना है कि केवल प्रशासन से बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं रह गया है. यदि उनकी मांगों और बकाया भुगतान पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आशा बहुएं सीधे मुख्यमंत्री से मिलने गोरखपुर जाएंगी. सीमा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाली नहीं हैं. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द मानदेय बढ़ाने और 18 महीने से रुके भुगतान को जारी करने की मांग की है. आशा बहुओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाएंगी.
- रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा। रायबरेली में शुरू हुई सपा की PDA यात्रा में खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को बढ़ा देगा।1
- जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है। बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।1
- *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*1
- अमेठी के लाल सलमान खान ने एशियन गेम्स-2026 में रचा इतिहास नौकायन में भारत के लिए जीता कांस्य पदक, तिलोई के पूरे धिंगई-खैरौना गांव में जश्न अमेठी। जिले के तिलोई क्षेत्र के पूरे धिंगई-खैरौना गांव निवासी सलमान खान ने एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौकायन प्रतियोगिता में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर अमेठी का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। सलमान की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और सलमान की सफलता पर बधाइयां दीं। गांव में जश्न का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सलमान खान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे तिलोई क्षेत्र और अमेठी के लोगों में गर्व की भावना है। ग्रामीणों का कहना है कि सलमान ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है। एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतकर सलमान ने जिले के युवाओं के लिए भी प्रेरणा पेश की है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।3
- एशियन गेम्स में अमेठी के सलमान खान ने जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान एशियन गेम्स में अमेठी के सलमान खान ने जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान तिलोई। जापान के नागोया शहर में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की नौकायन (रोइंग) प्रतियोगिता में अमेठी के तिलोई क्षेत्र के पूरे सिंगई खेरौना निवासी सलमान खान ने कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सलमान की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी। सलमान खान की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। लोगों ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक हासिल करना अमेठी के लिए गौरव की बात है। सलमान की सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।3
- *हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक केबिन में फंसा; दो गंभीर घायल* लम्भुआ, सुलतानपुर लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पहले से खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112, फायर सर्विस और लम्भुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। घायलों को एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों की पहचान योगेश यादव (30 वर्ष) निवासी जिला मैनपुरी जिनकी हालत चिन्ता जनक बनी है वहीं लालू पुत्र प्रमोद कुमार (28 वर्ष) निवासी करेली, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है वा हालत खतरे से वाहर है। बताया गया कि ट्रक कोलकाता से लखनऊ की ओर जा रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।3
- रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद* *रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद रायबरेली । अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद*1
- *सुल्तानपुर में तेज आवाज में DJ कम्पटीशन करने वाले 6 DJ संचालकों पर केस दर्ज* सुल्तानपुर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में माननीय सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर तेज आवाज में DJ बजाने और DJ कम्पटीशन कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कुछ DJ संचालकों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानकों के विपरीत तेज ध्वनि में ट्वीटर हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए DJ प्रतियोगिताएं की गईं। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 चिन्हित DJ संचालकों एवं कुछ अज्ञात DJ संचालकों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी ने आम जनता और DJ संचालकों से अपील की है कि DJ का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।1
- प्राथमिक विद्यालय से चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। यह मामला 23 सितंबर को सामने आया था। प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर के सहायक अध्यापक विवेक कुमार ने जयसिंहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल में चोरी की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानू (20) पुत्र सुंदर निवासी निदुरा, सुनील (22) पुत्र जगलाल निवासी पटकौली भभोट और पूसू (28) पुत्र लोचन निवासी रामसिंह पूरेसमायन के रूप में हुई है। पूसू फिलहाल निदुरा गांव में रह रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, एक लोहे का गैस चूल्हा, दो स्टील की बाल्टी और एक स्टील का ड्रम बरामद किया है। इसके अलावा, चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक प्रेमनारायन राजपूत, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल श्याम सुंदर और कांस्टेबल अभिषेक सेन की टीम ने अंजाम दिया।1