मिशन शक्ति 5.0 की बड़ी सफलता: खीरी पुलिस ने महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले आरोपी को पकड़ा, सुरक्षा को मिली मजबूती खीरी, 19 अप्रैल 2026: जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना सम्पूर्णानगर की एंटी रोमियो टीम ने शानदार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के नेतृत्व में यह अभियान तेजी से प्रभाव दिखा रहा है। आज पब्लिक इंटर कॉलेज सम्पूर्णानगर मोड़ पर फील्ड के पास आने-जाने वाली महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले निखिल पुत्र शिव कुमार प्रजापति निवासी ग्राम सिंगाही खुर्द को टीम ने दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 50/2026 धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का विवरण: निखिल पुत्र शिव कुमार प्रजापति, ग्राम सिंगाही खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर, जिला खीरी। गिरफ्तारी टीम: उ0नि0 अवधेश कुमार रावत का0 टिंकू प्रजापति म0का0 नीतू (सभी थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी) यह कार्रवाई महिलाओं के स्वावलंबन और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अपील कर रही है कि कोई भी असामाजिक तत्व ऐसी हरकत न करे, वरना सख्त कार्रवाई होगी।

- संवाददाता पीयूष दीक्षित जिला लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पसियापुर में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन ग्रामीणों की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र नथु लाल, मुनेश पुत्र रामविलास तथा ओमवीर पुत्र श्रीकृष्ण की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से छप्पर, चारपाई, बिस्तर, उपले, लकड़ी सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं चौकी प्रभारी संसारपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार इसी स्थान पर पूर्व में भी आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसे विद्युत तारों से निकली चिंगारी के कारण बताया गया था। इस बार भी आग लगने का संभावित कारण बिजली के तारों से चिंगारी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- Post by News click india1
- नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह की फ़ौज कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिलाओं का पर्स छीन रही है लोगों के फलों से भरी पालीथीन को भी जब्त कर लिया जा रहा है1
- समाज का हाथ पकड़कर चलों, दूसरे लोगों के पांव पकड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी। #भारशिव_पासी_परिवार #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर1
- समाज का हाथ पकड़कर चलों, दूसरे लोगों के पांव पकड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी। #भारशिव_पासी_परिवार #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर1
- संवाददाता: AIMA बिहार ब्यूरो पटना में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के एक ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए हेलमेट पहने पांच हथियारबंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट ली और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश अचानक शोरूम में घुसे और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर काउंटर से जेवरात समेटने लगे। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस सनसनीखेज वारदात के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।1
- 20/4/20261
- सरसो का तेल लूटने को मची होड़ लोग आपदा में भी अवसर तलाश ही लेते हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा शनिवार सुबह टोंक से गुजरते नेशनल हाईवे-52 पर देखने को मिला, जहां दाखिया गांव के पास कोटा से जयपुर जा रहे सरसों तेल से भरे टैंकर को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से टैंकर के ऊपरी हिस्से में छेद हो गया और तेल सड़क पर बहने लगा। इसके बाद तो गांव वालों में सरसों तेल बटोरने की होड़ मच गई- कोई ड्रम, कोई पीपा तो कोई बाल्टी लेकर सड़क से तेल भरता नजर आया1