Shuru
Apke Nagar Ki App…
टोंक सवाई माधोपुर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने मुस्लिम महिला को कंबल देने से किया मना। टोंक के kureda गांव में टोंक सवाई माधोपुर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने मुस्लिम महिला को कंबल देने से मना किया और कहा कि मोदी को गाली देने वालों को लेने का हक नहीं पूर्व सांसद अपनी तरफ से ग्राम वासियों को बांट रहे थे निशुल्क कंबल उनकी इस हरकत से ग्रामवासियों में भारी आक्रोश रहा। वीडियो हो रहा है वायरल।
ब्रिजेश परिड़वाल
टोंक सवाई माधोपुर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने मुस्लिम महिला को कंबल देने से किया मना। टोंक के kureda गांव में टोंक सवाई माधोपुर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने मुस्लिम महिला को कंबल देने से मना किया और कहा कि मोदी को गाली देने वालों को लेने का हक नहीं पूर्व सांसद अपनी तरफ से ग्राम वासियों को बांट रहे थे निशुल्क कंबल उनकी इस हरकत से ग्रामवासियों में भारी आक्रोश रहा। वीडियो हो रहा है वायरल।
More news from Rajasthan and nearby areas
- सवाई माधोपुर श्रावको के प्रबल पुण्योदय से दिगंबर जैन भसावडियान गोठ व प्रतिमा पुण्यार्जकों के संयोजन में शेरपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को शांति यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा तथा समाज के लोग जिनाभिषेक,शांतिधारा व पूजन के समागम में उमड़ पड़े। महोत्सव के पहले दिन शनिवार को हरीश- रेणु धाडूका द्वारा किये गए ध्वजारोहण के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। फागी के विधानाचार्य मनीष गोधा के निर्देशन में वेदी शुद्धि,मंडल विधान एवं अन्य वैदिक क्रियाएं विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराई गईं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता करते हुए धर्माराधना की। महोत्सव के दंसरे दिन रविवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में वेदी प्रतिष्ठा की मुख्य क्रिया सम्पन्न हुई। यज्ञ नायक-नायिकाओ सहित इंद्र परिकरो ने यज्ञ में विभिन्न मंत्रों के बीच आहुतियां देकर विश्वशांति की कामना की गई। प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि विशेष पूजा-अर्चना के बाद विधानाचार्य के मंत्रोचार के बीच उत्साह व उमंग के वातावरण में नगेंद्र कासलीवाल,सुशील गंगवाल,रमेश चंद भसावड़ी,महेश छाबड़ा,अवनेश छाबड़ा,सुनील ढोलिया एंव अभिषेक रावका ने भगवान वासुपूज्य,शीतलनाथ,मल्लिनाथ मुनिसुव्रतनाथ,नेमिनाथ,पार्श्वनाथ एंव भगवान महावीर की प्रतिमाओ को अलग ही छठा बिखेरने वाली वेदियो में कमलासन पर भव्यता के साथ स्याद्वाद दिव्य जयघोष की मधुर धुनो के बीच विराजमान कर चंवर ढुलाए। प्रतिमाओं को वेदियो में विराजमान करते ही जिनेंद्र भक्त दर्शनों के लिए लालायित हो गए। भक्त और भगवान के प्रेम का यह अनूठा दृश्य क्षेत्र पर नजर आ रहा था,श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे थे। जिनालय जिनेंद्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा। वहीं शशि कासलीवाल,मधु गंगवाल,सरोज भसावड़ी,मधु छाबड़ा,शांति छाबडा,मंजू छाबड़ा बीना ढोलिया एंव बीना रावका ने बधाई गीत गाकर जिनेंद्र भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। धार्मिक माहौल से मंदिर भक्ति के रंग से सराबोर हो गया। इस अवसर पर स्थानीय सहित आस-पास व दूर-दराज के धर्मनिष्ठ महिला,पुरुषो ने उपस्थित रहकर महोत्सव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। महोत्सव के सफल आयोजन में भसावडियान गोठ एवं प्रतिमा पुण्यार्जकों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण,अनुशासन एवं भव्य व्यवस्थाओं के साथ दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बन गया।1
- चाकसू से खाटूश्यामजी के लिए 21वीं डाक निशान पदयात्रा रवाना ---- चाकसू। (फकरुद्दीन खान)धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच 21वीं डाक निशान पदयात्रा का शुभारंभ रविवार को श्रद्धापूर्वक किया गया। पदयात्रा श्री श्याम निर्माणधीन मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारों के साथ निशान धारण कर खाटूश्यामजी के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा मंदिर प्रांगण से मुख्य मार्ग होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह 21वीं डाक निशान पदयात्रा है, जो प्रतिवर्ष श्रद्धा और अनुशासन के साथ आयोजित की जाती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पैदल चलकर खाटूश्यामजी पहुंचेंगे और बाबा श्याम के दरबार में निशान अर्पित करेंगे। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम यात्रा के साथ चल रही थी, जो यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखेगी।1
- अनुराग सेवा संस्थान के 31 वर्ष पूर्ण, सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित 31 वर्ष पूर्ण होने पर “अनुराग-31” के तहत श्री अशोक शर्मा रा.उ.मा.वि. में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम स्थानीय संघ के सहयोग से विश्व चिंतन दिवस पर हुआ। विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाएं प्रस्तुत कर देश में अमन-चैन और सौहार्द की कामना की गई। वक्ताओं ने सभी धर्मों के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश दिया। इस दौरान गीता पुस्तकों का भी वितरण किया गया।2
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- *बांसखोह निवासी कैलाशचंद मीणा क्षेत्रपाल बने जिला अध्यक्ष* बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय क्षेत्रपाल बांसखोह में कार्यरत वरिष्ठ एवं आदिवासी मीणा कर्मचारी विकास समिति महामंत्री अध्यापक कैलाश चंद मीणा को आज प्रांतीय कार्यालय लाल कोठी जयपुर में सियाराम शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष का चुनाव निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अमोल मीणा तथा पर्यवेक्षक सियाराम शर्मा प्रांतीय प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शिक्षक संघ के निर्देशन में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।इसमें जिला अध्यक्ष कैलाश चंद मीणा क्षेत्रपाल बस्सी को निर्विरोध चुना गया तथा सभा अध्यक्ष पप्पू लाल मीणा कोटखावदा, मंत्री मनोज कुमार शर्मा फागी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ,महिला मंत्री मंजू स्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष शंकर लाल गोस्वामी व समस्त जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया इस दौरान प्रांतीय महासमिति के सदस्य मनोहर लाल मीणा, रामजीलाल बैरवा रामलाल मीणा चाकसू ,बाबूलाल बैरवा, कल्याण सिंह महाराजपुरा,कृष्ण कुमार , अशोक कुमार मीणा लालाराम सीताराम , नरेंद्र कुमार शर्मा,भूपेंद्र चौधरी , चेतन शर्मा, रघुवीर सिंह राठौड़, लक्ष्मी नारायण शर्मा, निसार मोहम्मद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे इस मौके पर माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष कैलाश चंद मीणा क्षेत्रपाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया3
- Post by दिलखुश मोटीस1
- Post by Etv9 national news1
- आराध्य देव चारभुजा नाथ मंदिर से लाला वाला खाटू श्याम बाबा के लिए छठी पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह पुष्प वर्षा से किया स्वागत बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित पंचायत समिति तूंगा के आराध्य देव चारभुजा नाथ मंदिर से पंडितों द्वारा विधि विधान से श्याम बाबा की आकर्षक झांकी की पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके बैंड बाजे के साथ लाला वाला खाटू श्याम बाबा के मंदिर के लिए विशाल पदयात्रा को रवाना किया यह पदयात्रा कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई श्याम बाबा के लिए रवाना हुई इस दौरान सभी श्याम भक्तों ने हाथों में ध्वज लिए डीजे की धुन पर श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए नाचते गाते हुए नजर आए जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रियों के लिए चाय शिकंजी नाश्ता फल फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन, तुंगा पुलिस प्रशासन के द्वारा पद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया और पद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की इस मौके पर श्याम मंदिर में आए हुए सभी पदयात्रियों का श्री श्याम सेवा समिती लाला वाला की ओर से पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सम्मान किया इस दौरान श्याम मंदिर के पुजारी मुक्तानंद गिरी महाराज द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती की इस दौरान सभी पदयात्रियों के लिए श्याम बाबा के मंदिर में भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया श्री श्याम प्रेम मण्डल के सदस्यों द्वारा सभी श्याम भक्तों का तिलक लगाकर श्याम बाबा की तस्वीर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता व रमेश सैनी व सभी कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन व भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया4
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1