logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाशिवरात्रि पर बरखेड़ा धाम में भगोरिया महापर्व का भव्य शुभारंभ ढोल-मांदल की गूंज से झूमा वनांचल, फागुन के रंग में रंगा जनसमूह श्री श्री 1008 श्री प्रेमदास जी महाराज (नीतू बाबा) के सानिध्य में परंपरा और सम्मान का अनुपम संगम हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से ऐतिहासिक बना भगोरिया मेला लोकसंस्कृति, आस्था और उत्सवधर्मिता का जीवंत प्रतीक बना आयोजन महाशिवरात्रि पर बरखेड़ा धाम में भगोरिया महापर्व का भव्य शुभारंभ ढोल-मांदल की गूंज से झूमा वनांचल, फागुन के रंग में रंगा जनसमूह श्री श्री 1008 श्री प्रेमदास जी महाराज (नीतू बाबा) के सानिध्य में परंपरा और सम्मान का अनुपम संगम हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से ऐतिहासिक बना भगोरिया मेला लोकसंस्कृति, आस्था और उत्सवधर्मिता का जीवंत प्रतीक बना आयोजन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 नालछा- फागुन की मादक बयार और महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम भिल बरखेड़ा स्थित बरखेड़ा धाम में पारंपरिक भगोरिया मेले के साथ नालछा ब्लॉक में भगोरिया महापर्व का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। ढोल-मांदल की गूंजती थाप, बांसुरी की मधुर तान और कुर्राटियों की करतल ध्वनि ने पूरे वनांचल को उत्सव की रंगत में सराबोर कर दिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का धाम की ओर उमड़ने लगा, जो दोपहर तक जनसैलाब में बदल गया। पारंपरिक और आधुनिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियां गोल घेरा बनाकर सामूहिक नृत्य करते नजर आए। रंग, उमंग और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम पूरे आयोजन में दिखाई दिया। क्षेत्र के 20 से अधिक ढोल-मांदल दलों ने अपनी विशिष्ट शैली में प्रस्तुति देकर भगोरिया मेले की शोभा बढ़ाई। अलग-अलग वेशभूषा और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ पहुंचे दलों ने वातावरण को जीवंत और ऊर्जावान बना दिया। हर थाप के साथ मानो फागुन की मस्ती और भी गहराती चली गई। परम पूज्य ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री सर्वेश्वर दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य श्री श्री 1008 श्री प्रेमदास जी महाराज (नीतू बाबा) के सानिध्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि पर भगोरिया पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुदेव श्री प्रेमदास जी महाराज ने ढोल-मांदल दलों के समाजजनों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर, साफा बांधकर तथा ब्रह्मलीन संत श्री सर्वेश्वर दास जी महाराज की प्रतिमा एवं श्रीफल भेंट कर, नगद राशि के साथ सम्मान किया। भगोरिया मेले में आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। मंदिर परिसर से लेकर मेले के मैदान तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जलेबी, भजिए, पानी पुरी, मटका कुल्फी, बर्फ के गोले, आइसक्रीम एवं शीतल पेय की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। रंग-बिरंगे गुब्बारों और खिलौनों की दुकानों ने बच्चों का मन मोह लिया, वहीं साप्ताहिक हाट बाजार में भी विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुजन भगवान के दर्शन कर खिचड़ी प्रसादी का लाभ लेते रहे। इस भव्य आयोजन ने न केवल लोकसंस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी दिया। फागुन की मस्ती और आस्था के इस संगम ने नालछा क्षेत्र को उत्सवधर्मी ऊर्जा से भर दिया।

3 hrs ago
user_राहुल सेन मांडव
राहुल सेन मांडव
Social Media Manager धार, धार, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
123e5497-0597-4356-bbb1-ea079203d996

महाशिवरात्रि पर बरखेड़ा धाम में भगोरिया महापर्व का भव्य शुभारंभ ढोल-मांदल की गूंज से झूमा वनांचल, फागुन के रंग में रंगा जनसमूह श्री श्री 1008 श्री प्रेमदास जी महाराज (नीतू बाबा) के सानिध्य में परंपरा और सम्मान का अनुपम संगम हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से ऐतिहासिक बना भगोरिया मेला लोकसंस्कृति, आस्था और उत्सवधर्मिता का जीवंत प्रतीक बना आयोजन महाशिवरात्रि पर बरखेड़ा धाम में भगोरिया महापर्व का भव्य शुभारंभ ढोल-मांदल की गूंज से झूमा वनांचल, फागुन के रंग में रंगा जनसमूह श्री श्री 1008 श्री प्रेमदास जी महाराज (नीतू बाबा) के सानिध्य में परंपरा और सम्मान का अनुपम संगम हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से ऐतिहासिक बना भगोरिया मेला लोकसंस्कृति, आस्था और उत्सवधर्मिता का जीवंत प्रतीक बना आयोजन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 नालछा- फागुन की मादक

e829a0a3-0db3-4917-90aa-be62994da735

बयार और महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम भिल बरखेड़ा स्थित बरखेड़ा धाम में पारंपरिक भगोरिया मेले के साथ नालछा ब्लॉक में भगोरिया महापर्व का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। ढोल-मांदल की गूंजती थाप, बांसुरी की मधुर तान और कुर्राटियों की करतल ध्वनि ने पूरे वनांचल को उत्सव की रंगत में सराबोर कर दिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का धाम की ओर उमड़ने लगा, जो दोपहर तक जनसैलाब में बदल गया। पारंपरिक और आधुनिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियां गोल घेरा बनाकर सामूहिक नृत्य करते नजर आए। रंग, उमंग और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम पूरे आयोजन में दिखाई दिया। क्षेत्र के 20 से अधिक ढोल-मांदल दलों ने अपनी विशिष्ट शैली में प्रस्तुति देकर भगोरिया मेले की शोभा

2b2668b5-c27f-4927-a4ec-0d9732bf7c16

बढ़ाई। अलग-अलग वेशभूषा और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ पहुंचे दलों ने वातावरण को जीवंत और ऊर्जावान बना दिया। हर थाप के साथ मानो फागुन की मस्ती और भी गहराती चली गई। परम पूज्य ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री सर्वेश्वर दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य श्री श्री 1008 श्री प्रेमदास जी महाराज (नीतू बाबा) के सानिध्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि पर भगोरिया पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुदेव श्री प्रेमदास जी महाराज ने ढोल-मांदल दलों के समाजजनों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर, साफा बांधकर तथा ब्रह्मलीन संत श्री सर्वेश्वर दास जी महाराज की प्रतिमा एवं श्रीफल भेंट कर, नगद राशि के साथ सम्मान किया। भगोरिया मेले में

33c5876d-176d-4097-95ac-2885c7d3b15f

आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। मंदिर परिसर से लेकर मेले के मैदान तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जलेबी, भजिए, पानी पुरी, मटका कुल्फी, बर्फ के गोले, आइसक्रीम एवं शीतल पेय की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। रंग-बिरंगे गुब्बारों और खिलौनों की दुकानों ने बच्चों का मन मोह लिया, वहीं साप्ताहिक हाट बाजार में भी विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुजन भगवान के दर्शन कर खिचड़ी प्रसादी का लाभ लेते रहे। इस भव्य आयोजन ने न केवल लोकसंस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी दिया। फागुन की मस्ती और आस्था के इस संगम ने नालछा क्षेत्र को उत्सवधर्मी ऊर्जा से भर दिया।

More news from Dhar and nearby areas
  • गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर आत्मा से माफी के लिए काला जादू... इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड का खौफनाक सच घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी पीयूष 10 फरवरी को छात्रा के साथ आते हुए दिखाई दिया. लगभग ढाई घंटे बाद वह अकेले एक बैग लेकर जाते हुए नजर आया. इंदौर: मुंबई के पनवेल इलाके में एक सुनसान जगह, मोबाइल पर यूट्यूब खुला… “आत्माओं से कैसे बात करें?” जैसे वीडियो चल रहे थे. सामने अगरबत्ती, कुछ तांत्रिक जैसी क्रियाएं और एक युवक बुदबुदा रहा था “मुझे माफ़ कर दो…” पुलिस के अनुसार यह कोई फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि इंदौर की MBA छात्रा की हत्या के आरोपी की हरकत थी जिसने पहले हत्या की, फिर शव के साथ दरिंदगी की, और बाद में कथित तौर पर लड़की की आत्मा से बात करने की कोशिश की. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी पीयूष धमनोतिया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है. पूछताछ में जो परतें खुल रही हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं.
    1
    गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर आत्मा से माफी के लिए काला जादू... इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड का खौफनाक सच
घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी पीयूष 10 फरवरी को छात्रा के साथ आते हुए दिखाई दिया. लगभग ढाई घंटे बाद वह अकेले एक बैग लेकर जाते हुए नजर आया.
इंदौर: मुंबई के पनवेल इलाके में एक सुनसान जगह, मोबाइल पर यूट्यूब खुला… “आत्माओं से कैसे बात करें?” जैसे वीडियो चल रहे थे. सामने अगरबत्ती, कुछ तांत्रिक जैसी क्रियाएं और एक युवक बुदबुदा रहा था “मुझे माफ़ कर दो…” पुलिस के अनुसार यह कोई फिल्मी दृश्य नहीं, बल्कि इंदौर की MBA छात्रा की हत्या के आरोपी की हरकत थी जिसने पहले हत्या की, फिर शव के साथ दरिंदगी की, और बाद में कथित तौर पर लड़की की आत्मा से बात करने की कोशिश की. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी पीयूष धमनोतिया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है. पूछताछ में जो परतें खुल रही हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं.
    user_Alka Parmar
    Alka Parmar
    Dhar,indore,Mp news Dhar•
    4 hrs ago
  • विश्व पर्यटक नगरी मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की निकली बारात भक्त डीजे और ढोल पर झूमते नजर आए राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक स्थल मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली गई बाबा की बारात में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य पालकी के साथ भक्त डीजे ढोल ताशे पर झूमते हुवे चल रहे थे साथ ही मांडू के युवा के द्वारा अखाड़ा भी घुमाया जा रहा था वहीं भव्य झाकियां में मां पार्वती जी ओर ओर बाबा भोले नाथ की मनमोहक की प्रसूति हो रही थी बाबा मंडपेश्वर महादेव का मांडू में भक्तों के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया वही सुबह से ही मांडू के मंडपेश्वर महादेव मंदिर पर मंडपेश्वर मंदिर सेवा समिति के द्वारा सुबह से ही भक्तों को फरियाली ओर दूध वितरण क्या गया वही शाम होते ही नगर में भव्य बारात निकाली गई वही बारात मंडपेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे मांडू नगर भ्रमण के बाद वापस मंडपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची उसके बात भव्य आरती की गई मंडपेश्वर महादेव समिति के विकास बिट्टू श्रीवास ने बताया कि लगातार 15 वर्ष से बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली जाती है जिसमें मांडू के साथ साथ मांडू से लगे क्षेत्र के भक्त भी बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात में शामिल होते हैं वहीं हमारी मंडपेश्वर महादेव समिति के द्वारा सुबह से ही फरियाल ओर ठंडाई दूध वितरण क्या जाता है वही इस मौके पर पूरे मांडू नगर ओर मांडू पुलिस प्रशासन का सहयोग हमारे साथ बना रहता है
    4
    विश्व पर्यटक नगरी मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की निकली बारात 
भक्त डीजे और ढोल पर झूमते नजर आए 
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक स्थल मांडू में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली गई बाबा की बारात में बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य पालकी के साथ भक्त डीजे ढोल ताशे पर झूमते हुवे चल रहे थे साथ ही मांडू के युवा  के द्वारा अखाड़ा  भी घुमाया जा रहा था वहीं भव्य झाकियां में मां पार्वती जी ओर ओर बाबा भोले नाथ की मनमोहक की प्रसूति हो रही थी बाबा मंडपेश्वर महादेव का मांडू में भक्तों के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया वही सुबह से ही मांडू के मंडपेश्वर महादेव मंदिर पर मंडपेश्वर मंदिर सेवा समिति के द्वारा  सुबह से ही भक्तों को फरियाली ओर दूध वितरण क्या गया वही शाम होते ही नगर में भव्य बारात निकाली गई वही  बारात  मंडपेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे मांडू नगर भ्रमण के बाद वापस मंडपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची उसके बात भव्य आरती की गई  मंडपेश्वर महादेव समिति के विकास बिट्टू श्रीवास ने बताया कि  लगातार 15 वर्ष से बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात निकाली जाती है जिसमें मांडू के साथ साथ मांडू से लगे क्षेत्र के भक्त भी  बाबा मंडपेश्वर महादेव की भव्य बारात में शामिल होते हैं वहीं हमारी  मंडपेश्वर महादेव समिति के द्वारा सुबह से ही फरियाल ओर ठंडाई  दूध वितरण क्या जाता है वही इस मौके पर पूरे मांडू नगर  ओर मांडू पुलिस प्रशासन का सहयोग  हमारे साथ बना रहता है
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Social Media Manager धार, धार, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Timli R Meda MedaOfficial
    1
    Post by Timli R Meda MedaOfficial
    user_Timli R Meda MedaOfficial
    Timli R Meda MedaOfficial
    Sardarpur, Dhar•
    2 hrs ago
  • देपालपुर तहसील के ग्राम बोरसी में आपसी विवाद में महिला मजदूर हाई टेंशन बिजली पोल पर बैठ गई, बाद में काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया ।
    1
    देपालपुर तहसील के ग्राम बोरसी में आपसी विवाद में महिला मजदूर हाई टेंशन बिजली पोल पर बैठ गई, बाद में काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया ।
    user_प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    खबर भारत360 न्यूज Live Depalpur, Indore•
    17 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के महू से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… महू सिमरोल रोड स्थित साई रेजीडेंसी में कुत्तों के विवाद ने ले लिया हिंसक रूप… बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोग घर में घुस गए और हमला कर दिया… इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद पालतू कुत्तों को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सवाल ये है… क्या छोटी-सी बहस अब सीधे घर में घुसकर हमले तक पहुंचने लगी है? क्या कानून का डर खत्म हो रहा है? फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    1
    मध्य प्रदेश के महू से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
महू सिमरोल रोड स्थित साई रेजीडेंसी में कुत्तों के विवाद ने ले लिया हिंसक रूप…
बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोग घर में घुस गए और हमला कर दिया… इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद पालतू कुत्तों को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया।
घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सवाल ये है…
क्या छोटी-सी बहस अब सीधे घर में घुसकर हमले तक पहुंचने लगी है?
क्या कानून का डर खत्म हो रहा है?
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति 17 फरवरी 2026 धार - मध्यप्रदेश निजीकरण विरोधी आंदोलन के बैनर तले नौजवानों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन आज धार में मुख्यमंत्री महोदय के नाम कलेक्टर को प्रदेश के प्रगतिशील सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, छात्रों- नौजवानों के मंच "निजीकरण विरोधी आंदोलन" के तहत विभिन्न जरूरी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन महेश चौहान ने किया। कलेक्टर महोदय ने उक्त मांगो पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हे। ज्ञापन देने में मंच के धार संयोजक सुरेंद्र कुमार सहित अंतिम मुजाल्दा, महेश गिरवाल, जितेंद्र मुनिया, नीलेश मेडा, अखिलेश सोनार्थी, जितेंद्र कटिजा उपस्थित रहे। ज्ञापन की मुख्य मांगे - -सरकार सभी को शुद्ध पानी उपलब्ध कराए ,इंदौर में जहरीले पानी से हुई मौतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। -मध्य प्रदेश के 94000 सरकारी स्कूल बंद करने की नीति रद्द करो। -जल जंगल जमीन पर कॉर्पोरेटस का कब्जा बंद करो। -बिजली को महंगा करने वाले प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना बंद करो। -स्वास्थ्य,शिक्षा,बिजली,पानी का निजीकरण बंद करो। -देशभर में धर्म, जाति, संप्रदाय, लिंग,भाषा, क्षेत्र इत्यादि के आधार पर बढ़ रहे भेदभाव के संदर्भ में यू जी सी विनियम 2026 को लाया गया,पर UGC के नाम पर जानबूझकर किए गए उपद्रव व घटिया राजनीति कर जनता को बांटने की साजिश को तुरंत बंद करे। -प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर रोक लगाओ एवं सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर तुरंत भर्ती करो। -विकास के नाम पर बस्तियां उजाड़ना बंद करो। -चार लेबर कोड रद्द कर पुराने श्रमिक हितैषी श्रम कानून बहाल करो। -महिलाओं व बच्चों पर बढ़ रहे अपराधों पर रोक लगाओ। नशे व अश्लीलता पर रोक लगाओ। जारीकर्ता सुमित सोलंकी
    1
    प्रेस विज्ञप्ति
17 फरवरी 2026
धार - मध्यप्रदेश 
निजीकरण विरोधी आंदोलन के बैनर तले नौजवानों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
आज धार में मुख्यमंत्री महोदय के नाम कलेक्टर को प्रदेश के प्रगतिशील सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, छात्रों- नौजवानों के मंच "निजीकरण विरोधी आंदोलन" के तहत विभिन्न जरूरी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन महेश चौहान ने किया।  कलेक्टर महोदय ने उक्त मांगो पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हे। ज्ञापन देने में मंच के धार संयोजक सुरेंद्र कुमार सहित अंतिम मुजाल्दा, महेश गिरवाल, जितेंद्र मुनिया, नीलेश मेडा, अखिलेश सोनार्थी, जितेंद्र कटिजा उपस्थित रहे।
ज्ञापन की मुख्य मांगे - 
-सरकार सभी को शुद्ध पानी उपलब्ध कराए ,इंदौर में जहरीले पानी से हुई मौतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
-मध्य प्रदेश के 94000 सरकारी स्कूल बंद करने की नीति रद्द करो।
-जल जंगल जमीन पर कॉर्पोरेटस का कब्जा बंद करो।
-बिजली को महंगा करने वाले प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना बंद करो।
-स्वास्थ्य,शिक्षा,बिजली,पानी का निजीकरण बंद करो।
-देशभर में धर्म, जाति, संप्रदाय, लिंग,भाषा, क्षेत्र इत्यादि के आधार पर बढ़ रहे भेदभाव के संदर्भ में यू जी सी विनियम 2026 को लाया गया,पर UGC के नाम पर जानबूझकर किए गए उपद्रव व घटिया राजनीति कर जनता को बांटने की साजिश को तुरंत बंद करे।
-प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर रोक लगाओ एवं सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर तुरंत भर्ती करो।
-विकास के नाम पर बस्तियां उजाड़ना बंद करो। 
-चार लेबर कोड रद्द कर पुराने श्रमिक हितैषी श्रम कानून बहाल करो।
-महिलाओं व बच्चों पर बढ़ रहे अपराधों पर रोक लगाओ। नशे व अश्लीलता पर रोक लगाओ।
जारीकर्ता
सुमित सोलंकी
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Timli R Meda MedaOfficial
    1
    Post by Timli R Meda MedaOfficial
    user_Timli R Meda MedaOfficial
    Timli R Meda MedaOfficial
    Sardarpur, Dhar•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.