*रायबरेलीः- 30 मार्च 2026* आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोकभवन लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश की 69,804 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को 2 लाख$ ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18,440 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, रु0 450 करोड की लागत से 3,170 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। जिसमें जनपद रायबरेली की नवनियुक्ति 08 आगनबाड़ी कार्यत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण, 207 आंगनबाड़ी केन्द्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली में विधानसभा स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा हरचन्दपुर के विकास खण्ड सतांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाओं आदि द्वारा सुना गया। मा0 उद्यानमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा हरचन्दपुर के 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया, जिसमें विकास खण्ड खीरों के 15 केन्द्र, सतांव के 12 केन्द्र एवं हरचन्दपुर के 02 केन्द्र शामिल है। इसके पश्चात मा0 उद्यानमंत्री जी द्वारा 05 पांच गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं 05 बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बाल विकास विभाग के अन्तर्गत आंगनबाड़ी द्वारा किये जा रहे कार्याे की प्रशंसा की व आंगनबाड़ी के समाज में योगदान को सराहा। इस अवसर पर मा0 उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, जिससे बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक सहित आगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।
*रायबरेलीः- 30 मार्च 2026* आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोकभवन लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश की 69,804 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को 2 लाख$ ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18,440 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, रु0 450 करोड की लागत से 3,170 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। जिसमें जनपद रायबरेली की नवनियुक्ति 08 आगनबाड़ी कार्यत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण, 207 आंगनबाड़ी केन्द्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली में विधानसभा स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा हरचन्दपुर के विकास खण्ड सतांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि
विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाओं आदि द्वारा सुना गया। मा0 उद्यानमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा हरचन्दपुर के 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया, जिसमें विकास खण्ड खीरों के 15 केन्द्र, सतांव के 12 केन्द्र एवं हरचन्दपुर के 02 केन्द्र शामिल है। इसके पश्चात मा0 उद्यानमंत्री जी द्वारा 05 पांच गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं 05 बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बाल विकास विभाग के अन्तर्गत आंगनबाड़ी द्वारा किये जा रहे कार्याे की प्रशंसा की व आंगनबाड़ी के समाज में योगदान को सराहा।
इस अवसर पर मा0 उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, जिससे बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक सहित आगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।
- देखिए क्या बताया इस महिला कांस्टेबल ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए किस तरह से आप बचे फोटो वायरल हो जाए तो1
- raebareli1
- रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के सारी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 7 वर्षीय मासूम अनमोल को गांव के ही युवक सूरज उर्फ लल्ला ने अचानक पकड़कर जमीन पर गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटा। मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l जानकारी के अनुसार, छोटा अनमोल गांव की एक दुकान पर सिर्फ बिस्किट लेने गया था। इसी दौरान आरोपी सूरज उर्फ लल्ला (गांव का ही निवासी) ने बच्चे को पकड़ लिया और उसे बार-बार जमीन पर पटककर निर्ममता से मारना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दुकानदार और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मासूम को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया और उसकी जान बचाई। बछरावां पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Press Ashish Tripathi1
- रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा खुर्द में देर रात चोरी की नियत से घर में घुसे तीन शातिर चोरों को ग्रामीणों ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए पकड़ लिया। छत के रास्ते घर में घुसते समय आहट मिलने पर युवक ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पूछताछ में अन्य साथियों के फरार होने की जानकारी सामने आई है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव कोटिया चित्रा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक स्थानीय मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को गांव के दयाराम गुप्ता ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित दयाराम गुप्ता ने बताया कि चोरी की यह घटना बीती रात को हुई। अगले दिन जब वे पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां का सारा सामान गायब देख दंग रह गए। चोरों ने मंदिर से: बड़ा घंटा और छोटी घंटियां, पूजा की थाली, पूजा के अन्य बर्तन चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों में आक्रोश वीडियो बयान में दया राम ने बताया कि गाँव में चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। हर 15-20 दिनों के अंतराल पर किसी न किसी के घर या मंदिर में चोरी हो रही है। कुछ समय पहले भी मंदिरों के घंटे चोरी हुए थे, जो दबाव बनाने पर चोर वापस छोड़ गए थे। पुलिस की कार्रवाई कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपने के बाद, पुलिस ने मामले की जाँच का आश्वासन दिया है। पीड़ित के अनुसार, पुलिस ने एक घंटे के भीतर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करने की बात कही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द सामान बरामद करने की गुहार लगाई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले पुलिस टीम को भेजकर जांच और आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।1
- Post by पत्रकार पवन कुमार1
- surat ka video1