logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संजय कॉलोनी में तेज रफ्तार कार तीन खोखों से टकराकर पलटी, दो युवक घायल फरीदाबाद के संजय कॉलोनी चौकी क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे तीन खोखों से टकराने के बाद पलट गई। हादसा अपना घर सोसाइटी के पास रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में अपना घर सोसाइटी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे मौजूद तीन खोखों में टक्कर मारते हुए पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के एयरबैग भी खुल गए। हादसे के समय कार में कई लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार पलटने के बाद राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक और अंदर बैठे अन्य लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हुए, जबकि अन्य लोगों को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के पीछे क्या वजह रही। हादसे में किसी की गंभीर चोट की सूचना नहीं है।

8 hrs ago
user_Dinesh kumar ( Lalbabu )
Dinesh kumar ( Lalbabu )
Media and information sciences faculty फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
8 hrs ago

संजय कॉलोनी में तेज रफ्तार कार तीन खोखों से टकराकर पलटी, दो युवक घायल फरीदाबाद के संजय कॉलोनी चौकी क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे तीन खोखों से टकराने के बाद पलट गई। हादसा अपना घर सोसाइटी के पास रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में अपना घर सोसाइटी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे मौजूद तीन खोखों में टक्कर मारते हुए पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के एयरबैग भी खुल गए। हादसे के समय कार में कई लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार पलटने के बाद राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार चालक और अंदर बैठे अन्य लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हुए, जबकि अन्य लोगों को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के पीछे क्या वजह रही। हादसे में किसी की गंभीर चोट की सूचना नहीं है।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगजनों को दी सौगात।।
    1
    PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगजनों को दी सौगात।।
    user_NCR LIVE NEWS
    NCR LIVE NEWS
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • नई दिल्ली कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया ब्लॉक 6 में सड़कों की हालत बेहद खराब है गटर नाली का पूरी तरह की से जाम हो जाना मुसीबत का कारण बन रहा है यह खबर नई दिल्ली कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया की है यहां पर कई सालों से ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है सड़कों पर नाले का पानी आ रहा है नालियां पूरी तरीके से जाम हो गई है सरकार को कंप्लेंट देते-देते लोग परेशान हो गए हैं अब तो उन्होंने शिकायत करना भी बंद कर दिया है दिल्ली सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए
    1
    नई दिल्ली कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया ब्लॉक 6 में सड़कों की हालत बेहद खराब है गटर नाली का पूरी तरह की से जाम हो जाना मुसीबत का कारण बन रहा है
यह खबर नई दिल्ली कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया की है यहां पर कई सालों से ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है सड़कों पर नाले का पानी आ रहा है नालियां पूरी तरीके से जाम हो गई है सरकार को कंप्लेंट देते-देते लोग परेशान हो गए हैं अब तो उन्होंने शिकायत करना भी बंद कर दिया है दिल्ली सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए
    user_Ravi Kashyap
    Ravi Kashyap
    Local News Reporter साकेत, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    17 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने जलाई अपनी डिग्रियां... डिग्री जलाकर छात्रों ने मोदी जी के जन्मदिन पर मनाया बेरोजगारी दिवस। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने जलाई अपनी डिग्रियां... डिग्री जलाकर छात्रों ने मोदी जी के जन्मदिन पर मनाया बेरोजगारी दिवस।
    1
    प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने जलाई अपनी डिग्रियां...

डिग्री जलाकर छात्रों ने मोदी जी के जन्मदिन पर मनाया बेरोजगारी दिवस।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने जलाई अपनी डिग्रियां...
डिग्री जलाकर छात्रों ने मोदी जी के जन्मदिन पर मनाया बेरोजगारी दिवस।
    user_DD Express
    DD Express
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    19 hrs ago
  • हरियाणा सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, खेल तथा विधि एवं विधायी विभाग के राज्यमंत्री गौरव गौतम ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत डोर-टू-डोर कचरा पृथक्करण, संग्रहण एवं प्रोसेसिंग स्थल तक कचरे के परिवहन कार्य के शुभारंम्भ के तहत 111 डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को नारियल फोडक़र और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे पलवल शहर में सफाई व्यवस्था और बेहतरीन होगी। उन्होंने कहा कि पलवल शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर परिषद पलवल की ओर से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस अवसर पर चेयरमेन नगर परिषद डा. यशपाल, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी, वीरपाल दीक्षित सहित अपेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पलवल खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा, जिससे सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर पलवल के लिए प्रशासन के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर दें और गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत अपनाएं। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ पलवल के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
    2
    हरियाणा सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, खेल तथा विधि एवं विधायी विभाग के राज्यमंत्री गौरव गौतम ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत डोर-टू-डोर कचरा पृथक्करण, संग्रहण एवं प्रोसेसिंग स्थल तक कचरे के परिवहन कार्य के शुभारंम्भ के तहत 111 डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को नारियल फोडक़र और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे पलवल शहर में सफाई व्यवस्था और बेहतरीन होगी। उन्होंने कहा कि पलवल शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में नगर परिषद पलवल की ओर से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस अवसर पर चेयरमेन नगर परिषद डा. यशपाल, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी, वीरपाल दीक्षित सहित अपेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पलवल खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा, जिससे सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर पलवल के लिए प्रशासन के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर दें और गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत अपनाएं। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ पलवल के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    2 hrs ago
  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस की वडोदरा सिटी क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई में नार्को-एक्सटॉर्शन नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है उसके पास से करीब 2 किलो हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत पुलिस ने करीब 12 करोड़ रुपये बताई है
    1
    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस की वडोदरा सिटी क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई में नार्को-एक्सटॉर्शन नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
उसके पास से करीब 2 किलो हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत पुलिस ने करीब 12 करोड़ रुपये बताई है
    user_Inder Jeet
    Inder Jeet
    Appliance repair service मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • बिजनौर में पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित वाइन शॉप का शटर तोड़कर 4 चोरों ने ₹2 लाख नकदी समेत महंगी शराब की बोतलें चुराईं; शटर उखाड़कर चोरी की पूरी वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी। ​#Bijnor #BijnorPolice
    1
    बिजनौर में पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित वाइन शॉप का शटर तोड़कर 4 चोरों ने ₹2 लाख नकदी समेत महंगी शराब की बोतलें चुराईं; शटर उखाड़कर चोरी की पूरी वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी।
​#Bijnor #BijnorPolice
    user_AIB Hindi
    AIB Hindi
    Media house Chanakya Puri, New Delhi•
    4 hrs ago
  • बीके अस्पताल में 9 महीने की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए फरीदाबाद। बीके अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती 9 महीने की गर्भवती महिला रीना की मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक, रीना को डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। रात के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और बाद में मुंह से झाग निकलने की बात भी परिजनों ने कही। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों से तुरंत इलाज करने की गुहार लगाई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिला। इसके बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता तो महिला की जान बच सकती थी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। वहीं, सेक्टर-55 पुलिस चौकी इंचार्ज देवदत्त के मुताबिक, पुलिस को सुबह महिला की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के पिता ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें ससुराल पक्ष पर प्राइवेट अस्पताल ले जाने की मांग के बावजूद वहां नहीं ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के V, फिलहाल भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    2
    बीके अस्पताल में 9 महीने की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए


फरीदाबाद। बीके अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती 9 महीने की गर्भवती महिला रीना की मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों के मुताबिक, रीना को डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। रात के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और बाद में मुंह से झाग निकलने की बात भी परिजनों ने कही। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों से तुरंत इलाज करने की गुहार लगाई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिला। इसके बाद महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता तो महिला की जान बच सकती थी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।
वहीं, सेक्टर-55 पुलिस चौकी इंचार्ज देवदत्त के मुताबिक, पुलिस को सुबह महिला की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के पिता ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें ससुराल पक्ष पर प्राइवेट अस्पताल ले जाने की मांग के बावजूद वहां नहीं ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के V, फिलहाल भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    user_Dinesh kumar ( Lalbabu )
    Dinesh kumar ( Lalbabu )
    Media and information sciences faculty फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • फरीदाबाद में बीती रात एक व्यक्ति ने पारिवारिक समस्याओं के चलते नहर में कूद कर जान दी
    1
    फरीदाबाद में बीती रात एक व्यक्ति ने पारिवारिक समस्याओं के चलते नहर में कूद कर जान दी
    user_NCR LIVE NEWS
    NCR LIVE NEWS
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में [स्थान का नाम] में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने केंस्टर पीट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़कर मनाने का प्रयास किया गया है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में [स्थान का नाम] में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने  केंस्टर पीट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़कर मनाने का प्रयास किया गया है।
    user_DD Express
    DD Express
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.