पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गुरुद्वारा मेन सड़क समेत 18.92 लाख की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने लगभग 18 लाख 92 हजार रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर नगरवासियों को बड़ी सौगात दी। उद्घाटन के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव किए बिना पूरे शहर का समान रूप से विकास करना है और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सबसे पहले वार्ड संख्या-12 में मुख्तयार के मकान से मूलचन्द्र की चक्की तक बनने वाली 14 लाख 70 हजार रुपये लागत की सीसी सड़क निर्माण का फीता काटकर शुभारंभ किया। लंबे समय से जर्जर पड़े इस मार्ग के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या-22 के मोहल्ला काजीटोला में पंजाबी चौक से टिकटगंज चौराहे की ओर गुरुद्वारे के पास 4 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनने वाली मेन सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ ही लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर रही है। सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है, ताकि शहर का प्रत्येक नागरिक विकास का लाभ समान रूप से प्राप्त कर सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। नगर के किसी भी वार्ड की उपेक्षा नहीं की जाएगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन सड़कों और नालियों के निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी, वह अब पूरी हो रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी गति से विकास कार्य जारी रहेंगे और शहर की आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में सभासद किशोर कश्यप, अतुल रस्तोगी, कमलजीत कौर,विमला शर्मा, हेमा अरोरा, चरनजीत कौर, गुरदीप सिंह, मंजीत सिंह, छोटा भाई, रिजवान, परवेज, नसीम खा,अनवार अन्सारी, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

- कटिहार में मौलाना के बयान पर बढ़ा विवाद, भगवान शंकर पर कथित टिप्पणी बिहार के कटिहार में 22 जुलाई को एक तकरीर के दौरान मौलाना जर्जिश अंसारी के कथित बयान को लेकर विवाद गहरा गया है। इससे पहले 29 जून को भी उन्होंने श्रीकृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। अब भगवान शंकर पर कथित अभद्र टिप्पणी का आरोप लगने के बाद लखनऊ में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- kabulpura gotiya badayun pakdi wali jarat ke pass pura road gir Rakha Hai ise hatwaya jaaye bahut pareshani Hoti Hai sabko namajon ki bahut pareshani hoti hai1
- दिल्ली पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी1
- सहसवान में विकास की खुली पोल, सड़क पर जलभराव से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे सहसवान में विकास की खुली पोल, सड़क पर जलभराव से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे जरीफपुर गढ़िया–खिरकवारी–मानपुर पुख्ता मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों में नाराजगी बदायूं के सहसवान क्षेत्र में जरीफपुर गढ़िया, खिरकवारी और मानपुर पुख्ता मार्ग पर विकास के दावों की हकीकत सामने आ रही है। सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के बीच स्कूली बच्चों को रोज जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।1
- जनपद बदायूं के आलापुर बिजली घर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ जनपद बदायूं के अलापुर बिजलीघर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ। संवाददाता हुकुम सिंह बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्युत केंद्रों पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 निर्धारित करने तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की। 28 जुलाई को शक्ति भवन लखनऊ प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन और संगठन पदाधिकारी के बीच की वार्ता समस्याओं का समाधान न होने के कारण विफल की गई थी इसके बाद ई इको गार्डन लखनऊ में लगातार संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन चल रहा है इसके समर्थन में शनिवार को 3:00 बजे से लेकर 5 बजे तक जनपद बदायूं के प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उसी के चलते विद्युत उप केंद्र अलापुर पर सभी आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया इसमें उन्होंने अपनी सभी मांगों को रखा। संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन लखनऊ के इको गार्डन में लगातार चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 तय करना तथा अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान शामिल है। विरोध प्रदर्शन में विद्युत उपकेंद्र अलापुर के संतोष पाल एसएसओ,उमेश कुमार लाइनमैन, विनोद कुमार,राकेश कुमार, प्रदीप कुमार,आदि सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे2
- बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलों पर छाया संकट1
- कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1