हैदरगंज मोड़ पर गन्ना लदी ट्राली पलटी, बड़ा हादसा टला तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत तारुन बाजार स्थित हैदरगंज मोड़ पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे गन्ना लदी एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राली बाजार से हैदरगंज की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि हैदरगंज मोड़ पर चालक ने वाहन को तेज गति में मोड़ा, जिससे ट्राली की बैरिंग फट गई और चकरी उखड़ गई। इसके बाद ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ट्राली में लदा गन्ना पास स्थित मौर्या क्रेशर पर ले जाया जा रहा था। ट्राली पलटने से गन्ना सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। हालांकि सुबह का समय होने के कारण सड़क पर भीड़ कम थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन के व्यस्त समय में होता तो गंभीर जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यातायात को नियंत्रित करने में सहयोग किया। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पलटी हुई ट्राली को हटवाकर यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला तेज गति और वाहन की तकनीकी खराबी का प्रतीत हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक ट्राली को हटाने और सड़क को पूरी तरह साफ कराने का कार्य जारी था।
हैदरगंज मोड़ पर गन्ना लदी ट्राली पलटी, बड़ा हादसा टला तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत तारुन बाजार स्थित हैदरगंज मोड़ पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे गन्ना लदी एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राली बाजार से हैदरगंज की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि हैदरगंज मोड़ पर चालक ने वाहन को तेज गति में मोड़ा, जिससे ट्राली की बैरिंग फट गई और चकरी उखड़ गई। इसके बाद ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ट्राली में लदा गन्ना पास स्थित मौर्या क्रेशर पर ले जाया जा रहा था। ट्राली पलटने से गन्ना सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो
गया। हालांकि सुबह का समय होने के कारण सड़क पर भीड़ कम थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन के व्यस्त समय में होता तो गंभीर जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यातायात को नियंत्रित करने में सहयोग किया। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पलटी हुई ट्राली को हटवाकर यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला तेज गति और वाहन की तकनीकी खराबी का प्रतीत हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक ट्राली को हटाने और सड़क को पूरी तरह साफ कराने का कार्य जारी था।
- अयोध्या जिले में थाना कैंट पुलिस द्वारा हाइवे पर राहगीरों को लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के 7 सदस्यों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी पहले से ही बस्ती जेल में बंद है।चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। 21 जनवरी को थाना कैंट क्षेत्र के एक युवक को बंधक बनाकर कार में बैठाकर एकांत में लेजाकर बदमाशों द्वारा पीड़ित से नगदी और आभूषण लूट लिए गए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारापुलिस टीम गठित कर हाईवे पर सक्रिय लुटेरों की तलाश शुरू कराई गई,गिरफ्तार आरोपियों में एक अमेठी और दूसरा बस्ती का निवासी बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से पुलिस द्वारा ₹50,000 नगद, लूटे गए आभूषण, अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई है,एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर द्वारा मामले में जानकारी से अवगत कराया गया है।1
- Post by Raju.u.p.441
- अम्बेडकरनगर में बड़ा घटनाक्रम: तीन बच्चों की मां दो बच्चों को लेकर लापता, पति ने लगाया गंभीर आरोप रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा अम्बेडकरनगर जिले के रामपुर सकरवारी गांव में एक परिवार के टूटने की घटना ने पूरे इलाके में हलचल पैदा कर दी है। तीन बच्चों की मां अचानक दो बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई, जबकि एक बच्चा पीछे छूट गया। घटना के बाद से पति सदमे में है और न्याय की मांग कर रहा है। पीड़ित पति संजय का आरोप है कि मालीपुर गांव निवासी जितेंद्र नामक व्यक्ति का उसकी पत्नी से पहले से संपर्क था। बताया जा रहा है कि घर निर्माण के दौरान उसकी पहचान परिवार से हुई थी और उसका घर पर आना-जाना भी रहता था। एक तारीख को घर में तीखा विवाद हुआ। संजय का कहना है कि झगड़े के तुरंत बाद उसकी पत्नी घर से निकल गई और उसी दिन जितेंद्र भी अपने घर से गायब हो गया। इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चल सका। संजय का आरोप है कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। कई दिनों तक खुद तलाश करने के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने 3 तारीख को बेवाना थाना में शिकायत दर्ज कराई। वह लगातार पुलिस-प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि उसकी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित बरामद किया जाए। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।4
- गरीब परिवार के घर में घुसकर दबंगों ने बेरहमी से की पिटाई,, अंबेडकर नगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुसरूपुर गांव का मामला पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से लगाए न्याय की गुहार1
- #अकबरपुर से #अयोध्या रोड पर कट बंद होने से लाखों की जनसंख्या में लोग परेशान इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार का एंबुलेंस भी कट बंद होने से रांग साइड जाने को मजबूर हो रहा है सड़क दुर्घटना को दे रहा है दावत #अन्नावा बाजार से #कटेहरी बाजार तक किसी भी समय घट सकती है बड़ी घटना इस घटना का जिम्मेदार आखिर होगा कौन #suyash #suyashkumarmishra #suyashmishra #suyashkumar #viral #video #reels #india #UttarPradesh #AmbedkarNagar #akbarpur #MYogiAdityanath #pmo #PMOIndia #YogiAdityanath1
- बैल की पीठ पर पांचवां पैर । खूब बरस रहे पैसे1
- Post by Raju.u.p.441
- ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने शिवकुमार मौर्य रिपोर्टर अनन्त कुशवाहा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला संगठन के द्विवार्षिक चुनाव में जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य को चौथी बार सफलता मिली, तो वहीं जिला मंत्री पद पर रुद्रसेन गौतम, जिला कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र नाथ, जिला संप्रेक्षक के पद पर रामप्रीति को विजयी धोषित किया गया। चुनाव अधिकारी शिवजी वर्मा ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने अपने जीत का श्रेय समस्त सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया है। कहा कि सभी ने सहयोग एवं अपार आशीर्वाद देने का कार्य किया है आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद2
- सांप दिखा कर कमाई करने वाले भिखारी बेखौफ । वनविभाग मौन1