Etah में एक ग्राहक ने Value Plus दुकान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसने करीब ₹34 हजार का AC खरीदा था, जिस पर स्कीम के तहत ₹13 हजार का इनाम निकला। आरोप है कि इनाम मिलने के बावजूद दुकानदार ने पैसे देने से मना कर दिया और विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 📍स्कीम के नाम पर विवाद 📍इनाम देने से इंकार का आरोप 📍पुलिस जांच जारी 👉 क्या आपने भी कभी ऐसी स्कीम में नुकसान झेला है? #Etah #UPNews #BreakingNews #Fraud #ScamAlert #ConsumerRights #IndiaNews #TrendingReels #ValuePlus #valueplusetah #UPNews #FraudAwareness #fraudinvestigation #fraudprevention #uttarpradesh #ValuePlusStore ⚠️ यह जानकारी पीड़ित के आरोपों और प्रारंभिक रिपोर्ट्स पर आधारित है। मामले की जांच जारी है, सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। संयुक्त संवाद किसी भी दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। कृपया विवेक से देखें।

- Post by Shan Mohammad1
- ग्राम ढंमडेरा अलीगंज रोड कायमगंज जिला फर्रुखाबाद 7390855375 SKR वाटर पार्क चालू हो गया है जिसके टिकट ₹50 रखी हुई है और सब सुविधा उपलब्ध है एक बार सेवा का मौका अवश्य दें1
- बेवर में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से बेकाबू कार नाले में गिरी, बाइक सवार समेत 8 घायल 👉जिला संवाददाता अखलेश कुमार बेवर बेवर क्षेत्र के ग्राम तरावादेव के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर से मैनपुरी की ओर जा रही तेज रफ्तार वैगनआर कार का अचानक अगला टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड को तोड़ते हुए गहरे नाले में जा गिरी।2
- Post by Pramod Koli1
- गांव मायासुर में नालियों के हालात हुए खराब नालियों से ऊपर चल रहा है पानी कृपया करके यह वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और माननीय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी जी महाराज तक पहुंचाई जाए1
- Post by India TV news reporter surjeet1
- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान। *महिला आरक्षण को लेकर बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक* मैनपुरी में परशुराम शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि कई सरकारें आई और गई महिला अधिकारों की चर्चा तो हुई लेकिन उन्हें धरातल पर उतरने को सकारात्मक पहल या किसी निष्कर्ष पर पहुंचने का काम कोई भी सरकार नहीं कर पाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने देश की आधी आबादी के जो उनके अधिकार थे, उनको दिलाने के लिए नारी शक्ति बंधन अधिनियम देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में संशोधन विधेयक लाने से, आगामी आम चुनाव में 33% आरक्षण देते हुए विशेष सत्र संसद का बुलाने का काम किया था लेकिन कांग्रेस और सपा सहित सभी विपक्षी दलों ने देश और प्रदेश की महिला अधिकारों पर डाका डालने का काम किया है, यानी उस विधेयक को संसद में पारित नहीं होने दिया, तरह-तरह के कुतर्क रच कर के देश की आधी आबादी को अपने कुतर्को के माध्यम से अधिकारों से वंचित करने का काम किया है, कल से मैं देख रहा हूं जब से संसद में विधेयक पारित नहीं हो पाया है बड़ी संख्या में प्रदेश में महिलाएं घरों से निकलकर के खासकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के खिलाफ और कांग्रेस के खिलाफ महिलाएं आक्रोशित होकर प्रदर्शन करने का काम कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण का विरोध इसलिए कर रही है कि समाजवादी पार्टी की सूबे में चार बार सरकार रही है, जब भी उनकी सरकार रही है उसमें गुंडे माफिया पलते रहे है, जब इन महिलाओं को मोदी जी कानून बनाने का अधिकार देंगे तो कोई गुंडा माफिया प्रदेश की सड़कों पर नहीं मिलेगा जेल में चला जायेगा या प्रदेश के बाहर मिलेगा। *जब सरकार के पास दो तिहाई बहुमत नहीं था तो इस संविधान संशोधन विधेयक लाने की मंशा क्या थी मोदी सरकार की, पर बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक* बृजेश पाठक ने कहा कि जैसे नारी शक्ति बंधन अधिनियम को सभी दलों ने सर्वसम्मति से पास किया था और हम लोगों ने प्रयास भी किया था, यह समझ में आ रहा था कि इन लोगों ने नारी शक्ति बंधन को पास करा, तो यह लोग भी साथ में आएंगे परंतु उनके तो पेट में दर्द हो रहा था, सत्ता खिसक रही थी, मोदी जी ने स्पष्ट किया था संसद में ऐलान किया था आप सब लोग ब्लैंक चेक हैं इसका गुडविल जितना श्रेय लेना हो ले लो मोदी जी को कोई श्रेय नहीं चाहिए, केवल महिलाओं को हक और अधिकार देने का काम करो। *फिरोजाबाद में महिला तहसील द्वारा डीएम पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक* डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच चल रही है मंडला आयुक्त लखनऊ को जांच कमेटी का काम सोपा गया है रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार कड़ी कार्रवाई होगी कोई दोषी बचेगा नहीं। बाइट- बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश सरकार।1
- ग्राम वासियों का कहना है किसी को हटा दिया जाए और उसकी जगह पर दूसरा कोई लगा दिया जाए वह अपना काम करता है नौकरी की ड्यूटी नहीं निभाता1