Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएम योगी ने तीखा बयान देते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सपा और कांग्रेस देश के ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रहे हैं।
विनय कुमार श्रीवास्तव
सीएम योगी ने तीखा बयान देते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सपा और कांग्रेस देश के ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में थाना सरायलखंसी क्षेत्र के बढ़आ गोदाम फोरलेन के पास से कंधेरी निवासी 40 वर्षीय कलामुद्दीन रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो लापता युवक की बहन और पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और उसकी खोजबीन के लिए गुहार लगाई। युवक की बहन ने बताया कि भाई ने एक पिकअप गाड़ी खरीदी थी और उसी को लेकर विवाद चल रहा था। बहन का कहना है कि उसके भाई ने गाड़ी का पूरा पैसा चुका दिया था, फिर भी उसे फंसा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग गाड़ी से आए और खुद को SOG का बताकर कलामुद्दीन को जबरन उठाकर ले गए, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमें युवक के गायब होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जहां तक संभावना है मऊ जनपद की पुलिस उसे लेकर नहीं गई है और मामले में जांच जारी है।2
- ye hai hmare super hero jinki bhawnawo samajhna aur unki1
- मेडिकल क्षेत्र में दाखिले के लिए आमतौर पर काउंसलिंग परीक्षा देना अनिवार्य होता है, लेकिन छात्र बिना किसी काउंसलिंग प्रक्रिया के भी ओटी टेक्नीशियन कोर्स में सीधे एडमिशन ले सकते हैं। किंग्स ईडन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के डीन अभिनव श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जहां बीएससी नर्सिंग, डी फार्मा और बी फार्मा जैसे पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग के बाद ही कॉलेज का चयन होता है, वहीं ओटी टेक्नीशियन में छात्र बिना काउंसलिंग सीधे कॉलेज स्तर पर एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। चूंकि प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में सीटें सीमित होती हैं, इसलिए समय रहते अपना दाखिला कराना जरूरी है। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए छात्र का इंटरमीडिएट बायोलॉजी विषय से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। दाखिले के लिए आधार कार्ड के साथ-साथ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट (बायोलॉजी) का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों में अक्सर यह भ्रम रहता है कि बिना काउंसलिंग कोई कोर्स नहीं किया जा सकता, लेकिन ओटी टेक्नीशियन में डायरेक्ट एडमिशन संभव है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद सरकारी नौकरी पाने के भी काफी अवसर मिलते हैं, क्योंकि इस विभाग में लगातार वैकेंसी आती रहती हैं। ओटी टेक्नीशियन कोर्स में अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 31 अक्टूबर बीत जाने के बाद छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकेंगे। ऐसे में जो छात्र किसी मेडिकल कोर्स के लिए काउंसलिंग नहीं करा पाए हैं, वे अंतिम तिथि से पहले किसी भी मेडिकल या नर्सिंग कॉलेज में बिना काउंसलिंग आसानी से डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं।1
- जलालाबाद से मरद मार्ग पर भारी जलजमाव के कारण सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और भरे पानी की वजह से यह मार्ग सड़क कम और कोई नाला या गटर ज्यादा नजर आ रहा है। नितिन गडकरी के इस गड्ढे वाले मार्ग की बदहाली को लेकर तीव्र आक्रोश है और इसे गटर सड़क करार दिया जा रहा है।3
- गाजीपुर के भांवरकोल क्षेत्र स्थित बलेसड़ी और तरांव गांव में सोमवार को भाजपा नेता आनंद राय 'मुन्ना' ने पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं—जैसे वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, राशन कार्ड तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि—की जानकारी दी। इस दौरान पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा देते हुए उन्होंने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही। आनंद राय ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- सीएम योगी ने तीखा बयान देते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सपा और कांग्रेस देश के ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रहे हैं।1
- मऊ जनपद में स्थित महादेव मंदिर के पुल से बच्चों द्वारा छलांग लगाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।1