logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल

2 hrs ago
user_Vinay kumar giri
Vinay kumar giri
Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सरकार और प्रशासन से कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिली मदद, बारिश में घर के अंदर टपक रहा पानी पाली। गोरखपुर के पाली क्षेत्र के ग्राम सभा बनौली में एक पीड़ित परिवार सरकारी मदद के इंतजार में परेशान है। परिवार का आरोप है कि मकान की दीवारें तो खड़ी हो गईं, लेकिन छत नहीं पड़ सकी। छत के अभाव में परिवार को बारिश के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित राजेश त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने मकान पर छत डलवाने के लिए सरकार, प्रशासन, ग्राम सभा और पाली ब्लॉक के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस सहयोग नहीं मिला। उनका कहना है कि मकान की दीवारें खड़ी हैं, मगर छत नहीं होने के कारण बरसात में घर के अंदर पानी टपकता है और परिवार को काफी दिक्कत होती है। राजेश त्रिपाठी का आरोप है कि ग्राम सभा की ओर से भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। वहीं पाली ब्लॉक स्तर से भी मदद नहीं मिलने के कारण वह लगातार अधिकारियों से अपनी समस्या का समाधान कराने की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने अपनी समस्या को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया, फेसबुक आदि पर भी वायरल किए हैं। वीडियो में वह अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते और अपनी परेशानी बताते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत और गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि बारिश के मौसम में छत नहीं होने के कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जरूरतमंद परिवारों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ आखिर उन तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है। पीड़ित राजेश त्रिपाठी ने जिला प्रशासन, पाली ब्लॉक और ग्राम सभा के जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मकान की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कराकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को बारिश और मौसम की मार से राहत मिल सके वीडियो में आप देख सकते हैं कि सरकारी संस्था का बना छत है जो वह भी पानी टपक रहा है
    2
    सरकार और प्रशासन से कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिली मदद, बारिश में घर के अंदर टपक रहा पानी
पाली। गोरखपुर के पाली क्षेत्र के ग्राम सभा बनौली में एक पीड़ित परिवार सरकारी मदद के इंतजार में परेशान है। परिवार का आरोप है कि मकान की दीवारें तो खड़ी हो गईं, लेकिन छत नहीं पड़ सकी। छत के अभाव में परिवार को बारिश के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित राजेश त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने मकान पर छत डलवाने के लिए सरकार, प्रशासन, ग्राम सभा और पाली ब्लॉक के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस सहयोग नहीं मिला। उनका कहना है कि मकान की दीवारें खड़ी हैं, मगर छत नहीं होने के कारण बरसात में घर के अंदर पानी टपकता है और परिवार को काफी दिक्कत होती है।
राजेश त्रिपाठी का आरोप है कि ग्राम सभा की ओर से भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। वहीं पाली ब्लॉक स्तर से भी मदद नहीं मिलने के कारण वह लगातार अधिकारियों से अपनी समस्या का समाधान कराने की मांग कर रहे हैं।
पीड़ित ने अपनी समस्या को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया, फेसबुक आदि पर भी वायरल किए हैं। वीडियो में वह अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते और अपनी परेशानी बताते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत और गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि बारिश के मौसम में छत नहीं होने के कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जरूरतमंद परिवारों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ आखिर उन तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है।
पीड़ित राजेश त्रिपाठी ने जिला प्रशासन, पाली ब्लॉक और ग्राम सभा के जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मकान की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कराकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को बारिश और मौसम की मार से राहत मिल सके
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सरकारी संस्था का बना छत है जो वह भी पानी टपक रहा है
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बरसात बंद होने के 15 घंटे बाद NSUI के आदित्य शुक्ला पहुंचे सांसद रविकिशन के घर #ravikishan #Gorakhpurnews
    1
    बरसात बंद होने के 15 घंटे बाद NSUI के आदित्य शुक्ला पहुंचे सांसद रविकिशन के घर
#ravikishan #Gorakhpurnews
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • “नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ” | ब्रजेश पाठक के बयान पर मचा बवाल
    1
    “नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ” | ब्रजेश पाठक के बयान पर मचा बवाल
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ई रिक्शा लेकर पैसा कमाओ, नौकरी के चक्कर में मत पड़ो- बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री यूपी ई रिक्शा लेकर पैसा कमाओ, नौकरी के चक्कर में मत पड़ो- बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री यूपी
    1
    ई रिक्शा लेकर पैसा कमाओ, नौकरी के चक्कर में मत पड़ो- बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री यूपी
ई रिक्शा लेकर पैसा कमाओ, नौकरी के चक्कर में मत पड़ो- बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री यूपी
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जल जमाव को लेकर, बीजेपी सांसद रवि किशन-पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच बातचीत video गोरखपुर जल जमाव को लेकर, बीजेपी सांसद रवि किशन-पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच बातचीत video गोरखपुर
    1
    जल जमाव को लेकर, बीजेपी सांसद रवि किशन-पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच बातचीत video गोरखपुर 
जल जमाव को लेकर, बीजेपी सांसद रवि किशन-पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच बातचीत video गोरखपुर
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गोरखपुर में दरोगा को जूते से पीटते हुए,वायरल वीडियो जांच में फेक निकला,लाइक व्यूज पाने के चक्कर में की शरारत,पकड़े गए 2 युवक गोरखपुर।सोशल मीडिया पर थाना शाहपुर क्षेत्र से संबंधित एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है,जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक अधिवक्ता के बीच विवाद होता हुआ दिखाई दे रहा है।मामले का संज्ञान लेते हुए जब पुलिस द्वारा वीडियो की जाँच की गई,तो यह पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत पाया गया।जाँच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई असली पुलिसकर्मी नहीं,बल्कि एक फर्जी पुलिसकर्मी है।​उसके साथ दिख रहा व्यक्ति भी फर्जी अधिवक्ता है।वीडियो में दर्शाई गई पूरी घटना काल्पनिक है।यह वीडियो केवल सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए वायरल किया गया।जिससे पुलिस विभाग व अधिवक्ता समाज की छवि धूमिल हो रही है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना शाहपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर,घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।एसपी सिटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और असत्य तथ्यों के आधार पर अफवाह फैलाने या फर्जी वीडियो बनाकर माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गोरखपुर में दरोगा को जूते से पीटते हुए,वायरल वीडियो जांच में फेक निकला,लाइक व्यूज पाने के चक्कर में की शरारत,पकड़े गए 2 युवक
गोरखपुर।सोशल मीडिया पर थाना शाहपुर क्षेत्र से संबंधित एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है,जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक अधिवक्ता के बीच विवाद होता हुआ दिखाई दे रहा है।मामले का संज्ञान लेते हुए जब पुलिस द्वारा वीडियो की जाँच की गई,तो यह पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत पाया गया।जाँच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई असली पुलिसकर्मी नहीं,बल्कि एक फर्जी पुलिसकर्मी है।​उसके साथ दिख रहा व्यक्ति भी फर्जी अधिवक्ता है।वीडियो में दर्शाई गई पूरी घटना काल्पनिक है।यह वीडियो केवल सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए वायरल किया गया।जिससे पुलिस विभाग व अधिवक्ता समाज की छवि धूमिल हो रही है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना शाहपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर,घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।एसपी सिटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और असत्य तथ्यों के आधार पर अफवाह फैलाने या फर्जी वीडियो बनाकर माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • चड़राव-तिलौरा मार्ग बदहाल, दो किलोमीटर की दूरी के लिए ग्रामीणों को तय करना पड़ रहा 10 किलोमीटर का सफर पाली। गोरखपुर के पाली क्षेत्र में चड़राव से तिलौरा होते हुए पाली ब्लॉक मुख्यालय की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि ग्रामीणों और राहगीरों के लिए इस रास्ते से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह सड़क टूटने और मार्ग के खराब होने के कारण लोगों को मजबूरी में लंबा चक्कर लगाकर पाली पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चड़राव से पाली ब्लॉक की दूरी सीधे मार्ग से करीब दो किलोमीटर है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण लोगों को पाली चौराहा होते हुए बेलौरा के रास्ते करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। इससे ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहा है। खासकर किसानों, विद्यार्थियों, मजदूरों और रोजमर्रा के काम से ब्लॉक कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही के चलते लंबे समय से सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्यों और सड़कों को बेहतर बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इस मार्ग पर कुछ और ही दिखाई देती है। उनका कहना है कि करीब 10 वर्षों से सड़क की समस्या बनी हुई है, बावजूद इसके स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि खराब रास्ते के कारण बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। सड़क पर आवागमन कठिन होने से बाइक और अन्य छोटे वाहनों से चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। वहीं आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल या अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचाने में भी अतिरिक्त समय लग सकता है। ग्रामीण मोनू यादव, अल्ताफ आलम, आफताब आलम, मोहम्मद हसन, जावेद अली, नीरज यादव, इरफान खान, सद्दाम खान, अमित राज, गौतम गुप्ता, बिजेंदर, हरि गुप्ता, राजेश गुप्ता, बृजेश और धनराज यादव समेत अन्य लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर की दूरी के बजाय करीब 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़े, तो इसका सीधा असर ग्रामीणों की जेब और समय पर पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि विभाग मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
    4
    चड़राव-तिलौरा मार्ग बदहाल, दो किलोमीटर की दूरी के लिए ग्रामीणों को तय करना पड़ रहा 10 किलोमीटर का सफर
पाली। गोरखपुर के पाली क्षेत्र में चड़राव से तिलौरा होते हुए पाली ब्लॉक मुख्यालय की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि ग्रामीणों और राहगीरों के लिए इस रास्ते से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह सड़क टूटने और मार्ग के खराब होने के कारण लोगों को मजबूरी में लंबा चक्कर लगाकर पाली पहुंचना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि चड़राव से पाली ब्लॉक की दूरी सीधे मार्ग से करीब दो किलोमीटर है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण लोगों को पाली चौराहा होते हुए बेलौरा के रास्ते करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। इससे ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहा है। खासकर किसानों, विद्यार्थियों, मजदूरों और रोजमर्रा के काम से ब्लॉक कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) की लापरवाही के चलते लंबे समय से सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्यों और सड़कों को बेहतर बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इस मार्ग पर कुछ और ही दिखाई देती है। उनका कहना है कि करीब 10 वर्षों से सड़क की समस्या बनी हुई है, बावजूद इसके स्थायी समाधान नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि खराब रास्ते के कारण बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। सड़क पर आवागमन कठिन होने से बाइक और अन्य छोटे वाहनों से चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। वहीं आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल या अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचाने में भी अतिरिक्त समय लग सकता है।
ग्रामीण मोनू यादव, अल्ताफ आलम, आफताब आलम, मोहम्मद हसन, जावेद अली, नीरज यादव, इरफान खान, सद्दाम खान, अमित राज, गौतम गुप्ता, बिजेंदर, हरि गुप्ता, राजेश गुप्ता, बृजेश और धनराज यादव समेत अन्य लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर की दूरी के बजाय करीब 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़े, तो इसका सीधा असर ग्रामीणों की जेब और समय पर पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि विभाग मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.