Shuru
Apke Nagar Ki App…
Orai jalaun
Rahul kumar
Orai jalaun
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन दिव्यांग युवक ने पुलिस और प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, दरोगा पर समझौते का आरोप, डीएम से लगाई गुहार जालौन जिले के उरई तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक दिव्यांग युवक ने पुलिस और प्रशासन पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवक का कहना है कि थाने में तैनात दरोगा द्वारा मामले में समझौते का दबाव बनाने को लेकर नोटिस भेजे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम डकोर निवासी अनुराग पुत्र रविन्द्र कुमार, जो दिव्यांग हैं और पिछले वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे, ने जिलाधिकारी जालौन को एक प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। दिव्यांग अनुराग का कहना है कि थाना डकोर में तैनात दरोगा पुष्पेन्द्र सिंह तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा उन्हें बार-बार 126/135 बी.एन.एस. के नोटिस भेजे जा रहे हैं। अनुराग का आरोप है कि ये नोटिस उन्हें परेशान करने और एक पारिवारिक विवाद में समझौते के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से भेजे जा रहे हैं। दरअसल, अनुराग के परिवार का लैट्रिन गड्ढे के विवाद को लेकर मामला पहले से ही माननीय सिविल जज जूनियर डिवीजन जालौन एवं सीजेएम न्यायालय उरई में विचाराधीन है। अनुराग ने बताया कि वह कानून का सम्मान करने वाला नागरिक है और न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद स्थानीय पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। अनुराग ने यह भी कहा है कि वह वर्तमान में चलने-फिरने में असमर्थ हैं और उनका इलाज अब भी जारी है। उन्होंने अपने चिकित्सा दस्तावेज और कोर्ट के कागजात भी जिलाधिकारी को सौंपे हैं। अनुराग ने जिलाधिकारी जालौन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।1
- Post by Sugirv Kushwha1
- जिला जालौन के नगर जालौन में सोमवार को साप्ताहिक बंदी घोषित होने के बावजूद बाजार खुला रहना शासन-प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। जब नियम के अनुसार बंदी का दिन तय है, तो उसका पालन कराना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है। यदि बाजार खुलेआम संचालित हो रहा है और कोई अधिकारी निरीक्षण या कार्रवाई नहीं कर रहा, तो इसका अर्थ है कि या तो बंदी के नियमों की अनदेखी हो रही है या फिर प्रशासनिक स्तर पर निगरानी की कमी है। साप्ताहिक बंदी का उद्देश्य दुकानदारों को विश्राम देना, यातायात व भीड़ नियंत्रण तथा व्यवस्था बनाए रखना होता है, लेकिन नियम लागू न होने से इसका महत्व खत्म हो जाता है। ऐसी स्थिति में स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका व श्रम विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर नियमों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि सभी व्यापारियों पर एक समान नियम लागू हो सके और बंदी सिर्फ कागजों तक सीमित न रह जाए।1
- राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, शिविर में आम जनता को त्वरित न्यायिक सहायता के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिलेगा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन की ओर से बताया गया कि शिविर का उद्देश्य आमजन तक न्यायिक सहायता पहुंचाना है, राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और बैंकिंग समेत कई विभाग लगाएंगे स्टॉल, बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद2
- कैलिया थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह को असूपुरा-पीपरी मार्ग पर सामी बैंक मोड़ के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा और क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ 18 फरवरी 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे,1
- *🌿 श्री कृष्ण कहते हैं 🌿* ✨ "*आशा* और *विश्वास* कभी गलत नहीं होते..!! ये हम पर निर्भर करता है कि, हमने *आशा* किससे की और *विश्वास* किस पर किया..!!" 🌸 *--------------------------------* *❤️ True 👍 False*1
- Post by Sunil Sunil1
- जालौन में 22 फरवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, एक ही मंच पर मिलेगा न्यायिक व सरकारी योजनाओं का लाभ।। जालौन जिले के उरई में 22 फरवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक मेगा विधिक सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में आम जनता को त्वरित न्यायिक सहायता के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, और अपर जिला जज प्रथम सतीश चन्द्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई का निरीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी ने बताया कि इस मेगा विधिक सहायता शिविर का उद्देश्य आम लोगों तक न्यायिक सहायता पहुँचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविर को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्यायिक सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बैंकिंग समेत कई विभाग अपने स्टॉल लगाकर सेवाएं प्रदान करेंगे। तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुँचने की उम्मीद है। जिला प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण मिलकर इस आयोजन को जनहित में एक बड़ी पहल के रूप में देख रहे हैं।1