logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ : सरकारी असलहे के साथ नशे में धुत सिपाही का वीडियो वायरल आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक सिपाही का कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही के शराब के नशे में होने और उसके पास सरकारी असलहा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान और मामले में विभागीय कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

8 hrs ago
user_Arun Pandey
Arun Pandey
आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

आजमगढ़ : सरकारी असलहे के साथ नशे में धुत सिपाही का वीडियो वायरल आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक सिपाही का कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही के शराब के नशे में होने और उसके पास सरकारी असलहा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान और मामले में विभागीय कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़ : शिक्षक MLC चुनाव से पहले कार से 2.41 लाख रुपये और प्रचार सामग्री बरामद, चार हिरासत में आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान से पहले सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर पुलिया पर फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने एक कार से 2,41,500 रुपये नकद, चुनाव प्रचार सामग्री, वोटर स्लिप और मतदाता सूचियां बरामद कीं। टीम ने कार सवार चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को एसडीएम सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान किआ सेल्टोस कार (यूपी 54 एएक्स 2379) को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखे पांच सफेद झोलों से नकदी और चुनाव संबंधी दस्तावेज बरामद हुए। झोलों पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और प्रबंधक का नाम अंकित था। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    आजमगढ़ : शिक्षक MLC चुनाव से पहले कार से 2.41 लाख रुपये और प्रचार सामग्री बरामद, चार हिरासत में
आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान से पहले सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर पुलिया पर फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने एक कार से 2,41,500 रुपये नकद, चुनाव प्रचार सामग्री, वोटर स्लिप और मतदाता सूचियां बरामद कीं। टीम ने कार सवार चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को एसडीएम सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान किआ सेल्टोस कार (यूपी 54 एएक्स 2379) को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखे पांच सफेद झोलों से नकदी और चुनाव संबंधी दस्तावेज बरामद हुए। झोलों पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और प्रबंधक का नाम अंकित था। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिक्षक निर्वाचन में बांटने जा रहे थे 2.41 लाख रुपये, चार लोग गिरफ्तार आजमगढ़ गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के दौरान उड़नदस्ता टीम ने सिधारी क्षेत्र के दौलतपुर पुलिया के पास एक कार से 2.41 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उपजिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की किआ सेल्टोस कार (यूपी 54 एएक्स 2379) को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखे पांच झोलों से 2,41,500 रुपये नकद, प्रचार पंपलेट, हैंडबिल, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की मतदाता सूची बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने रुपये लिफाफों में रखकर बांटने जाने की बात बताई। मामले में थाना सिधारी में मुकदमा संख्या 431/2026 के तहत धारा 173 बीएनएस और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(1) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए लोगों की पहचान सुभाष सिंह और शिवगोविंद सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जिला मऊ, राजेश कुमार पांडेय निवासी कस्बा सिधारी और शिवमोहन सिंह निवासी समेदा, थाना सिधारी, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने कार के अलावा चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
    2
    शिक्षक निर्वाचन में बांटने जा रहे थे 2.41 लाख रुपये, चार लोग गिरफ्तार
आजमगढ़ गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के दौरान उड़नदस्ता टीम ने सिधारी क्षेत्र के दौलतपुर पुलिया के पास एक कार से 2.41 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
उपजिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की किआ सेल्टोस कार (यूपी 54 एएक्स 2379) को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखे पांच झोलों से 2,41,500 रुपये नकद, प्रचार पंपलेट, हैंडबिल, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की मतदाता सूची बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने रुपये लिफाफों में रखकर बांटने जाने की बात बताई। मामले में थाना सिधारी में मुकदमा संख्या 431/2026 के तहत धारा 173 बीएनएस और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(1) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए लोगों की पहचान सुभाष सिंह और शिवगोविंद सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जिला मऊ, राजेश कुमार पांडेय निवासी कस्बा सिधारी और शिवमोहन सिंह निवासी समेदा, थाना सिधारी, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने कार के अलावा चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोरखपुर की रहने वाली महक बनेगी बड़ी मिशाल, उनके पिता सत्येन्द्र जी आपको इसके लिए बहुत बहुत बधाई हो। काश आप जैसे पिता और महक जैसी बेटी हर घर में हो । आपके हौसले को पंख लगे और सारे सपने सच हो। एक दिन आप बहुत बड़ी डॉक्टर बनें और लोगों के लिए एक बड़ी मिशाल भी गोरखपुर / गाजियाबाद: करीब चार साल पहले की बात है, महक का जीवन किसी आम मिडिल क्लास बच्चों जैसा ही था. महक पढ़ाई में अच्छी थीं, वो कथक सीख रही थीं और फुटबॉल खेल रही थीं. लेकिन 2022 के मार्च महीने में हुए एक सड़क हादसे के बाद ये सब एक झटके में बंद हो गया. स्पाइन में लगी चोट ने महक को बिस्तर और व्हील चेयर तक सीमित कर दिया. बिना सहारे के महक चल नहीं सकतीं, लेकिन करीब 23 लाख बच्चों से होड़ लेते हुए उन्होंने नीट का एग्जाम क्लियर कर लिया है. अब वो एक नए सफ़र पर हैं.
    1
    गोरखपुर की रहने वाली महक बनेगी बड़ी मिशाल, उनके पिता सत्येन्द्र जी आपको इसके लिए बहुत बहुत बधाई हो। काश आप जैसे पिता और महक जैसी बेटी हर घर में हो । आपके हौसले को पंख लगे और सारे सपने सच हो। एक दिन आप बहुत बड़ी डॉक्टर बनें और लोगों के लिए एक बड़ी मिशाल भी
गोरखपुर / गाजियाबाद: करीब चार साल पहले की बात है, महक का जीवन किसी आम मिडिल क्लास बच्चों जैसा ही था. महक पढ़ाई में अच्छी थीं, वो कथक सीख रही थीं और फुटबॉल खेल रही थीं. लेकिन 2022 के मार्च महीने में हुए एक सड़क हादसे के बाद ये सब एक झटके में बंद हो गया. स्पाइन में लगी चोट ने महक को बिस्तर और व्हील चेयर तक सीमित कर दिया. बिना सहारे के महक चल नहीं सकतीं, लेकिन करीब 23 लाख बच्चों से होड़ लेते हुए उन्होंने नीट का एग्जाम क्लियर कर लिया है. अब वो एक नए सफ़र पर हैं.
    user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चिश्तिपुर में 16.71 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण, बलराम यादव बोले- 2027 में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए जनता को होना होगा एकजुट। विकासखंड अतरौलिया की ग्राम सभा चिश्तिपुर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश योजना के तहत निर्मित 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने किया। वर्ष 2025-26 की योजना के अंतर्गत 16.71 लाख रुपये की लागत से बनी यह सड़क राम जनम वर्मा के घर से सुनील वर्मा के घर होते हुए संजय गौड़ के घर तक बनाई गई है। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव मुख्य अतिथि तथा विधायक डॉ. संग्राम यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामआसरे वर्मा ने की, जबकि संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने कहा कि गांवों में होने वाले ऐसे आयोजनों में माताओं और बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में युवा बेरोजगारी से परेशान हैं और भर्तियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण युवाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां प्रभावित हुईं। संविधान और लोकतंत्र की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता प्रभावित हो रही है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक सप्ताह नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण कर रहे हैं। इसके साथ ही पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायतों के माध्यम से सामाजिक न्याय की आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाना जरूरी है। विधायक ने 69 हजार शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि दलित और पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जातीय जनगणना कराने और आबादी के अनुपात में आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने पंचायत चुनाव में देरी पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इससे गांवों में स्थानीय नेतृत्व के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार में दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि गांवों में समय से पंचायत चुनाव कराए जाने चाहिए, ताकि स्थानीय स्तर पर जनता को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिल सके। इस मौके पर छात्रा प्राची वर्मा को बलराम यादव व संग्राम यादव ने शाल व संविधान देकर सम्मानित किया.। इस मौके पर चेयरमैन सुभाषचंद्र जायसवाल, चंद्रजीत यादव, कन्हैया गौड़, शीतला निषाद, हरिराम बागी, कमला यादव, नरेंद्र यादव, अजय यादव, सुभाष चंद्र वर्मा, राधेश्याम यादव, संजय यादव, राजेंद्र राम, प्रधान रामचेत, राममिलन, रामचेत गौड़, परदेशी और बेचू राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    चिश्तिपुर में 16.71 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण,

बलराम यादव बोले- 2027 में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए जनता को होना होगा एकजुट।
विकासखंड अतरौलिया की ग्राम सभा चिश्तिपुर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश योजना के तहत निर्मित 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने किया। वर्ष 2025-26 की योजना के अंतर्गत 16.71 लाख रुपये की लागत से बनी यह सड़क राम जनम वर्मा के घर से सुनील वर्मा के घर होते हुए संजय गौड़ के घर तक बनाई गई है।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव मुख्य अतिथि तथा विधायक डॉ. संग्राम यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामआसरे वर्मा ने की, जबकि संचालन जयप्रकाश यादव ने किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने कहा कि गांवों में होने वाले ऐसे आयोजनों में माताओं और बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में युवा बेरोजगारी से परेशान हैं और भर्तियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण युवाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां प्रभावित हुईं। संविधान और लोकतंत्र की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता प्रभावित हो रही है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक सप्ताह नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण कर रहे हैं। इसके साथ ही पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायतों के माध्यम से सामाजिक न्याय की आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाना जरूरी है।
विधायक ने 69 हजार शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि दलित और पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जातीय जनगणना कराने और आबादी के अनुपात में आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने पंचायत चुनाव में देरी पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इससे गांवों में स्थानीय नेतृत्व के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार में दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि गांवों में समय से पंचायत चुनाव कराए जाने चाहिए, ताकि स्थानीय स्तर पर जनता को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिल सके। इस मौके पर छात्रा प्राची वर्मा को बलराम यादव व संग्राम यादव ने शाल व संविधान देकर सम्मानित किया.।
इस मौके पर चेयरमैन सुभाषचंद्र जायसवाल, चंद्रजीत यादव, कन्हैया गौड़, शीतला निषाद, हरिराम बागी, कमला यादव, नरेंद्र यादव, अजय यादव, सुभाष चंद्र वर्मा, राधेश्याम यादव, संजय यादव, राजेंद्र राम, प्रधान रामचेत, राममिलन, रामचेत गौड़, परदेशी और बेचू राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अतरौलिया में बेजुबानों के लिए मिसाल — पूज्य राजन जी महाराज 23 अक्टूबर को करेंगे 'पंछी रैन बसेरा' का लोकार्पण, हजारों पक्षियों को मिलेगा नया आशियाना
    1
    अतरौलिया में बेजुबानों के लिए मिसाल — पूज्य राजन जी महाराज 23 अक्टूबर को करेंगे 'पंछी रैन बसेरा' का लोकार्पण, हजारों पक्षियों को मिलेगा नया आशियाना
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मतदान से 2 दिन पहले प्रबंधकों को नोटिस जारी करने पर भड़का माध्यमिक शिक्षक संघ — DIOS अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप, DM से की कार्रवाई की मांग
    1
    मतदान से 2 दिन पहले प्रबंधकों को नोटिस जारी करने पर भड़का माध्यमिक शिक्षक संघ — DIOS अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप, DM से की कार्रवाई की मांग
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • टाइगर श्रॉफ पर हमले से जुड़े मामले में आजमगढ़ कनेक्शन! आजमगढ़ के तहबरपुर क्षेत्र के कोठियार गांव की रहने वाली 23 वर्षीय बबीता का नाम मामले की जांच के दौरान सामने आने की बात कही जा रही है। मुंबई, दिल्ली और हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय कर आजमगढ़ पुलिस भी जानकारी जुटा रही है। 🔎 क्या है पूरा मामला? बबीता का नाम कैसे आया सामने? जानिए इस रिपोर्ट में। ⚠️ नोट: बबीता की कथित भूमिका की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। जांच पूरी होने तक किसी भी आरोप को साबित हुआ नहीं माना जाना चाहिए। 📺 TV24 NEWS EXPRESS | आजमगढ़ की हर बड़ी खबर #AzamgarhNews #TigerShroff #Babita #Tahbarpur #UPNews #BreakingNews #TV24NewsExpress
    1
    टाइगर श्रॉफ पर हमले से जुड़े मामले में आजमगढ़ कनेक्शन!
आजमगढ़ के तहबरपुर क्षेत्र के कोठियार गांव की रहने वाली 23 वर्षीय बबीता का नाम मामले की जांच के दौरान सामने आने की बात कही जा रही है। मुंबई, दिल्ली और हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय कर आजमगढ़ पुलिस भी जानकारी जुटा रही है।
🔎 क्या है पूरा मामला? बबीता का नाम कैसे आया सामने? जानिए इस रिपोर्ट में।
⚠️ नोट: बबीता की कथित भूमिका की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। जांच पूरी होने तक किसी भी आरोप को साबित हुआ नहीं माना जाना चाहिए।
📺 TV24 NEWS EXPRESS | आजमगढ़ की हर बड़ी खबर
#AzamgarhNews #TigerShroff #Babita #Tahbarpur #UPNews #BreakingNews #TV24NewsExpress
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आजमगढ़ : सरकारी असलहे के साथ नशे में धुत सिपाही का वीडियो वायरल आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक सिपाही का कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही के शराब के नशे में होने और उसके पास सरकारी असलहा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान और मामले में विभागीय कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
    1
    आजमगढ़ : सरकारी असलहे के साथ नशे में धुत सिपाही का वीडियो वायरल
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक सिपाही का कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही के शराब के नशे में होने और उसके पास सरकारी असलहा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान और मामले में विभागीय कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.