logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच तेल कमी की अफवाह, मोतीपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच तेल कमी की अफवाह, मोतीपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ बहराइच। ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर जनपद बहराइच में तेल की संभावित कमी की चर्चाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते मोतीपुर तहसील क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, मोतीपुर तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल व डीजल फुल कराने के साथ-साथ ड्रम और कैन में भी तेल भरवाते नजर आए। बढ़ती भीड़ के कारण कई स्थानों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके कारण लोगों में और भी अधिक अफवाह फैल रही है। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से तेल का भंडारण न करें। प्रशासन की ओर से भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की जा रही है।

11 hrs ago
user_Saket
Saket
पत्रकार मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच तेल कमी की अफवाह, मोतीपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच तेल कमी की अफवाह, मोतीपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ बहराइच। ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर जनपद बहराइच में तेल की संभावित कमी की चर्चाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते मोतीपुर तहसील क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, मोतीपुर तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल व डीजल फुल कराने के साथ-साथ ड्रम और कैन में भी तेल भरवाते नजर आए। बढ़ती भीड़ के कारण कई स्थानों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके कारण लोगों में और भी अधिक अफवाह फैल रही है। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से तेल का भंडारण न करें। प्रशासन की ओर से भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण का संबोधन...!! 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich
    1
    उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण का संबोधन...!!
👇👇👇
*रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS*
#holi #Ramadan #Eid  #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_  #nanpara #bahraich
    user_OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    Doctor नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दिल्ली में ट्रंप-नेतन्याहू के ख़िलाफ़ एहतेजाज, ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर जलाए #DonaldTrump #IranIsraelWar #netanyahu #SalaamTV
    1
    दिल्ली में ट्रंप-नेतन्याहू के ख़िलाफ़ एहतेजाज, ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर जलाए
#DonaldTrump #IranIsraelWar #netanyahu #SalaamTV
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    12 hrs ago
  • जिलाधिकारी Durga Shakti Nagpal ने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के अनुसार तेल कंपनियों से नियमित आपूर्ति जारी है। कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ✅ प्रशासन की निगरानी में जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
    1
    जिलाधिकारी Durga Shakti Nagpal ने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के अनुसार तेल कंपनियों से नियमित आपूर्ति जारी है। कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
✅ प्रशासन की निगरानी में जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    Social Media Manager धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बहराइच। विकास खंड शिवपुर सभागार में शुक्रवार को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा एग्रीकल्चर एंड रूरल ट्रांसफॉर्मेशन के अंतर्गत एक वेबिनार का आयोजन किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषकों को वर्चुअल संबोधित किया। प्राकृतिक खेती पर बल दिया गया। नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से खेती को सुगम बनाने के टिप्स दिए गए। बतौर मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह चौहान विधानसभा संयोजक भाजपा पहुंचे उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बजट आधारित कार्यक्रम है, किसानों को सरकार सीधे लाभ देने का प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती के लिए कृषक सखी का चयन किया गया है। रासायनिक खाद मुक्त खेती को बढ़ावा देंगी। विषमुक्त फसल उगाने के लिए कृषकों को प्रेरित किया।सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, कृषि योजनाओं तथा ग्रामीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों व अधिकारियों ने किसानों को नई तकनीकों के उपयोग, फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। किसानों से आह्वान किया गया कि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को अधिक लाभदायक बनाएं। वेबिनार में क्षेत्र के कई किसान, कृषि विभाग के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान कमला प्रसाद वर्मा ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ शिवपुर, राकेश पाण्डेय मंडल अध्यक्ष शिवपुर भाजपा, संजय बाजपेई महामंत्री भाजपा, राम प्रकाश मौर्या कृषि विषय वस्तु विशेषज्ञ, अरविंद कुमार मिश्रा प्रभारी कृषि बीज विभाग शिवपुर, कैलाश गंगवार,(बीटीएम) सहित कृषक सखी व तमाम कृषक मौजूद रहे।।
    4
    बहराइच। विकास खंड शिवपुर सभागार में शुक्रवार को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा एग्रीकल्चर एंड रूरल ट्रांसफॉर्मेशन के अंतर्गत एक वेबिनार का आयोजन किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषकों को वर्चुअल संबोधित किया। प्राकृतिक खेती पर बल दिया गया। नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से खेती को सुगम बनाने के टिप्स दिए गए। बतौर मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह चौहान विधानसभा संयोजक भाजपा पहुंचे उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बजट आधारित कार्यक्रम है, किसानों को सरकार सीधे लाभ देने का प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती के लिए कृषक सखी का चयन किया गया है। रासायनिक खाद मुक्त खेती को बढ़ावा देंगी। विषमुक्त फसल उगाने के लिए कृषकों को प्रेरित किया।सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, कृषि योजनाओं तथा ग्रामीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों व अधिकारियों ने किसानों को नई तकनीकों के उपयोग, फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। किसानों से आह्वान किया गया कि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को अधिक लाभदायक बनाएं।
वेबिनार में क्षेत्र के कई किसान, कृषि विभाग के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान कमला प्रसाद वर्मा ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ शिवपुर, राकेश पाण्डेय मंडल अध्यक्ष शिवपुर भाजपा, संजय बाजपेई महामंत्री भाजपा,
राम प्रकाश मौर्या कृषि विषय वस्तु विशेषज्ञ, अरविंद कुमार मिश्रा प्रभारी कृषि बीज विभाग शिवपुर, कैलाश गंगवार,(बीटीएम) सहित कृषक सखी व तमाम कृषक मौजूद रहे।।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Shivpal yadav
    1
    Post by Shivpal yadav
    user_Shivpal yadav
    Shivpal yadav
    Voice of people धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • धौरहरा तहसील के अभयपुर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, सड़क निर्माण में भारी अनियमितता से जनता में आक्रोश धौरहरा तहसील के अंतर्गत आने वाली अभयपुर ग्राम पंचायत में सड़क कार्य को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार किया गया था। सड़क का निर्माण अधूरा और घटिया सामग्री से किया गया था, जिससे गांव की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान और सचिव की दबंगई चरम पर है और शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर केवल कागज़ों में काम दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि फागुन और चैत्र के महीने में भी सड़क पर पानी और कीचड़ भरा हुआ है। गांव के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। वहीं रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी, बीडीओ और जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे, जिससे जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति प्रदेश की छवि को खराब करने की साजिश जैसी लग रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ग्राम पंचायत की बदहाल स्थिति को तुरंत सुधारा जाए। हक की आवाज न्यूज़ चैनल प्रधान संपादक जो ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य संपर्क: 8948983388
    1
    धौरहरा तहसील के अभयपुर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, सड़क निर्माण में भारी अनियमितता से जनता में आक्रोश
धौरहरा तहसील के अंतर्गत आने वाली अभयपुर ग्राम पंचायत में सड़क कार्य को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार किया गया था। सड़क का निर्माण अधूरा और घटिया सामग्री से किया गया था, जिससे गांव की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान और सचिव की दबंगई चरम पर है और शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर केवल कागज़ों में काम दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं।
हालात इतने खराब हैं कि फागुन और चैत्र के महीने में भी सड़क पर पानी और कीचड़ भरा हुआ है। गांव के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। वहीं रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी, बीडीओ और जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे, जिससे जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति प्रदेश की छवि को खराब करने की साजिश जैसी लग रही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ग्राम पंचायत की बदहाल स्थिति को तुरंत सुधारा जाए।
हक की आवाज न्यूज़ चैनल
प्रधान संपादक जो ऑल इंडिया प्रेस 
महापात्रा दिनेश आचार्य 
संपर्क: 8948983388
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Voice of people Dhaurahara, Lakhimpur Kheri•
    17 hrs ago
  • बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में तेंदुए के हमले की घटना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे डीएफओ सुंदरेश कुमार मौके पर पहुंचे और हमले वाले स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने वन कर्मियों को इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि गुरुवार शाम बाजपुरवा गांव निवासी 7 वर्षीय मासूम बालिका आफरीन पुत्री तसव्वर पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व भी इसी क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू किया था। डीएफओ सुंदरेश कुमार ने बताया कि बहराइच और लखीमपुर खीरी का बॉर्डर क्षेत्र होने के साथ ही यहां नदी का कछार इलाका है, जिसके कारण जंगली जानवरों, खासकर तेंदुए का मूवमेंट बना रहता है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके लिए इलाके में दो पिंजरे लगाए गए हैं और आसपास के क्षेत्रों में जाल लगाकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की भी सलाह दे रही है और लोगों से अपील की गई है कि बच्चे अकेले बाहर न जाएं तथा तेंदुए की गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
    4
    बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में तेंदुए के हमले की घटना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे डीएफओ सुंदरेश कुमार मौके पर पहुंचे और हमले वाले स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने वन कर्मियों को इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि गुरुवार शाम बाजपुरवा गांव निवासी 7 वर्षीय मासूम बालिका आफरीन पुत्री तसव्वर पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व भी इसी क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू किया था।
डीएफओ सुंदरेश कुमार ने बताया कि बहराइच और लखीमपुर खीरी का बॉर्डर क्षेत्र होने के साथ ही यहां नदी का कछार इलाका है, जिसके कारण जंगली जानवरों, खासकर तेंदुए का मूवमेंट बना रहता है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके लिए इलाके में दो पिंजरे लगाए गए हैं और आसपास के क्षेत्रों में जाल लगाकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की भी सलाह दे रही है और लोगों से अपील की गई है कि बच्चे अकेले बाहर न जाएं तथा तेंदुए की गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Lakhimpur Kheri दस्तक
    1
    Post by Lakhimpur Kheri दस्तक
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    Social Media Manager धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ग्राम अली नगर से रोड अथवा नाली की सफाई नहीं होता है कृपया महोदय से जल्द सेल साफ कराया रोड भी बनाएं
    1
    ग्राम अली नगर से  रोड अथवा नाली 
की सफाई नहीं होता है कृपया महोदय से जल्द सेल साफ कराया रोड भी बनाएं
    user_DURGESH KUMAR
    DURGESH KUMAR
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.