मासूम पर हमले के बाद हरकत में वन विभाग, डीएफओ पहुंचे बाजपुरवा—तेंदुए की तलाश में तेज हुआ सर्च ऑपरेशन बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में तेंदुए के हमले की घटना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे डीएफओ सुंदरेश कुमार मौके पर पहुंचे और हमले वाले स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने वन कर्मियों को इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि गुरुवार शाम बाजपुरवा गांव निवासी 7 वर्षीय मासूम बालिका आफरीन पुत्री तसव्वर पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व भी इसी क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू किया था। डीएफओ सुंदरेश कुमार ने बताया कि बहराइच और लखीमपुर खीरी का बॉर्डर क्षेत्र होने के साथ ही यहां नदी का कछार इलाका है, जिसके कारण जंगली जानवरों, खासकर तेंदुए का मूवमेंट बना रहता है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके लिए इलाके में दो पिंजरे लगाए गए हैं और आसपास के क्षेत्रों में जाल लगाकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की भी सलाह दे रही है और लोगों से अपील की गई है कि बच्चे अकेले बाहर न जाएं तथा तेंदुए की गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
मासूम पर हमले के बाद हरकत में वन विभाग, डीएफओ पहुंचे बाजपुरवा—तेंदुए की तलाश में तेज हुआ सर्च ऑपरेशन बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में तेंदुए के हमले की घटना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे डीएफओ सुंदरेश कुमार मौके पर पहुंचे और हमले वाले स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने वन कर्मियों को इलाके में सर्च
ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि गुरुवार शाम बाजपुरवा गांव निवासी 7 वर्षीय मासूम बालिका आफरीन पुत्री तसव्वर पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया
कि करीब एक माह पूर्व भी इसी क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू किया था। डीएफओ सुंदरेश कुमार ने बताया कि बहराइच और लखीमपुर खीरी का बॉर्डर क्षेत्र होने के साथ ही यहां नदी का कछार इलाका है, जिसके कारण जंगली जानवरों, खासकर तेंदुए का मूवमेंट बना रहता है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन
चला रही है। इसके लिए इलाके में दो पिंजरे लगाए गए हैं और आसपास के क्षेत्रों में जाल लगाकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की भी सलाह दे रही है और लोगों से अपील की गई है कि बच्चे अकेले बाहर न जाएं तथा तेंदुए की गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
- नानपारा में चित्रगुप्त समिति का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न बहराइच। नगर के रामलीला चबूतरा पर चित्रगुप्त समिति नानपारा के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों, वरिष्ठजनों तथा युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने अपने ओजस्वी, संतुलित और प्रभावी अंदाज़ में किया। उनके सारगर्भित शब्दों ने कार्यक्रम को एक गरिमामयी दिशा प्रदान की। समारोह के दौरान आयोजित भजन संध्या में कायस्थ समाज के धर्म ध्वज सहाय ने अपनी मधुर वाणी से भक्ति रस की ऐसी सरिता प्रवाहित की कि उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो उठा। भजनों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर हो गया। इस अवसर पर समारोह में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के प्रति उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता, पारस्परिक प्रेम तथा सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह के दौरान आपसी मेल-मिलाप, भाईचारे और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक देखने को मिली। इस भव्य आयोजन ने यह संदेश दिया कि पर्व केवल उत्सव नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कारों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी होते हैं।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन...!! 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich1
- दिल्ली में ट्रंप-नेतन्याहू के ख़िलाफ़ एहतेजाज, ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर जलाए #DonaldTrump #IranIsraelWar #netanyahu #SalaamTV1
- बहराइच। विकास खंड शिवपुर सभागार में शुक्रवार को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा एग्रीकल्चर एंड रूरल ट्रांसफॉर्मेशन के अंतर्गत एक वेबिनार का आयोजन किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषकों को वर्चुअल संबोधित किया। प्राकृतिक खेती पर बल दिया गया। नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से खेती को सुगम बनाने के टिप्स दिए गए। बतौर मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह चौहान विधानसभा संयोजक भाजपा पहुंचे उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बजट आधारित कार्यक्रम है, किसानों को सरकार सीधे लाभ देने का प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती के लिए कृषक सखी का चयन किया गया है। रासायनिक खाद मुक्त खेती को बढ़ावा देंगी। विषमुक्त फसल उगाने के लिए कृषकों को प्रेरित किया।सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, कृषि योजनाओं तथा ग्रामीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों व अधिकारियों ने किसानों को नई तकनीकों के उपयोग, फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। किसानों से आह्वान किया गया कि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को अधिक लाभदायक बनाएं। वेबिनार में क्षेत्र के कई किसान, कृषि विभाग के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान कमला प्रसाद वर्मा ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ शिवपुर, राकेश पाण्डेय मंडल अध्यक्ष शिवपुर भाजपा, संजय बाजपेई महामंत्री भाजपा, राम प्रकाश मौर्या कृषि विषय वस्तु विशेषज्ञ, अरविंद कुमार मिश्रा प्रभारी कृषि बीज विभाग शिवपुर, कैलाश गंगवार,(बीटीएम) सहित कृषक सखी व तमाम कृषक मौजूद रहे।।4
- ग्राम अली नगर से रोड अथवा नाली की सफाई नहीं होता है कृपया महोदय से जल्द सेल साफ कराया रोड भी बनाएं1
- Post by Manoj kumar chursya1
- थाना सुजौली क्षेत्र जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश @Manmohan Tiwari Journalisht आप सभी ग्रामीणों को सूचित करना पड़ रहा है कि कृपया डीजल पेट्रोल को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहों से बचे और फर्जी लोगों के कहने पर मत आइए। आप बुद्धिजीवी और योग ग्रामीण हैं। देखिए आलोक ट्रेडिंग कंपनी गिरिजापुरी पेट्रोल पंप पर किस तरह पुलिस काबू में कर रही डरे हुए ग्रामीणा क्षेत्र के चालकों को।1
- उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण का संबोधन...!! 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich1