चित्रांश परिवार द्वारा भब्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन ,चित्रांश धर्मध्वज द्वारा भजन संध्या की रही धूम नानपारा में चित्रगुप्त समिति का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न बहराइच। नगर के रामलीला चबूतरा पर चित्रगुप्त समिति नानपारा के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों, वरिष्ठजनों तथा युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने अपने ओजस्वी, संतुलित और प्रभावी अंदाज़ में किया। उनके सारगर्भित शब्दों ने कार्यक्रम को एक गरिमामयी दिशा प्रदान की। समारोह के दौरान आयोजित भजन संध्या में कायस्थ समाज के धर्म ध्वज सहाय ने अपनी मधुर वाणी से भक्ति रस की ऐसी सरिता प्रवाहित की कि उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो उठा। भजनों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर हो गया। इस अवसर पर समारोह में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के प्रति उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता, पारस्परिक प्रेम तथा सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह के दौरान आपसी मेल-मिलाप, भाईचारे और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक देखने को मिली। इस भव्य आयोजन ने यह संदेश दिया कि पर्व केवल उत्सव नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कारों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी होते हैं।

- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में तेंदुए के हमले की घटना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे डीएफओ सुंदरेश कुमार मौके पर पहुंचे और हमले वाले स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने वन कर्मियों को इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि गुरुवार शाम बाजपुरवा गांव निवासी 7 वर्षीय मासूम बालिका आफरीन पुत्री तसव्वर पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व भी इसी क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू किया था। डीएफओ सुंदरेश कुमार ने बताया कि बहराइच और लखीमपुर खीरी का बॉर्डर क्षेत्र होने के साथ ही यहां नदी का कछार इलाका है, जिसके कारण जंगली जानवरों, खासकर तेंदुए का मूवमेंट बना रहता है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके लिए इलाके में दो पिंजरे लगाए गए हैं और आसपास के क्षेत्रों में जाल लगाकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की भी सलाह दे रही है और लोगों से अपील की गई है कि बच्चे अकेले बाहर न जाएं तथा तेंदुए की गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।4
- थाना सुजौली क्षेत्र जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश जंगली जानवर तेंदुए ने मासूम बच्चे को मा की आंखों के सामने बनाया अपना निवाला आंगन में खेल रहा था मासूम तभी तेंदुए ने किया घातक हमला और बच्चे को धर दबोच बनाया अपना शिकार यूपी के जनपद बहराइच अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के ग्राम आजमगढ़ पुरवा में मासूम बच्चे को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला। मासूम बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था वहीं बैठी थी बच्चे की मां। तभी मां की आंखों के सामने तेंदुए ने बच्चे पर मारा झपट्टा और बनाया अपना निवाला बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बच्चों के परिवार वाले व ग्रामीण बच्चे के शव को लेकर मुख्य मार्ग पर बैठकर वन विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी। वही सुजौली पुलिस मौके पर पहुंच सुरक्षा व्यस्थ का एहसास दिलाया साथ ही भारी आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ को काबू किया।1
- बहराइच के महसी तहसील में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 8 माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने अधीक्षक डाक्टर उपेंद्र वर्मा को ज्ञापन देकर बकाया वेतन दिलाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कर्मचारियों ने बताया है कि पहले दीपावली और अब होली पर्व बीत जाने के पश्चात भी उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधीक्षक महोदय से अनुरोध किया है कि वे उनके बकाया वेतन का भुगतान शीघ्र कराएं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 31 मार्च 2026 तक वेतन नहीं मिला तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे। उन्होंने अधीक्षक महोदय से अनुरोध किया है कि वे उनकी समस्या का समाधान करें और उन्हें उनका बकाया वेतन दिलाएं। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डाक्टर वर्मा द्वारा प्राप्त ज्ञापन को आवश्यक कार्रवाई के लिए किसे प्रेषित किया है और क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी प्रदान नहीं गई है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही कर्मचारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा और उन्हें उनका बकाया वेतन दिलाया जाएगा।3
- ये व्यक्ति होली के त्योहार में नशे की हालत में मस्ती मनोरंजन करते रहे1
- बहराइच ब्रेकिंग न्यूज बहराइच: ईरान, इजरायल युद्ध के बीच तेल संकट की अफवाह भारत में पेट्रोल, डीजल की किल्लत होने की फैली अफवाह तेल किल्लत होने की अफवाह भारी संख्या में लोग पेट्रोल पम्प पहुंचे अपने अपने वाहनों का टैंक करवा रहे फुल थाना मोतीपुर के गिरजापुरी स्थित पेट्रोल पंप से आई तस्वीर1
- ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच तेल कमी की अफवाह, मोतीपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ बहराइच। ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर जनपद बहराइच में तेल की संभावित कमी की चर्चाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते मोतीपुर तहसील क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, मोतीपुर तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल व डीजल फुल कराने के साथ-साथ ड्रम और कैन में भी तेल भरवाते नजर आए। बढ़ती भीड़ के कारण कई स्थानों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके कारण लोगों में और भी अधिक अफवाह फैल रही है। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से तेल का भंडारण न करें। प्रशासन की ओर से भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की जा रही है।1
- महसी में 8 माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों में रोष, 31 मार्च तक भुगतान न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी महसी/बहराइच। महसी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और उससे जुड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों ने आठ माह से वेतन न मिलने पर नाराजगी जताई है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कर्मचारियों ने अधीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बकाया वेतन का जल्द भुगतान कराने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि सीएचसी महसी तथा पीएचसी रायपुर, सिकंदरपुर और हरदी में कार्यरत कर्मचारियों को दीपावली के बाद से अब तक वेतन नहीं मिला है। लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च 2026 तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।1
- बहराइच के बाजपुरवा गांव में, 7 वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, थाना अध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया, कि घड़ीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में दिनांक , 05/03/2026 गुरुवार शाम 4:00 बजे, आफरीन पुत्री तस्वर ,उम्र करीब 7 वर्ष ,निवासी बाजपुरवा टपरा ,थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच , अपनी बड़ी बहन के साथ, नदी के किनारे खेत में घास काटने के लिए गई थी, तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, बच्ची के चीखने पर ग्रामीणों ने शोर करके तेंदुए को भगाया ,जिससे उसकी जान बच गई ,लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजन बच्ची को CSC शिवपुर लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद, हालत नाजुक देखते हुई मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया, घटना की सूचना, वन विभाग को दे दी गई , रेंजर पियूष गुप्ता ने बताया, कि टीम मौके पर भेजी गई है ,ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई1
- Post by Nadeem ahamad1