logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच के बाजपुरवा गांव में, 7 वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर बहराइच के बाजपुरवा गांव में, 7 वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, थाना अध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया, कि घड़ीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में दिनांक , 05/03/2026 गुरुवार शाम 4:00 बजे, आफरीन पुत्री तस्वर ,उम्र करीब 7 वर्ष ,निवासी बाजपुरवा टपरा ,थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच , अपनी बड़ी बहन के साथ, नदी के किनारे खेत में घास काटने के लिए गई थी, तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, बच्ची के चीखने पर ग्रामीणों ने शोर करके तेंदुए को भगाया ,जिससे उसकी जान बच गई ,लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजन बच्ची को CSC शिवपुर लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद, हालत नाजुक देखते हुई मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया, घटना की सूचना, वन विभाग को दे दी गई , रेंजर पियूष गुप्ता ने बताया, कि टीम मौके पर भेजी गई है ,ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई

5 hrs ago
user_आशीष मिश्र बहराइच
आशीष मिश्र बहराइच
TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

बहराइच के बाजपुरवा गांव में, 7 वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर बहराइच के बाजपुरवा गांव में, 7 वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, थाना अध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया, कि घड़ीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में दिनांक , 05/03/2026 गुरुवार शाम 4:00 बजे, आफरीन पुत्री तस्वर ,उम्र करीब 7 वर्ष ,निवासी बाजपुरवा टपरा ,थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच , अपनी बड़ी बहन के साथ, नदी के किनारे खेत में घास काटने के लिए गई थी, तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, बच्ची के चीखने पर ग्रामीणों ने शोर करके तेंदुए को भगाया ,जिससे उसकी जान बच गई ,लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजन बच्ची को CSC शिवपुर लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद, हालत नाजुक देखते हुई मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया, घटना की सूचना, वन विभाग को दे दी गई , रेंजर पियूष गुप्ता ने बताया, कि टीम मौके पर भेजी गई है ,ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महसी,बहराइच। शिवपुर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा एग्रीकल्चर एंड रूरल ट्रांसफॉर्मेशन के तहत एक वेबिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक और सरकार की विभिन्न किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। वेबिनार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और नई कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से लागत कम होगी और मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधानसभा संयोजक भाजपा घनश्याम सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषक सखी का चयन भी किया गया है, जो गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगी। इस दौरान किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय, उन्नत खेती की तकनीक, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषि विभाग के कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    महसी,बहराइच। शिवपुर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा एग्रीकल्चर एंड रूरल ट्रांसफॉर्मेशन के तहत एक वेबिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक और सरकार की विभिन्न किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई।
वेबिनार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और नई कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से लागत कम होगी और मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधानसभा संयोजक भाजपा घनश्याम सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषक सखी का चयन भी किया गया है, जो गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगी।
इस दौरान किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय, उन्नत खेती की तकनीक, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषि विभाग के कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच के बाजपुरवा गांव में, 7 वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, थाना अध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया, कि घड़ीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में दिनांक , 05/03/2026 गुरुवार शाम 4:00 बजे, आफरीन पुत्री तस्वर ,उम्र करीब 7 वर्ष ,निवासी बाजपुरवा टपरा ,थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच , अपनी बड़ी बहन के साथ, नदी के किनारे खेत में घास काटने के लिए गई थी, तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, बच्ची के चीखने पर ग्रामीणों ने शोर करके तेंदुए को भगाया ,जिससे उसकी जान बच गई ,लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजन बच्ची को CSC शिवपुर लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद, हालत नाजुक देखते हुई मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया, घटना की सूचना, वन विभाग को दे दी गई , रेंजर पियूष गुप्ता ने बताया, कि टीम मौके पर भेजी गई है ,ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई
    1
    बहराइच के बाजपुरवा गांव  में, 7 वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, थाना अध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया,  कि घड़ीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में दिनांक , 05/03/2026 गुरुवार शाम  4:00 बजे, आफरीन पुत्री तस्वर ,उम्र करीब 7 वर्ष ,निवासी बाजपुरवा टपरा ,थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच , अपनी बड़ी बहन के साथ, नदी के किनारे खेत में घास काटने के लिए गई थी, तेंदुए ने  अचानक हमला कर दिया,  बच्ची के चीखने पर ग्रामीणों ने शोर करके तेंदुए को भगाया ,जिससे उसकी जान बच गई ,लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजन बच्ची को CSC शिवपुर लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद, हालत नाजुक देखते हुई मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर  कर दिया,  घटना की सूचना, वन विभाग को दे दी गई , रेंजर पियूष गुप्ता ने बताया, कि टीम मौके पर भेजी गई है ,ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक एक बार फिर खूनी खेल खेलने लगा है। होली के उल्लास के ठीक अगले दिन, बृहस्पतिवार को महसी के चमारन पुरवा गांव में भेड़ियों ने दिनदहाड़े हमला कर दहशत फैला दी। इस हमले में घास काटने गई 45 वर्षीय महिला और बकरी चराने गई दो मासूम बच्चियां—9 वर्षीय कोमल और 9 वर्षीय मुस्कान—गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना दर्शाती है कि महसी का इलाका एक बार फिर आदमखोर भेड़ियों के जबड़े में है। यहाँ पिछले कुछ वर्षों के घटनाक्रम और विभाग की कार्यप्रणाली महसी में भेड़ियों का खूनी इतिहास (2022-2026) बहराइच का महसी क्षेत्र पिछले 4 सालों से भेड़ियों के आतंक का केंद्र बना हुआ है। सरकारी आंकड़ों और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में ही 9 लोगों की जान इन हमलों में जा चुकी है। पिछला संघर्ष: पिछले साल जब हमलों ने विकराल रूप लिया था, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं मामले का संज्ञान लिया था। उनके निर्देश पर वन विभाग ने 'ऑपरेशन भेड़िया' चलाकर 5 भेड़ियों को पकड़ा था, जिसके बाद कुछ समय के लिए शांति रही। पुनरावृत्ति: ताज़ा हमले ने स्पष्ट कर दिया है कि या तो भेड़ियों का नया झुंड सक्रिय हो गया है या पुराने झुंड के कुछ सदस्य अभी भी खुले घूम रहे हैं।  वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठते गंभीर सवाल  चमारन पुरवा की घटना ने वन विभाग की 'सुस्ती' को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों और विशेषज्ञों ने विभाग पर निम्नलिखित आरोप लगाए हैं: प्रतिक्रियात्मक रवैया: वन विभाग केवल तभी सक्रिय होता है जब कोई बड़ी अनहोनी हो जाती है। घटना से पहले सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं दिखते। सर्वे और रेकी का अभाव: क्या विभाग के पास जंगली जानवरों की गतिविधियों का कोई डेटा है? क्यों समय रहते जानवरों की रेकी या थर्मल ड्रोन से निगरानी नहीं की जाती? दबाव में सक्रियता: यह विडंबना है कि जब मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करते हैं, तभी पिंजरे लगते हैं और टीमें दौड़ती हैं। बिना 'ऊपर' के आदेश के स्थानीय स्तर पर वन विभाग लापरवाह बना रहता है। दिन के उजाले में हमला: बदलता व्यवहार  महसी की ताजा घटना सबसे अधिक चिंताजनक इसलिए है क्योंकि यह दिन के उजाले में हुई है। आमतौर पर भेड़िए रात में हमला करते हैं, लेकिन दिन में इंसानी बस्तियों के इतने करीब आकर हमला करना उनके बढ़ते दुस्साहस और आदमखोर होने की पुष्टि करता है। क्षेत्र में दहशत और सुरक्षा की मांग वर्तमान में पूरे महसी तहसील में लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि: प्रभावित गांवों में तत्काल वन चौकी स्थापित की जाए। पूरे इलाके में थर्मल स्कैनिंग और नाइट विजन कैमरों से भेड़ियों की लोकेशन ट्रेस की जाए। मृतकों और घायलों के परिवारों को उचित मुआवजा देने के साथ-साथ इलाके में गश्त बढ़ाई जाए।  निष्कर्ष: चमारन पुरवा में एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला इस बात की चेतावनी है कि भेड़िए अपनी आमद दर्ज करा चुके हैं। यदि वन विभाग ने अब भी ठोस कदम नहीं उठाए, तो मौतों का आंकड़ा फिर से बढ़ सकता है।
    2
    बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक एक बार फिर खूनी खेल खेलने लगा है। होली के उल्लास के ठीक अगले दिन, बृहस्पतिवार को महसी के चमारन पुरवा गांव में भेड़ियों ने दिनदहाड़े हमला कर दहशत फैला दी। इस हमले में घास काटने गई 45 वर्षीय महिला और बकरी चराने गई दो मासूम बच्चियां—9 वर्षीय कोमल और 9 वर्षीय मुस्कान—गंभीर रूप से घायल हो गईं।
यह घटना दर्शाती है कि महसी का इलाका एक बार फिर आदमखोर भेड़ियों के जबड़े में है। यहाँ पिछले कुछ वर्षों के घटनाक्रम और विभाग की कार्यप्रणाली 
महसी में भेड़ियों का खूनी इतिहास (2022-2026)
बहराइच का महसी क्षेत्र पिछले 4 सालों से भेड़ियों के आतंक का केंद्र बना हुआ है। सरकारी आंकड़ों और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में ही 9 लोगों की जान इन हमलों में जा चुकी है।
पिछला संघर्ष: पिछले साल जब हमलों ने विकराल रूप लिया था, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं मामले का संज्ञान लिया था। उनके निर्देश पर वन विभाग ने 'ऑपरेशन भेड़िया' चलाकर 5 भेड़ियों को पकड़ा था, जिसके बाद कुछ समय के लिए शांति रही।
पुनरावृत्ति: ताज़ा हमले ने स्पष्ट कर दिया है कि या तो भेड़ियों का नया झुंड सक्रिय हो गया है या पुराने झुंड के कुछ सदस्य अभी भी खुले घूम रहे हैं। 
वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठते गंभीर सवाल 
चमारन पुरवा की घटना ने वन विभाग की 'सुस्ती' को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों और विशेषज्ञों ने विभाग पर निम्नलिखित आरोप लगाए हैं:
प्रतिक्रियात्मक रवैया: वन विभाग केवल तभी सक्रिय होता है जब कोई बड़ी अनहोनी हो जाती है। घटना से पहले सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं दिखते।
सर्वे और रेकी का अभाव: क्या विभाग के पास जंगली जानवरों की गतिविधियों का कोई डेटा है? क्यों समय रहते जानवरों की रेकी या थर्मल ड्रोन से निगरानी नहीं की जाती?
दबाव में सक्रियता: यह विडंबना है कि जब मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करते हैं, तभी पिंजरे लगते हैं और टीमें दौड़ती हैं। बिना 'ऊपर' के आदेश के स्थानीय स्तर पर वन विभाग लापरवाह बना रहता है।
दिन के उजाले में हमला: बदलता व्यवहार 
महसी की ताजा घटना सबसे अधिक चिंताजनक इसलिए है क्योंकि यह दिन के उजाले में हुई है। आमतौर पर भेड़िए रात में हमला करते हैं, लेकिन दिन में इंसानी बस्तियों के इतने करीब आकर हमला करना उनके बढ़ते दुस्साहस और आदमखोर होने की पुष्टि करता है।
क्षेत्र में दहशत और सुरक्षा की मांग
वर्तमान में पूरे महसी तहसील में लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि:
प्रभावित गांवों में तत्काल वन चौकी स्थापित की जाए।
पूरे इलाके में थर्मल स्कैनिंग और नाइट विजन कैमरों से भेड़ियों की लोकेशन ट्रेस की जाए।
मृतकों और घायलों के परिवारों को उचित मुआवजा देने के साथ-साथ इलाके में गश्त बढ़ाई जाए। 
निष्कर्ष: चमारन पुरवा में एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला इस बात की चेतावनी है कि भेड़िए अपनी आमद दर्ज करा चुके हैं। यदि वन विभाग ने अब भी ठोस कदम नहीं उठाए, तो मौतों का आंकड़ा फिर से बढ़ सकता है।
    user_Himanshu Mishra
    Himanshu Mishra
    पत्रकार महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बहराइच। विकास खंड शिवपुर सभागार में शुक्रवार को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा एग्रीकल्चर एंड रूरल ट्रांसफॉर्मेशन के अंतर्गत एक वेबिनार का आयोजन किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषकों को वर्चुअल संबोधित किया। प्राकृतिक खेती पर बल दिया गया। नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से खेती को सुगम बनाने के टिप्स दिए गए। बतौर मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह चौहान विधानसभा संयोजक भाजपा पहुंचे उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बजट आधारित कार्यक्रम है, किसानों को सरकार सीधे लाभ देने का प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती के लिए कृषक सखी का चयन किया गया है। रासायनिक खाद मुक्त खेती को बढ़ावा देंगी। विषमुक्त फसल उगाने के लिए कृषकों को प्रेरित किया।सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, कृषि योजनाओं तथा ग्रामीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों व अधिकारियों ने किसानों को नई तकनीकों के उपयोग, फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। किसानों से आह्वान किया गया कि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को अधिक लाभदायक बनाएं। वेबिनार में क्षेत्र के कई किसान, कृषि विभाग के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान कमला प्रसाद वर्मा ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ शिवपुर, राकेश पाण्डेय मंडल अध्यक्ष शिवपुर भाजपा, संजय बाजपेई महामंत्री भाजपा, राम प्रकाश मौर्या कृषि विषय वस्तु विशेषज्ञ, अरविंद कुमार मिश्रा प्रभारी कृषि बीज विभाग शिवपुर, कैलाश गंगवार,(बीटीएम) सहित कृषक सखी व तमाम कृषक मौजूद रहे।।
    4
    बहराइच। विकास खंड शिवपुर सभागार में शुक्रवार को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा एग्रीकल्चर एंड रूरल ट्रांसफॉर्मेशन के अंतर्गत एक वेबिनार का आयोजन किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषकों को वर्चुअल संबोधित किया। प्राकृतिक खेती पर बल दिया गया। नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से खेती को सुगम बनाने के टिप्स दिए गए। बतौर मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह चौहान विधानसभा संयोजक भाजपा पहुंचे उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बजट आधारित कार्यक्रम है, किसानों को सरकार सीधे लाभ देने का प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती के लिए कृषक सखी का चयन किया गया है। रासायनिक खाद मुक्त खेती को बढ़ावा देंगी। विषमुक्त फसल उगाने के लिए कृषकों को प्रेरित किया।सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, कृषि योजनाओं तथा ग्रामीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों व अधिकारियों ने किसानों को नई तकनीकों के उपयोग, फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। किसानों से आह्वान किया गया कि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को अधिक लाभदायक बनाएं।
वेबिनार में क्षेत्र के कई किसान, कृषि विभाग के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान कमला प्रसाद वर्मा ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ शिवपुर, राकेश पाण्डेय मंडल अध्यक्ष शिवपुर भाजपा, संजय बाजपेई महामंत्री भाजपा,
राम प्रकाश मौर्या कृषि विषय वस्तु विशेषज्ञ, अरविंद कुमार मिश्रा प्रभारी कृषि बीज विभाग शिवपुर, कैलाश गंगवार,(बीटीएम) सहित कृषक सखी व तमाम कृषक मौजूद रहे।।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच के नान-पारा इलाके के पचपेड़वा में स्थित एक ईंट भट्टे में काम कर रहे 30 वर्षीय श्रमिक शेहरे आलम हादसे का शिकार हो गए। वह हरदी के नसीबपुर के रहने वाले हैं। हादसे में शेहरे आलम के दोनों पैर और एक हाथ झुलस गए। उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और घायल श्रमिक की मदद की। शेहरे आलम ने बताया कि वह ईंट भट्टे में काम कर रहे थे, तभी अचानक आग की चपेट में आ गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल श्रमिक के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।
    2
    बहराइच के नान-पारा इलाके के पचपेड़वा में स्थित एक ईंट भट्टे में काम कर रहे 30 वर्षीय श्रमिक शेहरे आलम हादसे का शिकार हो गए। वह हरदी के नसीबपुर के रहने वाले हैं। हादसे में शेहरे आलम के दोनों पैर और एक हाथ झुलस गए। उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और घायल श्रमिक की मदद की। शेहरे आलम ने बताया कि वह ईंट भट्टे में काम कर रहे थे, तभी अचानक आग की चपेट में आ गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल श्रमिक के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ग्राम अली नगर से रोड अथवा नाली की सफाई नहीं होता है कृपया महोदय से जल्द सेल साफ कराया रोड भी बनाएं
    1
    ग्राम अली नगर से  रोड अथवा नाली 
की सफाई नहीं होता है कृपया महोदय से जल्द सेल साफ कराया रोड भी बनाएं
    user_DURGESH KUMAR
    DURGESH KUMAR
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहराइच थाना रानीपुर में मुकदमा पंजीकृत, तत्काल गिरफ्तारी हुई, मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश एक अत्यंत ही चिंताजनक और दुखद वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम समाज को गालियां दी जा रही हैं। यह वीडियो समाज में तनाव बढ़ा सकता है और शांति व्यवस्था को खतरा पैदा कर सकता है। यह वीडियो पूरे समाज के लिए एक बड़ा खतरा है और इसकी गंभीरता को समझना बहुत जरूरी है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग मुस्लिम समाज के लोगों को गालियां दे रहे हैं और समाज में तनाव फैला रहे हैं। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग!शिवम कौशल, कुलदीप जायसवाल, सूरज सैनी, धर्मेन्द्र और कुट्टी बाजार थाना क्षेत्र रानीपुर कुट्टी बाजार के अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। इन लोगों ने समाज की शांति और सौहार्द को खतरे में डाल दिया है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न कर सके। 300 से अधिक सामाजिक और प्रधान ग्रामीण हाफ़िज़ करी समेत अन्य लोग थाना प्रभारी रानीपुर के पास पहुंचे थाना प्रभारी रानीपुर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आसिफ सिद्दीकी पत्रकार के द्वारा लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसके बाद दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। थाना प्रभारी रानीपुर ने बताया कि इस मामले में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी शांति और सौहार्द बनाए रखें, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करें हम सभी से अपील करते हैं कि शांति और सौहार्द बनाए रखें और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करें, जो समाज में तनाव और अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। हमें एकजुट होकर ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ना होगा और अपने समाज को सुरक्षित बनाना होगा। हमें अपने समाज को शांति और सौहार्द का संदेश देना होगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन करना होगा
    3
    बहराइच थाना रानीपुर में मुकदमा पंजीकृत, तत्काल गिरफ्तारी हुई, मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश एक अत्यंत ही चिंताजनक और दुखद वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम समाज को गालियां दी जा रही हैं। यह वीडियो समाज में तनाव बढ़ा सकता है और शांति व्यवस्था को खतरा पैदा कर सकता है। यह वीडियो पूरे समाज के लिए एक बड़ा खतरा है और इसकी गंभीरता को समझना बहुत जरूरी है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग मुस्लिम समाज के लोगों को गालियां दे रहे हैं और समाज में तनाव फैला रहे हैं।
जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग!शिवम कौशल, कुलदीप जायसवाल, सूरज सैनी, धर्मेन्द्र और कुट्टी बाजार थाना क्षेत्र रानीपुर कुट्टी बाजार के अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। इन लोगों ने समाज की शांति और सौहार्द को खतरे में डाल दिया है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।
300 से अधिक सामाजिक और प्रधान ग्रामीण हाफ़िज़ करी समेत अन्य लोग थाना प्रभारी रानीपुर के पास पहुंचे थाना प्रभारी रानीपुर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आसिफ सिद्दीकी पत्रकार के द्वारा लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसके बाद दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। थाना प्रभारी रानीपुर ने बताया कि इस मामले में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी शांति और सौहार्द बनाए रखें, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करें हम सभी से अपील करते हैं कि शांति और सौहार्द बनाए रखें और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करें, जो समाज में तनाव और अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। हमें एकजुट होकर ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ना होगा और अपने समाज को सुरक्षित बनाना होगा। हमें अपने समाज को शांति और सौहार्द का संदेश देना होगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन करना होगा
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • महसी/बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एकघरा ग्राम पंचायत में तेंदुए के हमले में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची को नोच कर किया था घायल मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा
    1
    महसी/बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एकघरा ग्राम पंचायत में तेंदुए के हमले में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची को नोच कर किया था घायल मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.