logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेट्रोल और डीजल को लेकर पेट्रोल पंप पर लगा जमावड़ा... सुजौली क्षेत्र में ग्रामीणों को थाना सुजौली क्षेत्र जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश @Manmohan Tiwari Journalisht आप सभी ग्रामीणों को सूचित करना पड़ रहा है कि कृपया डीजल पेट्रोल को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहों से बचे और फर्जी लोगों के कहने पर मत आइए। आप बुद्धिजीवी और योग ग्रामीण हैं। देखिए आलोक ट्रेडिंग कंपनी गिरिजापुरी पेट्रोल पंप पर किस तरह पुलिस काबू में कर रही डरे हुए ग्रामीणा क्षेत्र के चालकों को।

7 hrs ago
user_Manmohan Tiwari
Manmohan Tiwari
Local News Reporter मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

पेट्रोल और डीजल को लेकर पेट्रोल पंप पर लगा जमावड़ा... सुजौली क्षेत्र में ग्रामीणों को थाना सुजौली क्षेत्र जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश @Manmohan Tiwari Journalisht आप सभी ग्रामीणों को सूचित करना पड़ रहा है कि कृपया डीजल पेट्रोल को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहों से बचे और फर्जी लोगों के कहने पर मत आइए। आप बुद्धिजीवी और योग ग्रामीण हैं। देखिए आलोक ट्रेडिंग कंपनी गिरिजापुरी पेट्रोल पंप पर किस तरह पुलिस काबू में कर रही डरे हुए ग्रामीणा क्षेत्र के चालकों को।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Manoj kumar chursya
    1
    Post by Manoj kumar chursya
    user_Manoj kumar chursya
    Manoj kumar chursya
    Salesperson मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना सुजौली क्षेत्र जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश @Manmohan Tiwari Journalisht आप सभी ग्रामीणों को सूचित करना पड़ रहा है कि कृपया डीजल पेट्रोल को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहों से बचे और फर्जी लोगों के कहने पर मत आइए। आप बुद्धिजीवी और योग ग्रामीण हैं। देखिए आलोक ट्रेडिंग कंपनी गिरिजापुरी पेट्रोल पंप पर किस तरह पुलिस काबू में कर रही डरे हुए ग्रामीणा क्षेत्र के चालकों को।
    1
    थाना सुजौली क्षेत्र जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश
@Manmohan Tiwari Journalisht 
आप सभी ग्रामीणों को सूचित करना पड़ रहा है कि कृपया डीजल पेट्रोल को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहों से बचे और फर्जी लोगों के कहने पर मत आइए।
आप बुद्धिजीवी और योग ग्रामीण हैं।
देखिए आलोक ट्रेडिंग कंपनी गिरिजापुरी पेट्रोल पंप पर किस तरह पुलिस काबू में कर रही डरे हुए ग्रामीणा क्षेत्र के चालकों को।
    user_Manmohan Tiwari
    Manmohan Tiwari
    Local News Reporter मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच तेल कमी की अफवाह, मोतीपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ बहराइच। ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर जनपद बहराइच में तेल की संभावित कमी की चर्चाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते मोतीपुर तहसील क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, मोतीपुर तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल व डीजल फुल कराने के साथ-साथ ड्रम और कैन में भी तेल भरवाते नजर आए। बढ़ती भीड़ के कारण कई स्थानों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके कारण लोगों में और भी अधिक अफवाह फैल रही है। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से तेल का भंडारण न करें। प्रशासन की ओर से भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की जा रही है।
    1
    ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच तेल कमी की अफवाह, मोतीपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़
बहराइच। ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर जनपद बहराइच में तेल की संभावित कमी की चर्चाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते मोतीपुर तहसील क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
जानकारी के अनुसार, मोतीपुर तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल व डीजल फुल कराने के साथ-साथ ड्रम और कैन में भी तेल भरवाते नजर आए। बढ़ती भीड़ के कारण कई स्थानों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
इस दौरान पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके कारण लोगों में और भी अधिक अफवाह फैल रही है।
हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से तेल का भंडारण न करें।
प्रशासन की ओर से भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की जा रही है।
    user_Saket
    Saket
    पत्रकार मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • धौरहरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: एक शाम, चार हादसे इलाज के अभाव में गई जान धौरहरा क्षेत्र में एक ही शाम चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी के समय डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे घायल को तत्काल इलाज नहीं मिल सका। सभी घायलों को बिना प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान एक मरीज ने दम तोड़ दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. हाशमी पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कई घंटों तक चला हंगामा मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में आक्रोश फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंचे: आदित्य विशाल (तहसीलदार) शमशेर बहादुर सिंह (क्षेत्राधिकारी) रविंद्र सोनकर (एसओ) गोपाल शंकर अवस्थी (विधायक प्रतिनिधि) अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। ⚖️ प्रशासन का आश्वासन अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब धौरहरा सीएससी में लापरवाही सामने आई हो। पहले भी कई बार मरीजों को समय पर इलाज न मिलने की शिकायतें हो चुकी हैं। जनता का सवाल जब सरकार स्वास्थ्य पर करोड़ों खर्च कर रही है, तो गरीबों को इलाज क्यों नहीं? ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद क्यों नहीं रहते? क्या ऐसे ही हर बार किसी गरीब की जान जाती रहेगी? अगर हालात नहीं सुधरते, तो क्या धौरहरा सीएससी को बंद कर देना चाहिए? जनता में आक्रोश की लहर त्योहार के समय हुई इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा है। क्षेत्र में आक्रोश की लहर है और लोग स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल यही है — क्या प्रशासन सिर्फ आश्वासन देगा, या सच में दोषियों पर कार्रवाई होगी? या फिर यूं ही गरीबों की जान लापरवाही की भेंट चढ़ती रहेगी? हक की आवाज न्यूज़ चैनल प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य 8948 98 3388 हर खबर के लिए संपर्क करें
    1
    धौरहरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: एक शाम, चार हादसे इलाज के अभाव में गई जान 
धौरहरा क्षेत्र में एक ही शाम चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।
डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप
परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी के समय डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे घायल को तत्काल इलाज नहीं मिल सका। सभी घायलों को बिना प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
ड्यूटी पर तैनात डॉ. हाशमी पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कई घंटों तक चला हंगामा
मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में आक्रोश फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक प्रदर्शन किया।
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंचे:
आदित्य विशाल (तहसीलदार)
शमशेर बहादुर सिंह (क्षेत्राधिकारी)
रविंद्र सोनकर (एसओ)
गोपाल शंकर अवस्थी (विधायक प्रतिनिधि)
अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
⚖️ प्रशासन का आश्वासन
अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब धौरहरा सीएससी में लापरवाही सामने आई हो। पहले भी कई बार मरीजों को समय पर इलाज न मिलने की शिकायतें हो चुकी हैं।
जनता का सवाल
जब सरकार स्वास्थ्य पर करोड़ों खर्च कर रही है, तो गरीबों को इलाज क्यों नहीं?
ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद क्यों नहीं रहते?
क्या ऐसे ही हर बार किसी गरीब की जान जाती रहेगी?
अगर हालात नहीं सुधरते, तो क्या धौरहरा सीएससी को बंद कर देना चाहिए?
जनता में आक्रोश की लहर
त्योहार के समय हुई इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा है। क्षेत्र में आक्रोश की लहर है और लोग स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यही है — क्या प्रशासन सिर्फ आश्वासन देगा, या सच में दोषियों पर कार्रवाई होगी?
या फिर यूं ही गरीबों की जान लापरवाही की भेंट चढ़ती रहेगी?
हक की आवाज न्यूज़ चैनल 
प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस 
महापात्रा दिनेश आचार्य 
8948 98 3388 
हर खबर के लिए संपर्क करें
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Voice of people Dhaurahara, Lakhimpur Kheri•
    46 min ago
  • नानपारा में चित्रगुप्त समिति का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न बहराइच। नगर के रामलीला चबूतरा पर चित्रगुप्त समिति नानपारा के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों, वरिष्ठजनों तथा युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने अपने ओजस्वी, संतुलित और प्रभावी अंदाज़ में किया। उनके सारगर्भित शब्दों ने कार्यक्रम को एक गरिमामयी दिशा प्रदान की। समारोह के दौरान आयोजित भजन संध्या में कायस्थ समाज के धर्म ध्वज सहाय ने अपनी मधुर वाणी से भक्ति रस की ऐसी सरिता प्रवाहित की कि उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो उठा। भजनों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर हो गया। इस अवसर पर समारोह में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के प्रति उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता, पारस्परिक प्रेम तथा सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह के दौरान आपसी मेल-मिलाप, भाईचारे और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक देखने को मिली। इस भव्य आयोजन ने यह संदेश दिया कि पर्व केवल उत्सव नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कारों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी होते हैं।
    1
    नानपारा में चित्रगुप्त समिति का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न
बहराइच। नगर के रामलीला चबूतरा पर चित्रगुप्त समिति नानपारा के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों, वरिष्ठजनों तथा युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने अपने ओजस्वी, संतुलित और प्रभावी अंदाज़ में किया। उनके सारगर्भित शब्दों ने कार्यक्रम को एक गरिमामयी दिशा प्रदान की। समारोह के दौरान आयोजित भजन संध्या में कायस्थ समाज के धर्म ध्वज सहाय ने अपनी मधुर वाणी से भक्ति रस की ऐसी सरिता प्रवाहित की कि उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो उठा। भजनों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर हो गया। इस अवसर पर समारोह में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के प्रति उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता, पारस्परिक प्रेम तथा सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह के दौरान आपसी मेल-मिलाप, भाईचारे और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक देखने को मिली। इस भव्य आयोजन ने यह संदेश दिया कि पर्व केवल उत्सव नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कारों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी होते हैं।
    user_D kant
    D kant
    Photographer नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन...!! 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन...!!
👇👇👇
*रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS*
#holi #Ramadan #Eid  #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_  #nanpara #bahraich
    user_OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    Doctor नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पहले गुटखा महाराज के भाव बढ़ गए थे 😅 और अब पेट्रोल-डीजल भाई के भाव भी आसमान छू रहे हैं ⛽📈 लगता है महंगाई ने अब हर तरफ अपना डंका बजा दिया है। अब तो बस यही डर है कि कहीं सांस लेने पर भी टैक्स न लग जाए! 😄 #महंगाई #PetrolDiesel #Reality
    1
    पहले गुटखा महाराज के भाव बढ़ गए थे 😅
और अब पेट्रोल-डीजल भाई के भाव भी आसमान छू रहे हैं ⛽📈
लगता है महंगाई ने अब हर तरफ अपना डंका बजा दिया है।
अब तो बस यही डर है कि कहीं
सांस लेने पर भी टैक्स न लग जाए! 😄
#महंगाई #PetrolDiesel #Reality
    user_Up Gram Kranti Digital Media
    Up Gram Kranti Digital Media
    Graphic designer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना सुजौली क्षेत्र जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश जंगली जानवर तेंदुए ने मासूम बच्चे को मा की आंखों के सामने बनाया अपना निवाला आंगन में खेल रहा था मासूम तभी तेंदुए ने किया घातक हमला और बच्चे को धर दबोच बनाया अपना शिकार यूपी के जनपद बहराइच अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के ग्राम आजमगढ़ पुरवा में मासूम बच्चे को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला। मासूम बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था वहीं बैठी थी बच्चे की मां। तभी मां की आंखों के सामने तेंदुए ने बच्चे पर मारा झपट्टा और बनाया अपना निवाला बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बच्चों के परिवार वाले व ग्रामीण बच्चे के शव को लेकर मुख्य मार्ग पर बैठकर वन विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी। वही सुजौली पुलिस मौके पर पहुंच सुरक्षा व्यस्थ का एहसास दिलाया साथ ही भारी आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ को काबू किया।
    1
    थाना सुजौली क्षेत्र जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश 
जंगली जानवर तेंदुए ने मासूम बच्चे को मा की आंखों के सामने बनाया अपना निवाला 
आंगन में खेल रहा था मासूम तभी तेंदुए ने किया घातक हमला और बच्चे को धर दबोच बनाया अपना शिकार 
यूपी के जनपद बहराइच अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के ग्राम आजमगढ़ पुरवा में मासूम बच्चे को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला।
मासूम बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था वहीं बैठी थी बच्चे की मां।
तभी मां की आंखों के सामने तेंदुए ने बच्चे पर मारा झपट्टा और बनाया अपना निवाला बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बच्चों के परिवार वाले व ग्रामीण बच्चे के शव को  लेकर मुख्य मार्ग पर बैठकर वन विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी।
वही सुजौली पुलिस मौके पर पहुंच सुरक्षा व्यस्थ का एहसास दिलाया साथ ही भारी आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ को काबू किया।
    user_Manmohan Tiwari
    Manmohan Tiwari
    Local News Reporter मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.