logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन जिले की माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लिड़ऊपुर में राज्य योजना के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण लघु सेतु निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत किए जाएंगे और माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन की उपस्थिति में विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। पहला लघु सेतु ऊमरी–पतराही–जगम्मनपुर–कन्जौसा मार्ग के किलोमीटर 10 पर ₹94.11 लाख की लागत से बनेगा, जबकि दूसरा लघु सेतु इसी मार्ग से ग्राम लिड़ऊपुर संपर्क मार्ग पर ₹94.12 लाख की लागत से निर्मित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शीतल सिंह सेंगर, विधायक प्रतिनिधि महेश प्रताप सिंह राजावत, मंडल अध्यक्ष रामपुरा संतोष प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु चिरवारिया समेत कई जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इन दोनों लघु सेतु निर्माण कार्यों के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन पुलों के बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

2 hrs ago
user_सौरभ कुमार
सौरभ कुमार
Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
191f29c0-c165-4393-9d3d-3bd25fba5c36

जालौन जिले की माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लिड़ऊपुर में राज्य योजना के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण लघु सेतु निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत किए जाएंगे और माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन की उपस्थिति में विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। पहला

e90218bd-1cf2-4478-9fe1-ebb6aeff04d5

लघु सेतु ऊमरी–पतराही–जगम्मनपुर–कन्जौसा मार्ग के किलोमीटर 10 पर ₹94.11 लाख की लागत से बनेगा, जबकि दूसरा लघु सेतु इसी मार्ग से ग्राम लिड़ऊपुर संपर्क मार्ग पर ₹94.12 लाख की लागत से निर्मित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शीतल सिंह सेंगर, विधायक प्रतिनिधि महेश प्रताप सिंह राजावत,

ae6d5a33-572c-4a4e-b311-9bf4c9e495e7

मंडल अध्यक्ष रामपुरा संतोष प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु चिरवारिया समेत कई जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण

ddd33840-8174-4af3-b428-e1a94f5ab058

का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इन दोनों लघु सेतु निर्माण कार्यों के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन पुलों के बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के नावली गांव में नल-जल योजना के तहत नल लगाए जाने के बावजूद पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नल लगे हुए एक-दो साल का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, जिसके कारण उन्हें पानी के लिए लगातार इंतजार करना पड़ रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के नावली गांव में नल-जल योजना के तहत नल लगाए जाने के बावजूद पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नल लगे हुए एक-दो साल का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, जिसके कारण उन्हें पानी के लिए लगातार इंतजार करना पड़ रहा है।
    user_Bheekam Singh
    Bheekam Singh
    माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने उक्त बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से अवैध असलहा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
    1
    जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने उक्त बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से अवैध असलहा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम पिरौना में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण और गंदगी फैलाने का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी रामदयाल पुत्र हरदास ने शुक्रवार को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर प्रशासन से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत संख्या 40016526010369 के अनुसार, रामदयाल ने आरोप लगाया है कि उनके निवास के समीप रहने वाले राजेंद्र पुत्र लल्लू और कुछ अन्य लोग लगातार अपने घरों का कूड़ा, गोबर तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ एक खाली स्थान पर डाल रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस गतिविधि से न केवल पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है, बल्कि संबंधित भूमि पर धीरे-धीरे कब्जा करने का प्रयास भी किया जा रहा है। रामदयाल ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित लोगों को सफाई बनाए रखने और कूड़ा-गोबर न डालने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। आरोप है कि चेतावनी देने के बावजूद उक्त लोग उसी स्थान पर अपशिष्ट डालते रहे, जिससे स्थानीय निवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जिन लोगों द्वारा कूड़ा-गोबर डालकर अतिक्रमण किया जा रहा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हो। यह शिकायत राजस्व एवं आपदा विभाग को भेजी गई है और इसे विभागीय संपत्ति अथवा भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित श्रेणी में दर्ज किया गया है। शिकायत 12 जून 2026 को दर्ज की गई है। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि शिकायत की जांच कर दोषियों के विरुद्ध क्या कदम उठाए जाते हैं, क्योंकि ग्रामीणों का मानना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो गांवों में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण और स्वच्छता संबंधी समस्याएं और अधिक गंभीर हो सकती हैं।
    1
    जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम पिरौना में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण और गंदगी फैलाने का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी रामदयाल पुत्र हरदास ने शुक्रवार को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर प्रशासन से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत संख्या 40016526010369 के अनुसार, रामदयाल ने आरोप लगाया है कि उनके निवास के समीप रहने वाले राजेंद्र पुत्र लल्लू और कुछ अन्य लोग लगातार अपने घरों का कूड़ा, गोबर तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ एक खाली स्थान पर डाल रहे हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस गतिविधि से न केवल पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है, बल्कि संबंधित भूमि पर धीरे-धीरे कब्जा करने का प्रयास भी किया जा रहा है। रामदयाल ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित लोगों को सफाई बनाए रखने और कूड़ा-गोबर न डालने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। आरोप है कि चेतावनी देने के बावजूद उक्त लोग उसी स्थान पर अपशिष्ट डालते रहे, जिससे स्थानीय निवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जिन लोगों द्वारा कूड़ा-गोबर डालकर अतिक्रमण किया जा रहा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हो। यह शिकायत राजस्व एवं आपदा विभाग को भेजी गई है और इसे विभागीय संपत्ति अथवा भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित श्रेणी में दर्ज किया गया है। शिकायत 12 जून 2026 को दर्ज की गई है। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि शिकायत की जांच कर दोषियों के विरुद्ध क्या कदम उठाए जाते हैं, क्योंकि ग्रामीणों का मानना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो गांवों में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण और स्वच्छता संबंधी समस्याएं और अधिक गंभीर हो सकती हैं।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • जालौन में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश छोटेलाल उर्फ लादेन के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना जालौन कोंच रोड पर ग्राम लोना मार्ग के पास हुई, जहाँ पुलिस ने उसे तत्काल मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त चुर्खी निवासी छोटेलाल उर्फ लादेन पुत्र कमलेश है, जो 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। एसओजी, सर्विलांस प्रभारी रिंकू चौधरी और जालौन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र सहित पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने के प्रयास में मुठभेड़ शुरू हो गई और जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी। पुलिस ने लादेन के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही में जुटी हुई है।
    3
    जालौन में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश छोटेलाल उर्फ लादेन के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना जालौन कोंच रोड पर ग्राम लोना मार्ग के पास हुई, जहाँ पुलिस ने उसे तत्काल मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त चुर्खी निवासी छोटेलाल उर्फ लादेन पुत्र कमलेश है, जो 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। एसओजी, सर्विलांस प्रभारी रिंकू चौधरी और जालौन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र सहित पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने के प्रयास में मुठभेड़ शुरू हो गई और जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी। पुलिस ने लादेन के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही में जुटी हुई है।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोशल मीडिया पर एक गाय और एक सांड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक खेत में गोल-गोल चक्कर लगाते दिख रहे हैं। इस घटना को देखकर लोग इसे देवीय चमत्कार मान बैठे हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने इस पर अपनी वैज्ञानिक राय दी है। डॉक्टरों का कहना है कि पशुओं में ऐसा 'सर्रा रोग' के कारण होता है। यह बीमारी मुख्य रूप से 'ट्रिपैनोसोमा' नामक परजीवी या शरीर में शुगर/ग्लूकोज की कमी के कारण होती है, जिससे पशु का दिमाग प्रभावित होता है और वे एक ही जगह या खेत में गोल-गोल घूमने लगते हैं। इसके अतिरिक्त, 'लिस्टेरियोसिस' नामक एक खतरनाक बैक्टीरियल संक्रमण भी इसका कारण हो सकता है। यह संक्रमण गायों के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र, यानी दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर हमला करता है, जिसके प्रभाव से गाय अपनी चाल का संतुलन खो देती है और एक ही दिशा में चक्कर काटने लगती है।
    1
    सोशल मीडिया पर एक गाय और एक सांड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक खेत में गोल-गोल चक्कर लगाते दिख रहे हैं। इस घटना को देखकर लोग इसे देवीय चमत्कार मान बैठे हैं।

हालांकि, डॉक्टरों ने इस पर अपनी वैज्ञानिक राय दी है। डॉक्टरों का कहना है कि पशुओं में ऐसा 'सर्रा रोग' के कारण होता है। यह बीमारी मुख्य रूप से 'ट्रिपैनोसोमा' नामक परजीवी या शरीर में शुगर/ग्लूकोज की कमी के कारण होती है, जिससे पशु का दिमाग प्रभावित होता है और वे एक ही जगह या खेत में गोल-गोल घूमने लगते हैं। इसके अतिरिक्त, 'लिस्टेरियोसिस' नामक एक खतरनाक बैक्टीरियल संक्रमण भी इसका कारण हो सकता है। यह संक्रमण गायों के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र, यानी दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर हमला करता है, जिसके प्रभाव से गाय अपनी चाल का संतुलन खो देती है और एक ही दिशा में चक्कर काटने लगती है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक अभियान के तहत देर रात लौना-पावर हाउस उदोतपुरा मार्ग पर पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान चुर्खी निवासी छोटेलाल उर्फ लादेन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया गया है कि इस आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी डॉ. ईशान सोनी और सीओ शैलेंद्र बाजपेई मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, और पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
    1
    जालौन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक अभियान के तहत देर रात लौना-पावर हाउस उदोतपुरा मार्ग पर पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश की पहचान चुर्खी निवासी छोटेलाल उर्फ लादेन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया गया है कि इस आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी डॉ. ईशान सोनी और सीओ शैलेंद्र बाजपेई मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, और पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह घटना जालौन-कोंच रोड पर ग्राम लोना मार्ग के पास तब हुई जब एसओजी, सर्विलांस प्रभारी रिंकू चौधरी और जालौन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र सहित पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर मुठभेड़ की स्थिति बन गई और जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान चुर्खी निवासी छोटेलाल उर्फ लादेन पुत्र कमलेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
    3
    जालौन में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह घटना जालौन-कोंच रोड पर ग्राम लोना मार्ग के पास तब हुई जब एसओजी, सर्विलांस प्रभारी रिंकू चौधरी और जालौन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र सहित पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर मुठभेड़ की स्थिति बन गई और जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान चुर्खी निवासी छोटेलाल उर्फ लादेन पुत्र कमलेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। यह घटना जालौन कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच हुई एक और मुठभेड़ का हिस्सा है।
    1
    जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। यह घटना जालौन कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच हुई एक और मुठभेड़ का हिस्सा है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.