Shuru
Apke Nagar Ki App…
gora bhoopka me sadak se gujarne vale school bale bache aur anya logo ko nikalne me muskil hoti hai aap log is video ko support karo aur sabhi adhikariyon ke pas share karen #viralpost #jalaun #gorabhoopka #madhaugarh #post
ABHISHEK CHAUDHARY
gora bhoopka me sadak se gujarne vale school bale bache aur anya logo ko nikalne me muskil hoti hai aap log is video ko support karo aur sabhi adhikariyon ke pas share karen #viralpost #jalaun #gorabhoopka #madhaugarh #post
More news from Jalaun and nearby areas
- gora bhoopka me sadak se gujarne vale school bale bache aur anya logo ko nikalne me muskil hoti hai aap log is video ko support karo aur sabhi adhikariyon ke pas share karen #viralpost #jalaun #gorabhoopka #madhaugarh #post1
- कोंच,झुंड बनाकर घूम रहे आवारा कुत्ते, राहगीरों पर बढ़ा हमले का खतरा जालौन के कोच नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह नगर के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में कुत्ते झुंड बनाकर घूमते नजर आए। आए दिन कुत्तों के काटने से लोग घायल हो रहे हैं। इसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों के झुंड सक्रिय हैं। सड़क और गलियों में अचानक कुत्तों के दौड़ने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि कुत्ते आए दिन राह चलते लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं, जिससे नगर में भय का माहौल है। कुत्तों के काटने के बाद लोग उपचार के लिए सीएचसी पहुंच रहे हैं। सीएचसी में प्रतिदिन करीब 8 से 10 मरीज कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सक अनिल कुमार शाक्य ने बताया कि कुत्ते के काटने के मामले में मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। वहीं नगर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। एसडीएम अभिनव कुमार ने बताया कि नगर में आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। नगरवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका से जल्द अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि लोगों को कुत्तों के हमले से राहत मिल सके।1
- जालौन। जालौन ब्लॉक के ग्राम हथेरी में शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान मकान के मलबे में बुजुर्ग महिला समेत ई-रिक्शा और साइकिल दब गई। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। गनीमत रही कि महिला को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गई। बताया गया कि मकान सुग्गा पत्नी छोटे खां का है। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों में चिंता का माहौल है। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों पर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार की मदद और कच्चे मकानों का निरीक्षण कराने की जालौन। जालौन ब्लॉक के ग्राम हथेरी में शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान मकान के मलबे में बुजुर्ग महिला समेत ई-रिक्शा और साइकिल दब गई। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। गनीमत रही कि महिला को कोईगं भीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गई। बताया गया कि मकान सुग्गा पत्नी छोटे खां का है। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों में चिंता का माहौल है। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों पर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार की मदद और कच्चे मकानों का निरीक्षण कराने की मांग की है। ↓1
- जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं तो आप शुरू एप्प पर देखें खास खबर1
- बारिश के दौरान बरतें सावधानी, बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें! 🚨 #जालौन | जिलाधिकारी की आमजन से अपील 🌧️ जनपद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित रहने की सलाह दी है। 🎥 सुनिए, बारिश को लेकर जिलाधिकारी ने क्या कहा और आमजन से की क्या अपील। 📍 जालौन | अखिलेश सोनी, पत्रकार1
- बारिश-वज्रपात की आशंका पर जालौन में अलर्ट, डीएम ने दिए सुरक्षा के निर्देश* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *बारिश-वज्रपात की आशंका पर जालौन में अलर्ट, डीएम ने दिए सुरक्षा के निर्देश* *दो दिन में 85.2 मिमी बारिश, सीजन में अब तक 805 मिमी वर्षा; जलभराव वाले क्षेत्रों और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील* भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 25 से 27 सितंबर तक जनपद में बारिश के साथ गरज-चमक एवं वज्रपात की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी समीर ने नागरिकों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। जनपद में पिछले दो दिनों में 85.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि वर्तमान वर्षा ऋतु में अब तक कुल 805 से अधिक मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत वर्षा से अधिक है।जिलाधिकारी ने कहा कि तेज बारिश एवं वज्रपात के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचते हुए सुरक्षित स्थान पर रहें। निचले इलाकों, जलभराव वाले मार्गों, नालों, नदी-नहरों एवं तालाबों के आसपास जाने से बचें। वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों व टावरों के नीचे खड़े होने के बजाय पक्के भवन में शरण लें। उन्होंने किसानों से मौसम खराब होने पर खेतों में कार्य रोककर सुरक्षित स्थान पर जाने तथा पशुओं को खुले स्थान अथवा पेड़ों के नीचे न बांधने की अपील की। वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने, कम दृश्यता में सुरक्षित स्थान पर रुकने और बहते पानी अथवा जलभराव वाले मार्गों को पार न करने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भी स्थानीय स्तर पर सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नागरिकों से टूटे विद्युत तारों से दूर रहने, बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष सुरक्षा करने और मौसम संबंधी केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। आपदा की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 05162-255518, टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन 1077, पुलिस 112 तथा एम्बुलेंस 102/108 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- mera pura ghar barish se gir gaya hai yaha ke pradhan ji se bhi kalauni ki baat kahi lekin unhone kuch nahi kaha aap log meri madad kare #post #gorabhoopka #jalaun #orai #madhaugarh #viral3
- यूपी महराजगंज में फैमिली कोर्ट में विवाद का वीडियो वायरल महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में फैमिली कोर्ट के भीतर एक विवादित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कोर्ट के अंदर परिवार संबंधी मामलों को लेकर तीखी बहस और नाटकीय स्थिति देखी गई है। इस घटना ने कोर्ट के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है, जहां परिवार के सदस्यों के बीच विवाद की वजह से कोर्ट की कार्यवाही प्रभावित हुई। अभी तक इस मामले में किसी अधिकारी ने आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।1