आरक्षण सुधार और UGC रोल बैक की मांग को लेकर हरिद्वार में प्रदर्शन The Aman Times आरक्षण सुधार और UGC रोल बैक की मांग को लेकर हरिद्वार में प्रदर्शन हरिद्वार। आरक्षण में सुधार और यूजीसी (UGC) के प्रस्तावित बदलावों को रोल बैक करने की मांग को लेकर रविवार को स्वर्ण समाज के कई संगठनों ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते बहादराबाद टोल प्लाजा पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे एडीएम ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा, जिसके पश्चात प्रदर्शन समाप्त किया गया और यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।
आरक्षण सुधार और UGC रोल बैक की मांग को लेकर हरिद्वार में प्रदर्शन The Aman Times आरक्षण सुधार और UGC रोल बैक की मांग को लेकर हरिद्वार में प्रदर्शन हरिद्वार। आरक्षण में सुधार और यूजीसी (UGC) के प्रस्तावित बदलावों को रोल बैक करने की मांग को लेकर रविवार को स्वर्ण समाज के कई संगठनों ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते बहादराबाद टोल प्लाजा पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे एडीएम ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा, जिसके पश्चात प्रदर्शन समाप्त किया गया और यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।
- कलियर की सियासत में गांव की ओर रुख — “हम चले गांव की ओर” अभियान से बढ़ी हलचल पिरान कलियर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कलियर क्षेत्र की सियासत में गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। राजनीतिक दलों और संभावित दावेदारों का फोकस अब गांव-गांव जनसंपर्क और ग्रामीण मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर नजर आ रहा है। इसी बीच “हम चले गांव की ओर” अभियान ने क्षेत्र की राजनीतिक हलचल को और बढ़ा दिया है। अभियान के जरिए गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद, उनकी समस्याओं को सुनने और स्थानीय मुद्दों को समझने की कोशिश की जा रही है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों की समस्याएं और युवाओं के लिए रोजगार जैसे मुद्दे ग्रामीणों के बीच चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। कलियर विधानसभा सीट पर वर्ष 2022 में कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद ने जीत दर्ज की थी और इस सीट पर कांग्रेस तथा भाजपा के बीच मुकाबला प्रमुख रहा था। ऐसे में आगामी चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। “हम चले गांव की ओर” अभियान के जरिए गांवों तक पहुंच बनाने की कवायद को आने वाले चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गांवों की चौपालों से उठने वाली आवाजें आने वाले समय में कलियर की चुनावी सियासत की दिशा को कितना प्रभावित करती हैं।1
- नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन जारी नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन जारी है l पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार का कहना है कि जब तक नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज को लेकर ठोस योजना नही बनती तब तक धरना जारी रहेगा l3
- स्वागत समारोह में 7 लाख की सोने की चेन चोरी, JDU नेता बने शिकार बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत समारोह के दौरान चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर JDU नेता राजेश मंडल के गले से करीब 7 लाख रुपये की सोने की चेन उड़ा ली। बताया जा रहा है कि माला पहनाने के बहाने चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- लक्सर में शिक्षक सम्मान समारोह, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की शिरकत लक्सर, उत्तराखंड में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए। समारोह में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत की। आयोजक सचिन अग्रवाल द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपने विचार साझा किए। सचिन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है और बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 📍 लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड 🎥 संवाददाता: सचिन कुमार #LaksarNews #HaridwarNews #UttarakhandNews #TeacherHonor #TrivendraSinghRawat1
- हरिद्वार के सुभाष नगर में घर के बाहर निकाल कोबरा सांप,, हरिद्वार के सुभाष नगर में घर के बाहर निकाल कोबरा सांप1
- नेहन्दपुर सुठारी में जल्द चलेगा विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य अभियान, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर घर-घर होगी निगरानी नेहन्दपुर सुठारी में जल्द चलेगा विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य अभियान, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर घर-घर होगी निगरानी1
- 🐘 डोईवाला की दुधली रोड पर सड़क पर आया हाथी, लोगों में मचा हड़कंप The Aman Times 🐘 डोईवाला की दुधली रोड पर सड़क पर आया हाथी, लोगों में मचा हड़कंप डोईवाला की दुधली रोड स्थित सत्तीवाला क्षेत्र में रविवार शाम जंगल से निकलकर एक हाथी सड़क पर आ गया। हाथी को सड़क पर देख राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मामले को देखते हुए लच्छीवाला वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग की अपील— ⚠️ हाथी को देखकर हॉर्न न बजाएं। ⚠️ हाथी के पास जाने या उसका रास्ता रोकने की कोशिश न करें। ⚠️ सुरक्षित दूरी बनाए रखें और शांत रहें। जंगल से सटे क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।1
- हरिद्वार जेल में जन्माष्टमी का तीन दिवसीय कार्यक्रम का शानदार समापन हरिद्वार जेल में जन्माष्टमी का तीन दिवसीय कार्यक्रम का शानदार समापन1
- मंडी में सांसद कंगना रनौत का सख्त अंदाज! अधिकारियों की लगाई क्लास, बैठक में जमकर सुनाई खरी-खोटी मंडी, हिमाचल से बड़ी खबर! सांसद कंगना रनौत एक बैठक के दौरान अधिकारियों पर नाराज नजर आईं। जनसमस्याओं और कामकाज को लेकर उन्होंने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए और लापरवाही पर सख्त तेवर दिखाए। बैठक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर कंगना रनौत अधिकारियों से क्यों नाराज हुईं? पूरी खबर और बैठक का वीडियो देखिए। 📍 स्थान: मंडी, हिमाचल प्रदेश 📺 Shraddha TV — सच्ची खबर, साफ आवाज़ वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share ↗️ और Channel को Follow जरूर करें।1