Shuru
Apke Nagar Ki App…
नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन जारी नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन जारी है l पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार का कहना है कि जब तक नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज को लेकर ठोस योजना नही बनती तब तक धरना जारी रहेगा l
Uklive Uttrakhand
नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन जारी नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन जारी है l पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार का कहना है कि जब तक नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज को लेकर ठोस योजना नही बनती तब तक धरना जारी रहेगा l
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- देश आज चाँद पर पहुँच गया है , लेकिन टिहरी के इस गांव तक आज तक सड़क नहीं पहुंची! टिहरी गढ़वाल :देश आज चाँद पर पहुँच गया है , लेकिन टिहरी के इस गांव तक आज तक सड़क नहीं पहुंची! ग्राम पंचायत सिलोडा, उपली रमोली, विधानसभा प्रतापनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतिम गांव में आज भी सड़क नहीं होने की वजह से लोगों को डंडी कंडि का सहारा लेकर सड़क मार्ग तक लाना पड़ता है आजादी के दशकों बाद और उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी यहां के ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच जब किसी ग्रामीण की तबीयत बिगड़ती है, बुजुर्ग बीमार पड़ते हैं, जंगल में घास काटते समय कोई महिला दुर्घटनाग्रस्त होती है या किसी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होती है, तो उसे डंडी-कंडी के सहारे कई किलोमीटर पैदल सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। जिस दुर्गम और फिसलन भरे रास्ते पर सामान्य व्यक्ति का चलना तक मुश्किल है, उसी रास्ते पर लाचार मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जिंदगी दांव पर लगाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाने की मजबूरी है। समय पर उपचार न मिलने के कारण कई बार रास्ते में ही अनहोनी होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। सवाल सरकार से है—आखिर इन ग्रामीणों का गुनाह क्या है? क्या सड़क सिर्फ शहरों और सड़कों से जुड़े गांवों का अधिकार है? क्या पहाड़ के अंतिम छोर पर रहने वाला ग्रामीण इस मूलभूत सुविधा का हकदार नहीं है? क्या चुनाव के समय किए गए वादे और घोषणाएं सिर्फ वोट लेने तक सीमित हैं? पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश राणा ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन सिलोडा जैसे सीमांत गांवों की तस्वीर नहीं बदली। उन्होंने कहा कि यह गांव टिहरी और उत्तरकाशी जनपद की सीमा से लगा हुआ अंतिम क्षेत्र है। भाजपा की तथाकथित ‘डबल इंजन’ सरकार ने गांव तक सड़क पहुंचाने की कई बार घोषणाएं कीं, लेकिन घोषणाओं के बावजूद आज भी ग्रामीण उसी बदहाल रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। यह विकास के दावों की नहीं, सरकार की जमीनी नाकामी की तस्वीर है। राकेश राणा ने कहा कि सरकार को घोषणाओं और जुमलों से बाहर निकलकर सिलोडा गांव तक सड़क निर्माण का कार्य तत्काल शुरू करना चाहिए। पहाड़ के ग्रामीणों को सड़क, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन का अधिकार है। उन्हें हर बार चुनाव के समय आश्वासन और चुनाव के बाद उपेक्षा स्वीकार नहीं है। अब सवाल सिर्फ सड़क का नहीं, इंसानी जिंदगी का है। सरकार बताए सिलोडा के ग्रामीणों को सड़क कब मिलेगी? और आखिर कितनी जिंदगियां डंडी-कंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाई जाएंगी?1
- आरक्षण सुधार और UGC रोल बैक की मांग को लेकर हरिद्वार में प्रदर्शन The Aman Times आरक्षण सुधार और UGC रोल बैक की मांग को लेकर हरिद्वार में प्रदर्शन हरिद्वार। आरक्षण में सुधार और यूजीसी (UGC) के प्रस्तावित बदलावों को रोल बैक करने की मांग को लेकर रविवार को स्वर्ण समाज के कई संगठनों ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते बहादराबाद टोल प्लाजा पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे एडीएम ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा, जिसके पश्चात प्रदर्शन समाप्त किया गया और यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।1
- गांव मुस्सेपुर के गांव का ये रास्ता बहुत ज्यादा खराब है और इस रास्ते पर बड़े वाहन छोटे वाहनों का गुजरना इसी रास्ते पर होता है मेरा सरकार से यही निवेदन है इस रास्ते को बनवाने की ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें ये रास्ता जिसकी भी जिम्मेदारी में आता है इस रास्ते को बनवाने की कोशिश करें आने वाले चुनाव से पहले जितना कीचड़ यहां पर है इस कीचड़ में जो वोट लेने आएगा उसी को इसी कीचड़ में चलाया जाएगा यह विधायक की सपोर्ट में हो या प्रधान की सपोर्ट में हो इस रास्ते को ज्यादा से ज्यादा बनाने की कोशिश करें मेरा सरकार से ही निवेदन है पूरा गांव इसी रास्ते को जाता है और इस वीडियो को जहां तक कोशिश होगी वहां तक पहुंचे जाएगी1
- पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की यादगार झलकियाँ।1
- बाजपुर में PWD अधिकारी की पिटाई, चेहरे पर पोती मिट्टी; अधूरे पुल से जलभराव को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा** **बाजपुर।** ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में निर्माणाधीन लेवड़ा नदी पुल को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। लगातार बारिश के बाद इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बनने से नाराज लोगों का गुस्सा लोक निर्माण विभाग (PWD) के अपर सहायक अभियंता (AAE) **राजीव गौड़** पर फूट पड़ा। लोगों ने अधिकारी पर कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। आरोप है कि विवाद के दौरान अधिकारी के चेहरे पर मिट्टी भी पोत दी गई। बताया जा रहा है कि बेरिया रोड पर लेवड़ा नदी के ऊपर पुल का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का पानी ओवरफ्लो होकर इंदिरा कॉलोनी में पहुंच गया, जिससे कई घरों में जलभराव की स्थिति बन गई। पानी घरों में घुसने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जलभराव की सूचना मिलने पर **एसडीएम ऋचा सिंह** और **तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान** सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसी दौरान PWD के अपर सहायक अभियंता राजीव गौड़ भी मौके पर पहुंचे। पुल निर्माण और जल निकासी को लेकर लोगों में पहले से नाराजगी थी। इसी दौरान भाजपा नेता **राजेश कुमार** और PWD अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हाथापाई की स्थिति बन गई। आरोप है कि भाजपा नेता ने अधिकारी के चेहरे पर मिट्टी पोत दी। इसके बाद कुछ आक्रोशित लोगों ने अधिकारी के साथ मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह अधिकारी को लोगों के बीच से बाहर निकाला। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बताया गया है कि मामले में अधिकारी और भाजपा नेता, दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना में शामिल लोगों और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा और सरकारी कार्यों के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या का **स्थायी समाधान** किया जाना जरूरी है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को दोबारा इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- Uttrakhand Char Dham Yatra Yamunotri Gangotri Kedarnath Badrinath tour package booking open contact number 7895547902 हिमालय की गोद में बसा है भगवान विष्णु का पवित्र धाम — बद्रीनाथ धाम। 🏔️🙏 मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु ने नर-नारायण के रूप में तपस्या की थी। नीलकंठ पर्वत और अलकनंदा नदी के बीच बसे इस धाम का हर दृश्य भक्तों के मन को शांति देता है। ❤️ कहते हैं, जब भगवान बद्री विशाल का बुलावा आता है, तभी इस पवित्र धाम के दर्शन का सौभाग्य मिलता है। 🙏🚩 अगर आपके मन में भी बद्रीनाथ धाम जाने की इच्छा है, तो कमेंट में लिखिए— “जय बद्री विशाल” 🚩🙏 हर हर महादेव 🔱 जय बद्री विशाल 🙏 🔎 Keywords Badrinath Dham, Badrinath Temple, Badrinath Yatra, Badrinath Dham Darshan, Badri Vishal, Uttarakhand, Devbhoomi Uttarakhand, Char Dham Yatra, Uttarakhand Tourism, भगवान बद्रीनाथ, बद्रीनाथ धाम, बद्रीनाथ मंदिर, चार धाम यात्रा, देवभूमि उत्तराखंड #️⃣ Hashtags #BadrinathDham #Badrinath #BadriVishal #BadrinathTemple #CharDhamYatra #Uttarakhand #Devbhoomi #UttarakhandTourism #BadrinathYatra #SanatanDharma #JaiBadriVishal #HarHarMahadev #FacebookReels #Shorts #ViralReels1
- आजकल बरसात के मौसम में जगह-जगह कहीं सांप कहीं अजगर तो कहीं मगर बाहर निकल रहे हैं। आज सुभाष नगर में एक कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया।काले फनवाले कोबरा को देखकर कालोनी वासियों में भग्गी मच गई और सब घरों में घुस गये। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। कड़ी मशक्कत के बाद क्यूआरटी टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया।कल भगतसिंह चौक के पास एक कार में अजगर घुस गया था।इसे भी वनविभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। डीएफओ के अनुसार बरसात के दौरान सांप और अन्य वन्यजीव जमीन के अंदर से बाहर आ जाते हैं और आबादी में पहुंच जाते हैं। वन विभाग की क्यूआरटी टीम को मौके पर भेजकर वन्यजीवों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे स्वयं पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित वन कर्मियों द्वारा उनका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।1
- नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन जारी नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन जारी है l पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार का कहना है कि जब तक नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज को लेकर ठोस योजना नही बनती तब तक धरना जारी रहेगा l3