logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की यादगार झलकियाँ।

2 hrs ago
user_Shanti Tamta
Shanti Tamta
Graphic designer राजगढ़ी, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
2 hrs ago

पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की यादगार झलकियाँ।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की यादगार झलकियाँ।
    1
    पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की यादगार झलकियाँ।
    user_Shanti Tamta
    Shanti Tamta
    Graphic designer राजगढ़ी, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • देश आज चाँद पर पहुँच गया है , लेकिन टिहरी के इस गांव तक आज तक सड़क नहीं पहुंची! टिहरी गढ़वाल :देश आज चाँद पर पहुँच गया है , लेकिन टिहरी के इस गांव तक आज तक सड़क नहीं पहुंची! ग्राम पंचायत सिलोडा, उपली रमोली, विधानसभा प्रतापनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतिम गांव में आज भी सड़क नहीं होने की वजह से लोगों को डंडी कंडि का सहारा लेकर सड़क मार्ग तक लाना पड़ता है आजादी के दशकों बाद और उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी यहां के ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच जब किसी ग्रामीण की तबीयत बिगड़ती है, बुजुर्ग बीमार पड़ते हैं, जंगल में घास काटते समय कोई महिला दुर्घटनाग्रस्त होती है या किसी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होती है, तो उसे डंडी-कंडी के सहारे कई किलोमीटर पैदल सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। जिस दुर्गम और फिसलन भरे रास्ते पर सामान्य व्यक्ति का चलना तक मुश्किल है, उसी रास्ते पर लाचार मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जिंदगी दांव पर लगाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाने की मजबूरी है। समय पर उपचार न मिलने के कारण कई बार रास्ते में ही अनहोनी होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। सवाल सरकार से है—आखिर इन ग्रामीणों का गुनाह क्या है? क्या सड़क सिर्फ शहरों और सड़कों से जुड़े गांवों का अधिकार है? क्या पहाड़ के अंतिम छोर पर रहने वाला ग्रामीण इस मूलभूत सुविधा का हकदार नहीं है? क्या चुनाव के समय किए गए वादे और घोषणाएं सिर्फ वोट लेने तक सीमित हैं? पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश राणा ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन सिलोडा जैसे सीमांत गांवों की तस्वीर नहीं बदली। उन्होंने कहा कि यह गांव टिहरी और उत्तरकाशी जनपद की सीमा से लगा हुआ अंतिम क्षेत्र है। भाजपा की तथाकथित ‘डबल इंजन’ सरकार ने गांव तक सड़क पहुंचाने की कई बार घोषणाएं कीं, लेकिन घोषणाओं के बावजूद आज भी ग्रामीण उसी बदहाल रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। यह विकास के दावों की नहीं, सरकार की जमीनी नाकामी की तस्वीर है। राकेश राणा ने कहा कि सरकार को घोषणाओं और जुमलों से बाहर निकलकर सिलोडा गांव तक सड़क निर्माण का कार्य तत्काल शुरू करना चाहिए। पहाड़ के ग्रामीणों को सड़क, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन का अधिकार है। उन्हें हर बार चुनाव के समय आश्वासन और चुनाव के बाद उपेक्षा स्वीकार नहीं है। अब सवाल सिर्फ सड़क का नहीं, इंसानी जिंदगी का है। सरकार बताए सिलोडा के ग्रामीणों को सड़क कब मिलेगी? और आखिर कितनी जिंदगियां डंडी-कंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाई जाएंगी?
    1
    देश आज चाँद पर पहुँच गया है , लेकिन टिहरी के इस गांव तक आज तक सड़क नहीं पहुंची!

टिहरी गढ़वाल :देश आज चाँद पर पहुँच गया है , लेकिन टिहरी के इस गांव तक आज तक सड़क नहीं पहुंची!
ग्राम पंचायत सिलोडा, उपली रमोली, विधानसभा प्रतापनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतिम गांव में आज भी सड़क नहीं होने की वजह से लोगों को डंडी कंडि का सहारा लेकर सड़क मार्ग तक लाना पड़ता है आजादी के दशकों बाद और उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी यहां के ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं।
लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच जब किसी ग्रामीण की तबीयत बिगड़ती है, बुजुर्ग बीमार पड़ते हैं, जंगल में घास काटते समय कोई महिला दुर्घटनाग्रस्त होती है या किसी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होती है, तो उसे डंडी-कंडी के सहारे कई किलोमीटर पैदल सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
जिस दुर्गम और फिसलन भरे रास्ते पर सामान्य व्यक्ति का चलना तक मुश्किल है, उसी रास्ते पर लाचार मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जिंदगी दांव पर लगाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाने की मजबूरी है। समय पर उपचार न मिलने के कारण कई बार रास्ते में ही अनहोनी होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
सवाल सरकार से है—आखिर इन ग्रामीणों का गुनाह क्या है?
क्या सड़क सिर्फ शहरों और सड़कों से जुड़े गांवों का अधिकार है?
क्या पहाड़ के अंतिम छोर पर रहने वाला ग्रामीण इस मूलभूत सुविधा का हकदार नहीं है?
क्या चुनाव के समय किए गए वादे और घोषणाएं सिर्फ वोट लेने तक सीमित हैं?
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश राणा ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन सिलोडा जैसे सीमांत गांवों की तस्वीर नहीं बदली।
उन्होंने कहा कि यह गांव टिहरी और उत्तरकाशी जनपद की सीमा से लगा हुआ अंतिम क्षेत्र है। भाजपा की तथाकथित ‘डबल इंजन’ सरकार ने गांव तक सड़क पहुंचाने की कई बार घोषणाएं कीं, लेकिन घोषणाओं के बावजूद आज भी ग्रामीण उसी बदहाल रास्ते पर चलने को मजबूर हैं।
यह विकास के दावों की नहीं, सरकार की जमीनी नाकामी की तस्वीर है।
राकेश राणा ने कहा कि सरकार को घोषणाओं और जुमलों से बाहर निकलकर सिलोडा गांव तक सड़क निर्माण का कार्य तत्काल शुरू करना चाहिए। पहाड़ के ग्रामीणों को सड़क, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन का अधिकार है। उन्हें हर बार चुनाव के समय आश्वासन और चुनाव के बाद उपेक्षा स्वीकार नहीं है।
अब सवाल सिर्फ सड़क का नहीं, इंसानी जिंदगी का है।
सरकार बताए सिलोडा के ग्रामीणों को सड़क कब मिलेगी?
और आखिर कितनी जिंदगियां डंडी-कंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाई जाएंगी?
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • गांव मुस्सेपुर के गांव का ये रास्ता बहुत ज्यादा खराब है और इस रास्ते पर बड़े वाहन छोटे वाहनों का गुजरना इसी रास्ते पर होता है मेरा सरकार से यही निवेदन है इस रास्ते को बनवाने की ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें ये रास्ता जिसकी भी जिम्मेदारी में आता है इस रास्ते को बनवाने की कोशिश करें आने वाले चुनाव से पहले जितना कीचड़ यहां पर है इस कीचड़ में जो वोट लेने आएगा उसी को इसी कीचड़ में चलाया जाएगा यह विधायक की सपोर्ट में हो या प्रधान की सपोर्ट में हो इस रास्ते को ज्यादा से ज्यादा बनाने की कोशिश करें मेरा सरकार से ही निवेदन है पूरा गांव इसी रास्ते को जाता है और इस वीडियो को जहां तक कोशिश होगी वहां तक पहुंचे जाएगी
    1
    गांव मुस्सेपुर के गांव का ये रास्ता बहुत ज्यादा खराब है और इस रास्ते पर बड़े वाहन छोटे वाहनों का गुजरना इसी रास्ते पर होता है मेरा सरकार से यही निवेदन है इस रास्ते को बनवाने की ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें ये रास्ता जिसकी भी जिम्मेदारी में आता है इस रास्ते को बनवाने की कोशिश करें आने वाले चुनाव से पहले जितना कीचड़ यहां पर है इस कीचड़ में जो वोट लेने आएगा उसी को इसी कीचड़ में चलाया जाएगा यह विधायक की सपोर्ट में हो या प्रधान की सपोर्ट में हो इस रास्ते को ज्यादा से ज्यादा बनाने की कोशिश करें मेरा सरकार से ही निवेदन है पूरा गांव इसी रास्ते को जाता है और इस वीडियो को जहां तक कोशिश होगी वहां तक पहुंचे जाएगी
    user_किसान मजदूर महासंग्राम संगठन युवा जिला सचिव जिला बिजनौर शादाब राणा
    किसान मजदूर महासंग्राम संगठन युवा जिला सचिव जिला बिजनौर शादाब राणा
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • स्वागत समारोह में 7 लाख की सोने की चेन चोरी, JDU नेता बने शिकार बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत समारोह के दौरान चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर JDU नेता राजेश मंडल के गले से करीब 7 लाख रुपये की सोने की चेन उड़ा ली। बताया जा रहा है कि माला पहनाने के बहाने चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    स्वागत समारोह में 7 लाख की सोने की चेन चोरी, JDU नेता बने शिकार
बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत समारोह के दौरान चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर JDU नेता राजेश मंडल के गले से करीब 7 लाख रुपये की सोने की चेन उड़ा ली। बताया जा रहा है कि माला पहनाने के बहाने चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • देहरादून केदार वाला में महा मुकाबला खेल दूर-दूर से आईं टीमें, रोमांच चरम पर! में महामुकाबला: दूर-दूर से आईं टीमें, रोमांच चरम पर! [के दरा वाला], [05/09/2026से08/09/2026]: हमारे गाँव में इस समय खेल का एक अनोखा और भव्य उत्सव चल रहा है। गाँव के [वॉलीबॉल राजकीय पूर्व इंटर कॉलेज/स्कूल ग्राउंड] में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में (वॉलीबॉल खेल%) का ऐसा रोमांच देखने को मिल रहा है, जिसने पूरे इलाके के लोगों को बांधकर रख दिया है। इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल स्थानीय टीमें ही नहीं, बल्कि दूर-दूर के क्षेत्रों और ज़िलों से नामी टीमें हिस्सा लेने पहुँची हैं। हर मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जिससे दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। दर्शकों की भारी भीड़ और ज़बरदस्त माहौल मैच देखने के लिए न केवल हमारे गाँव के, बल्कि आस-पास के दर्जनों गाँवों के खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मैदान पर पहुँच रहे हैं। हर चौके-छक्के और विकेट पर दर्शकों की गूंज से पूरा मैदान गूंज उठता है। खिलाड़ियों का हुनर और उनका खेल के प्रति जज़्बा वाकई तारीफ के काबिल है। गाँव का बढ़ा गौरव इतने बड़े स्तर पर हो रहे इस सफल आयोजन से हमारे गाँव का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन हो रहा है। बाहर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने भी यहाँ की व्यवस्था, खेल भावना और ग्रामीणों के स्वागत की जमकर तारीफ की है। टूर्नामेंट के आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और भाईचारा बढ़ता है। आने वाले दिनों में इस प्रतियोगिता के मुकाबले और भी दिलचस्प होने वाले हैं। देखना होगा कि इस महामुकाबले की चमचमाती ट्रॉफी कौन सी टीम अपने नाम कर पाती है!
    2
    देहरादून केदार वाला में महा मुकाबला खेल दूर-दूर से आईं टीमें, रोमांच चरम पर!
में महामुकाबला: दूर-दूर से आईं टीमें, रोमांच चरम पर!
[के दरा वाला], [05/09/2026से08/09/2026]: हमारे गाँव में इस समय खेल का एक अनोखा और भव्य उत्सव चल रहा है। गाँव के [वॉलीबॉल राजकीय पूर्व इंटर कॉलेज/स्कूल ग्राउंड] में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में  (वॉलीबॉल खेल%) का ऐसा रोमांच देखने को मिल रहा है, जिसने पूरे इलाके के लोगों को बांधकर रख दिया है।
इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल स्थानीय टीमें ही नहीं, बल्कि दूर-दूर के क्षेत्रों और ज़िलों से नामी टीमें हिस्सा लेने पहुँची हैं। हर मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जिससे दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।
दर्शकों की भारी भीड़ और ज़बरदस्त माहौल
मैच देखने के लिए न केवल हमारे गाँव के, बल्कि आस-पास के दर्जनों गाँवों के खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मैदान पर पहुँच रहे हैं। हर चौके-छक्के और विकेट पर दर्शकों की गूंज से पूरा मैदान गूंज उठता है। खिलाड़ियों का हुनर और उनका खेल के प्रति जज़्बा वाकई तारीफ के काबिल है।
गाँव का बढ़ा गौरव
इतने बड़े स्तर पर हो रहे इस सफल आयोजन से हमारे गाँव का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन हो रहा है। बाहर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने भी यहाँ की व्यवस्था, खेल भावना और ग्रामीणों के स्वागत की जमकर तारीफ की है।
टूर्नामेंट के आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और भाईचारा बढ़ता है।
आने वाले दिनों में इस प्रतियोगिता के मुकाबले और भी दिलचस्प होने वाले हैं। देखना होगा कि इस महामुकाबले की चमचमाती ट्रॉफी कौन सी टीम अपने नाम कर पाती है!
    user_Soukin reporter
    Soukin reporter
    Local News Reporter विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • आरक्षण सुधार और UGC रोल बैक की मांग को लेकर हरिद्वार में प्रदर्शन The Aman Times आरक्षण सुधार और UGC रोल बैक की मांग को लेकर हरिद्वार में प्रदर्शन हरिद्वार। आरक्षण में सुधार और यूजीसी (UGC) के प्रस्तावित बदलावों को रोल बैक करने की मांग को लेकर रविवार को स्वर्ण समाज के कई संगठनों ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते बहादराबाद टोल प्लाजा पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे एडीएम ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा, जिसके पश्चात प्रदर्शन समाप्त किया गया और यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।
    1
    आरक्षण सुधार और UGC रोल बैक की मांग को लेकर हरिद्वार में प्रदर्शन
The Aman Times
आरक्षण सुधार और UGC रोल बैक की मांग को लेकर हरिद्वार में प्रदर्शन
हरिद्वार। आरक्षण में सुधार और यूजीसी (UGC) के प्रस्तावित बदलावों को रोल बैक करने की मांग को लेकर रविवार को स्वर्ण समाज के कई संगठनों ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के चलते बहादराबाद टोल प्लाजा पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे एडीएम ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।
वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा, जिसके पश्चात प्रदर्शन समाप्त किया गया और यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • माननीय राजस्व एवं बागवानी मंत्री श्री जगत सिंह नेगी जी के किन्नौर आगमन पर चौरा गेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत। 🌺🎉 इस दौरान समर्थकों ने “जगत सिंह नेगी ज़िंदाबाद” के नारे लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। माननीय राजस्व एवं बागवानी मंत्री श्री जगत सिंह नेगी जी के किन्नौर आगमन पर चौरा गेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत। इस दौरान समर्थकों ने “जगत सिंह नेगी ज़िंदाबाद” के नारे लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
    1
    माननीय राजस्व एवं बागवानी मंत्री श्री जगत सिंह नेगी जी के किन्नौर आगमन पर चौरा गेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत। 🌺🎉

इस दौरान समर्थकों ने “जगत सिंह नेगी ज़िंदाबाद” के नारे लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 
माननीय राजस्व एवं बागवानी मंत्री श्री जगत सिंह नेगी जी के किन्नौर आगमन पर चौरा गेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत। 
इस दौरान समर्थकों ने “जगत सिंह नेगी ज़िंदाबाद” के नारे लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन जारी नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन जारी है l पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार का कहना है कि जब तक नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज को लेकर ठोस योजना नही बनती तब तक धरना जारी रहेगा l
    3
    नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन जारी
नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन जारी है l पूर्व कनिष्ठ प्रमुख  कुलदीप पंवार का कहना है कि जब तक नई टिहरी मे मेडिकल कॉलेज को लेकर ठोस योजना नही बनती तब तक धरना जारी रहेगा l
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.