logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तारापुर स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय परिसे में लाखों रुपये की लागत से बन रहे दो मंजिला क्लासरूम भवन की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है और बेहद घटिया निर्माण सामग्री का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, भवन निर्माण में मिट्टी और कंकड़ मिश्रित निम्न गुणवत्ता की बालू तथा कथित रूप से तीसरे दर्जे की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे स्कूल भवन की मजबूती और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही, स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर अब तक कोई सरकारी नियम के तहत लगाया जाने वाला योजना संबंधी सूचना पट नहीं लगाया गया है। इस सूचना पट के न होने से स्वीकृत राशि, संवेदक, कार्यकारी एजेंसी, तकनीकी पदाधिकारी और निर्माण अवधि जैसी जानकारियां पूरी तरह गायब हैं, जिससे इस कार्य की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। इस पूरे मामले के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक का कहना है कि उन्हें भवन निर्माण की लागत, संवेदक या योजना से संबंधित कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है, इसलिए वे कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। ग्रामीणों ने अब इस मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषी एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका स्पष्ट कहना है कि यह पूरा मामला बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

1 hr ago
user_Jitendra Das
Jitendra Das
प्रेस रिपोर्टर पाकुड़ पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
1 hr ago
e993fab6-1627-43b3-b4cc-24ef32fbdf2d

More news from झारखंड and nearby areas
  • साहिबगंज जिले के उधवा शहर की सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। इस रास्ते से नेता, पुलिस और मुखिया समेत सभी लोग गुजरते हैं, लेकिन उधवा के इस हाल पर किसी की भी नजर नहीं पड़ रही है। इस बदहाली को लेकर निराशा जताई गई है कि आखिर जिम्मेदार लोग और आम जनता उधवा की इस खस्ताहाल स्थिति की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।
    1
    साहिबगंज जिले के उधवा शहर की सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। इस रास्ते से नेता, पुलिस और मुखिया समेत सभी लोग गुजरते हैं, लेकिन उधवा के इस हाल पर किसी की भी नजर नहीं पड़ रही है। इस बदहाली को लेकर निराशा जताई गई है कि आखिर जिम्मेदार लोग और आम जनता उधवा की इस खस्ताहाल स्थिति की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।
    user_Lav Choudhary
    Lav Choudhary
    उधवा, साहेबगंज, झारखंड•
    22 hrs ago
  • झारखंड के गोड्डा में प्यार की एक ऐसी अंधी कहानी सामने आई है, जहां एक मौसी को बेटी से प्यार हो गया। इस अनोखे रिश्ते को देखकर लोग पूरी तरह हैरान रह गए, जिसके बाद दोनों ने आपस में शादी भी कर ली। मौसी और बेटी के बीच हुई यह शादी अब हर तरफ जमकर वायरल हो रही है और लोग इसे देखकर दंग हैं।
    1
    झारखंड के गोड्डा में प्यार की एक ऐसी अंधी कहानी सामने आई है, जहां एक मौसी को बेटी से प्यार हो गया। इस अनोखे रिश्ते को देखकर लोग पूरी तरह हैरान रह गए, जिसके बाद दोनों ने आपस में शादी भी कर ली। मौसी और बेटी के बीच हुई यह शादी अब हर तरफ जमकर वायरल हो रही है और लोग इसे देखकर दंग हैं।
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    17 hrs ago
  • झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा में जंगल का एक खतरनाक दृश्य सामने आया है, जो इस दुनिया में छुपी बातों को दर्शाता है।
    1
    झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा में जंगल का एक खतरनाक दृश्य सामने आया है, जो इस दुनिया में छुपी बातों को दर्शाता है।
    user_MD AZAD ABBAS
    MD AZAD ABBAS
    मेहरमा, गोड्डा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • follow me guys aisi video ke liye like karo comment kar lo bhai log
    1
    follow me guys aisi video ke liye like karo comment kar lo bhai log
    user_Alkama bhai
    Alkama bhai
    Teacher मेहरमा, गोड्डा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • साहिबगंज के लाल बथानी के एक बच्चे ने कबड्डी खेलते हुए बड़ी जीत हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि पर बच्चे का हौसला बढ़ाते हुए लोगों से पूछा गया है कि क्या वे इस बड़ी जीत पर उसे बधाई नहीं देंगे। संदेश में खेल के महत्व पर जोर देते हुए कहा गया है कि अगर खेल है तो जिंदगी मस्त है। खेल खेलने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और इंसान स्वस्थ रहता है।
    1
    साहिबगंज के लाल बथानी के एक बच्चे ने कबड्डी खेलते हुए बड़ी जीत हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि पर बच्चे का हौसला बढ़ाते हुए लोगों से पूछा गया है कि क्या वे इस बड़ी जीत पर उसे बधाई नहीं देंगे। संदेश में खेल के महत्व पर जोर देते हुए कहा गया है कि अगर खेल है तो जिंदगी मस्त है। खेल खेलने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और इंसान स्वस्थ रहता है।
    user_Md Belal
    Md Belal
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    18 hrs ago
  • गोड्डा के मेहरमा में आधी रात को एटीएम से पैसे निकालने के बाद बिहार पुलिस के एक गार्ड और आम जनता (पब्लिक) के बीच हुई बातचीत का मामला सामने आया है। इस घटना में देखा जा सकता है कि आधी रात को एटीएम से पैसे निकालने के निर्णय को गार्ड ने किस रूप में लिया और इसके बाद सुरक्षा में तैनात गार्ड व पब्लिक के बीच किस तरह की बातचीत और बहस हुई।
    1
    गोड्डा के मेहरमा में आधी रात को एटीएम से पैसे निकालने के बाद बिहार पुलिस के एक गार्ड और आम जनता (पब्लिक) के बीच हुई बातचीत का मामला सामने आया है। इस घटना में देखा जा सकता है कि आधी रात को एटीएम से पैसे निकालने के निर्णय को गार्ड ने किस रूप में लिया और इसके बाद सुरक्षा में तैनात गार्ड व पब्लिक के बीच किस तरह की बातचीत और बहस हुई।
    user_रिपोर्टर- संजीव कुमार [ग्लोबल
    रिपोर्टर- संजीव कुमार [ग्लोबल
    Local News Reporter मेहरमा, गोड्डा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • गंगा जलमार्ग के माध्यम से बिहार के बेगूसराय स्थित बरौनी रिफाइनरी को एक बड़ी सौगात मिली है। कोलकाता के डायमंड हार्बर बंदरगाह से भेजा गया 1,668 मीट्रिक टन वजनी डेप्रोपेनाइजर स्प्लिटर और डीथेनाइजर तीन कार्गो जलयानों के जरिए 713 किलोमीटर की लंबी यात्रा तय करके बेगूसराय के सिमरिया पहुंच गया है। ये अत्याधुनिक इकाइयां बरौनी रिफाइनरी के विस्तार और आधुनिकीकरण के कार्यों में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
    1
    गंगा जलमार्ग के माध्यम से बिहार के बेगूसराय स्थित बरौनी रिफाइनरी को एक बड़ी सौगात मिली है। कोलकाता के डायमंड हार्बर बंदरगाह से भेजा गया 1,668 मीट्रिक टन वजनी डेप्रोपेनाइजर स्प्लिटर और डीथेनाइजर तीन कार्गो जलयानों के जरिए 713 किलोमीटर की लंबी यात्रा तय करके बेगूसराय के सिमरिया पहुंच गया है। ये अत्याधुनिक इकाइयां बरौनी रिफाइनरी के विस्तार और आधुनिकीकरण के कार्यों में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
    user_MD AZAD ABBAS
    MD AZAD ABBAS
    मेहरमा, गोड्डा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • बिहार में एक चलती ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देना बेहद भारी पड़ गया। ट्रेन में चोरी की घटना के बाद यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे सजा के तौर पर खिड़की के बाहर लटका दिया। यात्री उसे इसी तरह चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर लटकाकर खगड़िया तक ले गए।
    1
    बिहार में एक चलती ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देना बेहद भारी पड़ गया। ट्रेन में चोरी की घटना के बाद यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे सजा के तौर पर खिड़की के बाहर लटका दिया। यात्री उसे इसी तरह चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर लटकाकर खगड़िया तक ले गए।
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.