सड़क दुर्घटना में भाजपा मण्डल अध्यक्ष बुरी तरह गंभीर घायल: दुर्घटना का वीडियो देखें गुरुवार को दो बाईकों के बीच आमने सामने की टक्कर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गया, जबकि गंभीर घायल 20 वर्षीय युवक को हल्द्वानी रेफर किया है। जानकारी के मुताबिक बड़ा बाजार मल्लीताल निवासी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की 42 वर्ष और स्टॉफ हाउस निवासी प्रियांशु 20 वर्ष की मल्लीताल मोहनको चौराहे के पास भिड़ंत हो गईं जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। नितिन कार्की के चेहरे पर अधिक चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है जबकि प्रियांशु को गंभीर चोट होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इमरजेंसी में तैनात डॉ मोनिका कांडपाल ने बताया कि मल्लीताल में बाईकों के भिड़ने से दो लोग घायल हुए हैं जिसमें नितिन कार्की को अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार किया जा रहा है वहीं प्रियांशु को अधिक चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर घायल भाजपा नेता नितिन कार्की के जख्मी होने का पता चलते ही अस्पताल में उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। देर शाम तक लोग बड़ी संख्या में अस्पताल में आते जाते रहे।

- गुरुवार को दो बाईकों के बीच आमने सामने की टक्कर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गया, जबकि गंभीर घायल 20 वर्षीय युवक को हल्द्वानी रेफर किया है। जानकारी के मुताबिक बड़ा बाजार मल्लीताल निवासी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की 42 वर्ष और स्टॉफ हाउस निवासी प्रियांशु 20 वर्ष की मल्लीताल मोहनको चौराहे के पास भिड़ंत हो गईं जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। नितिन कार्की के चेहरे पर अधिक चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है जबकि प्रियांशु को गंभीर चोट होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इमरजेंसी में तैनात डॉ मोनिका कांडपाल ने बताया कि मल्लीताल में बाईकों के भिड़ने से दो लोग घायल हुए हैं जिसमें नितिन कार्की को अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार किया जा रहा है वहीं प्रियांशु को अधिक चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर घायल भाजपा नेता नितिन कार्की के जख्मी होने का पता चलते ही अस्पताल में उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। देर शाम तक लोग बड़ी संख्या में अस्पताल में आते जाते रहे।1
- विडियो देखें-उत्तराखंड फिर एक बार और गरमाया अंकिता भंडारी का मुद्दा भाजपा महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम के उत्तराखंड आने पर भड़की मातृशक्ति व अंकिता भण्डारी न्याय यात्रा मंच के लोग1
- अल्मोड़ा। थाना सल्ट क्षेत्र के चिमटा खाल बेंड के पास एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 71टी 3441 लगभग 50 से 60 मीटर नीचे गिर गया। घटना में चालक दानिश पुत्र मंजूर (36) निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर और परिचालक अकरम पुत्र रफीक निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर घायल हो गए। थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया। घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चांदपुर से चुना भरकर मार्चुला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रहा था। चढ़ाई और तीखे मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गया।1
- ghar ke aage gandagi jis karad bimari teji se pehle rahi hai.. sawach rahe satark rahe1
- रुद्रपुर में खाली कराई गई सरकारी जमीन हमें भी दी जाए1
- जब अपने ही मां-बाप दुश्मन लगने लगें… समझ लो जिंदगी की सबसे बड़ी गलती होने वाली है1
- बिलासपुर में गुरुवार को ईद, नवरात्र और रामनवमी के त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सीओ ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। जो भी कार्यक्रम पारंपरिक रूप से आयोजित होते आए हैं, उन्हें निर्धारित नियमों और सीमाओं के भीतर ही संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी नए प्रयोग की अनुमति नहीं देगा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो। सीओ ने आश्वासन दिया कि प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की, कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कड़ी नजर है और गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने कहा कि क्षेत्र हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है। इस परंपरा को बनाएं रखते हुए सभी समुदायों को मिलकर त्योहार मनाने चाहिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार, धन्नूमल बंसल, जोगपाल सिंह, रवि गोयल, हाफिज ताहिर, फैजान खां, शाने आलम, डॉ. शमीम हसन, अख्तर अली, सुनील गुप्ता, सुदर्शन मदान, हाजी मेराज खां जिया खां आदि मौजूद रहे।2
- नैनीताल का मौसम गुरुवार को नासाज रहा। हल्की रिमझिम बारिश दिन में कई बार हुई और मौसम विभाग के अनुसार अभी और बिगड़ेगा मौसम।1