Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनौली में विराट कुश्ती दंगल, नेपाल के पहलवानों ने भी दिखाए दांव-पेंच सोनौली में विराट कुश्ती दंगल, नेपाल के पहलवानों ने भी दिखाए दांव-पेंच
VIJAY CHAURASIYA
सोनौली में विराट कुश्ती दंगल, नेपाल के पहलवानों ने भी दिखाए दांव-पेंच सोनौली में विराट कुश्ती दंगल, नेपाल के पहलवानों ने भी दिखाए दांव-पेंच
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनौली नगर में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल सोनौली में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन1
- कुत्ते को बचाने में गई किशोर की जान, नटवा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत दो घायल महराजगंज।* जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल में बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार महदेवा उर्फ बलुआभार निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। नटवा जंगल के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक सड़क पर गिरकर घिसट गई। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान किशन (16 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र निवासी महदेवा उर्फ बलुआभार के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान जितेंद्र पुत्र गोरखनाथ और सागर पुत्र धर्मेंद्र के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जितेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहीं सागर को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, जिसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शव को घर ले जाने की जिद पर अड़े रहे। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। 16 वर्षीय किशन की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि किशन बहुत ही होनहार था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा तेज रफ्तार और ट्रिपल सवारी के कारण हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- रामकृपाल स्कूल के बगल के खेत में निकला विशाल अजगर, इलाके में मचा हड़कंप; रेस्क्यू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस। महराजगंज। जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में खोरिया चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित रामकृपाल स्कूल के बगल के खेत में मंगलवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। जानकारी के अनुसार, रामकृपाल स्कूल के बगल स्थित खेत में लोगों ने एक विशाल अजगर देखा। अजगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के लोग सतर्क हो गए। लोगों ने इसकी सूचना खोरिया चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। अजगर को आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान आसपास के लोगों में अजगर को लेकर काफी उत्सुकता और भय देखने को मिला। हालांकि, वन विभाग की टीम द्वारा समय रहते रेस्क्यू किए जाने से स्थिति सामान्य हो गई। अजगर के सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। रिपोर्ट: अफ़रोज़ अहमद | रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़1
- पावर सीज होने के बाद भी, नहीं छोड़ें अखिलेश यादव का साथ, जाने क्या बोलें, सपा के वरिष्ठ नेता? . . . . . . . #sort #vairl #video #BJPUttarPradesh #samajwadipartyofficial #vairalvideo #vairalreels #vairalreelsfb #viralreelsシ #vairalpost #shadhu #yadav #gorkhpur #CMYogiAdityanath #chief #Minister #AkhileshYadav1
- मिशन शक्ति 6.0: घुघली थाने का मिशन शक्ति केंद्र बना सर्किल स्तरीय मॉडल केंद्र, वृद्ध महिलाओं को साड़ी और शॉल देकर किया सम्मानित महराजगंज। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने थाना घुघली स्थित मिशन शक्ति केंद्र को सर्किल स्तरीय मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित करते हुए महिलाओं से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने उपस्थित महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर वृद्ध महिलाओं को मिठाई, साड़ी एवं खादी के शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन और सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। महराजगंज पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।1
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित जमुई कला निवासी सचिन गिरफ्तार गोधवल चौराहे के पास श्यामदेउरवा पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में भी दर्ज है मुकदमा श्यामदेउरवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 22 वर्षीय सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोपित ठूठीबारी थाना क्षेत्र के जमुईकला गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद की टीम ने मंगलवार, 20 अक्टूबर को गोधवल चौराहे के पास से सचिन को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित के विरुद्ध श्यामदेउरवा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 278/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2(ख)/3(1) में मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त, उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 230/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22(सी)/29 में भी अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद के साथ कांस्टेबल पंकज यादव और आशीष यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- 2029 में देश में एक साथ चुनाव’:* दावा- 7 लाख करोड़ बचेंगे, पूर्व चुनाव आयुक्त बोले- जादू की छड़ी है क्या ‘राज्य तैयार तो 2029 में देश में एक साथ चुनाव’:* दावा- 7 लाख करोड़ बचेंगे, पूर्व चुनाव आयुक्त बोले- जादू की छड़ी है क्या1
- सोनौली में विराट कुश्ती दंगल, नेपाल के पहलवानों ने भी दिखाए दांव-पेंच सोनौली में विराट कुश्ती दंगल, नेपाल के पहलवानों ने भी दिखाए दांव-पेंच1