logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गेहूं खरीदी केंद्र पर गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने कलेक्टर को भेजा वीडियो.... टीकमगढ़ जिले की अचर्रा,गौर ,दरगाय सहकारी समिति में चल रही गेहूं खरीदी को लेकर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्र पर निर्धारित वजन से अधिक गेहूं लिया जा रहा है। आरोप है कि जहां एक बोरी का वजन 50 किलो होना चाहिए, वहां 50 किलो 600 ग्राम तक तौल की जा रही है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई किसानों ने इस गड़बड़ी को लेकर आपत्ति जताई, लेकिन केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद किसानों ने पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाकर टीकमगढ़ कलेक्टर को भेजा और मामले की जांच की मांग की है। किसानों का आरोप है कि प्रत्येक बोरी में अतिरिक्त गेहूं लेने से बड़ी मात्रा में अनाज का नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खरीदी केंद्र पर निष्पक्ष तौल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर क्षेत्र में किसानों में नाराजगी देखी जा रही है।  सम ति प्रबंधकों का कहना हैं की धूप में बोरी तुलने के वाद रखी रहने से सूख रहा है ग्रेहु इसलिए ज्यादा ले रहे हैं और किसान के सामने ही लोरी सिलकर रख रहे हैं।

2 hrs ago
user_Jamil khan
Jamil khan
टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

गेहूं खरीदी केंद्र पर गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने कलेक्टर को भेजा वीडियो.... टीकमगढ़ जिले की अचर्रा,गौर ,दरगाय सहकारी समिति में चल रही गेहूं खरीदी को लेकर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्र पर निर्धारित वजन से अधिक गेहूं लिया जा रहा है। आरोप है कि जहां एक बोरी का वजन 50 किलो होना चाहिए, वहां 50 किलो 600 ग्राम तक तौल की जा रही है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई किसानों ने इस गड़बड़ी को लेकर आपत्ति जताई, लेकिन केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद किसानों ने पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाकर टीकमगढ़ कलेक्टर को भेजा और मामले की जांच की मांग की है। किसानों का आरोप है कि प्रत्येक बोरी में अतिरिक्त गेहूं लेने से बड़ी मात्रा में अनाज का नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खरीदी केंद्र पर निष्पक्ष तौल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर क्षेत्र में किसानों में नाराजगी देखी जा रही है।  सम ति प्रबंधकों का कहना हैं की धूप में बोरी तुलने के वाद रखी रहने से सूख रहा है ग्रेहु इसलिए ज्यादा ले रहे हैं और किसान के सामने ही लोरी सिलकर रख रहे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, तहसीलदार ने दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन
    1
    टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, तहसीलदार ने दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दरि बुडेरा गांव में आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर पथराव व जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हो गए, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
    3
    मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दरि बुडेरा गांव में आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर पथराव व जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हो गए, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के पलेरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। एक हितग्राही महिला की पहली किस्त फर्जी तरीके से दूसरे खाते में डाल दी गई है। जनपद सीईओ ने शिकायत के बाद मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के पलेरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। एक हितग्राही महिला की पहली किस्त फर्जी तरीके से दूसरे खाते में डाल दी गई है। जनपद सीईओ ने शिकायत के बाद मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं।
    user_Dityapal Shing Rajpoot
    Dityapal Shing Rajpoot
    Court reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के पलेरा में कलेक्टर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए 'जन शीतल आश्रय' का शुभारंभ किया। यह केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों के परिजनों को शीतल व आरामदायक जगह प्रदान करेगा।
    1
    टीकमगढ़ जिले के पलेरा में कलेक्टर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए 'जन शीतल आश्रय' का शुभारंभ किया। यह केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों के परिजनों को शीतल व आरामदायक जगह प्रदान करेगा।
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • टीकमगढ़ के वृंदावन तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान किया गया। इसमें कलेक्टर, सांसद प्रतिनिधि, पूर्व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर तालाब के घाटों की साफ-सफाई की।
    4
    टीकमगढ़ के वृंदावन तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान किया गया। इसमें कलेक्टर, सांसद प्रतिनिधि, पूर्व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर तालाब के घाटों की साफ-सफाई की।
    user_Anil Mishra patrkar
    Anil Mishra patrkar
    Photographer जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • टिकमगढ़ के मोहनगढ़ में 6 दिन पहले हुई ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल टक्कर में घायल एक व्यक्ति की कल मौत हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मोहनगढ़ थाने पहुंचे, जहां पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव की पहल पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
    1
    टिकमगढ़ के मोहनगढ़ में 6 दिन पहले हुई ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल टक्कर में घायल एक व्यक्ति की कल मौत हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मोहनगढ़ थाने पहुंचे, जहां पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव की पहल पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
    user_Rajendra nayak
    Rajendra nayak
    मोहनगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, तहसीलदार ने दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन दिगौड़ा 10 मई टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बा के मेन मार्केट में पुरानी पुलिस चौकी के पास आज सुबह शॉर्ट सर्किट से कपड़ों की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से एसआर जींस कलेक्शन की दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। यह आग फायर ब्रिगेड मशीन द्वारा बुझाई गई। तहसीलदार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ दुकान का निरीक्षण कर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
    1
    कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, तहसीलदार ने दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन

दिगौड़ा 10 मई

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बा के मेन मार्केट में पुरानी पुलिस चौकी के पास आज सुबह शॉर्ट सर्किट से कपड़ों की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से एसआर जींस कलेक्शन की दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। यह आग फायर ब्रिगेड मशीन द्वारा बुझाई गई। तहसीलदार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ दुकान का निरीक्षण कर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत अस्तौन में पिपरा का रावला में जाने-माने गायक कलाकार हर्ष ने अपनी प्रस्तुति दी। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
    1
    टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत अस्तौन में पिपरा का रावला में जाने-माने गायक कलाकार हर्ष ने अपनी प्रस्तुति दी। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • टीकमगढ़ के राजेंद्र अस्पताल के सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर अस्पताल चौराहे पर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी हड़ताल से अस्पताल में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।
    1
    टीकमगढ़ के राजेंद्र अस्पताल के सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर अस्पताल चौराहे पर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी हड़ताल से अस्पताल में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.