Shuru
Apke Nagar Ki App…
*तमिलनाडु के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहने वाले है. TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा.* *शुक्रवार देर शाम प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं.*
जनहित आवाज
*तमिलनाडु के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहने वाले है. TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा.* *शुक्रवार देर शाम प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं.*
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजू राजू राजकुमार राजू राजू राजकुमार राजू राजू राजकुमार राजू राजू राजकुमार1
- मौसम ने बदली करवट: तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत चौथ का बरवाड़ा. तहसील क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। दिनभर की तेज गर्मी के बाद कस्बे में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शिवाड़ क्षेत्र के ऐचेर, सारसोप, बगीना और जगमोदा गांवों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।किसान दिलराज मीणा ने बताया कि अचानक मौसम पलटने के बाद तेज हवा चली और करीब 5 से 10 मिनट तक ओले गिरे। आंधी के कारण कई स्थानों पर धूल का गुबार छा गया और जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।1
- राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक बिपन कुमार पाण्डेय ने सवाई माधोपुर जिले का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान वे आलनपुर कोतवाली में मीडिया से रूबरू हुए।1
- *श्री महावीर जी बना भारत का पहला रेलवे स्टेशन जहाँ विराजे भगवान महावीर* *गंगापुर सिटी, 8मई 2026* राजस्थान के करौली जिले स्थित श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन अब “अहिंसा का प्रवेश द्वार” बन गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवीनीकृत यह स्टेशन भारतीय रेलवे के इतिहास में पहला ऐसा स्टेशन बन गया है जहाँ जैन तीर्थंकर भगवान 1008 महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। *1400 किलो की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र* स्टेशन परिसर के मुख्य गोल सर्कल में बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से निर्मित कलात्मक छतरी के अंदर भगवान महावीर की साढ़े तीन फीट ऊंची, 1400 किलो वजनी पद्मासन प्रतिमा स्थापित की गई है। कमलासन पर विराजमान इस प्रतिमा में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा अभिमंत्रित यंत्र भी स्थापित किया गया है। *जैन स्थापत्य से सजा स्टेशन* पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन को जैन स्थापत्य शैली में विकसित किया गया है। आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशन परिसर में अहिंसा, शांति और "जियो और जीने दो" का संदेश गूंजता है। *इनका रहा विशेष सहयोग* यह ऐतिहासिक कार्य कई लोगों के सहयोग से संभव हुआ। रेलवे की इस परियोजना में रेलवे के एक्स ई एन अनिल जैन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या,जैन वास्तुविद राजकुमार जैन कोठ्यारी और मूर्तिकार संतोष शर्मा , अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी कमेटी, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी का विशेष योगदान रहा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि प्रतिमा की दिव्यता हर श्रद्धालु को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती है। *श्रद्धालुओं में हर्ष, पीएम का जताया आभार* श्री महावीरजी अतिशय क्षेत्र कमेटी तथा सकल जैन समाज ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही एक सकारात्मक और शांतिपूर्ण अनुभूति होती है। *धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा* स्टेशन के नए स्वरूप से देश-विदेश से आने वाले जैन श्रद्धालुओं को तीर्थ क्षेत्र की दिव्यता का अनुभव स्टेशन पर उतरते ही मिलेगा। यह पहल अन्य धार्मिक स्थलों के रेलवे स्टेशनों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। *एक नजर में श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन* विशेष जानकारी विवरण योजना अमृत भारत स्टेशन स्कीम स्थान करौली, राजस्थान विशेषता भारत का पहला रेलवे स्टेशन जहाँ जैन तीर्थंकर प्रतिमा स्थापित प्रतिमा वजन 1400 किलो प्रतिमा ऊंचाई साढ़े 3 फीट मुद्रा पद्मासन निर्माण शैली जैन स्थापत्य कला पत्थर बंसी पहाड़पुर गुलाबी पत्थर1
- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन कुमार पांडेय ने सवाई माधोपुर जिले में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कोतवाली थाने का निरीक्षण कर लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए, जिससे पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बन सके।1
- राजस्थान के उनियारा में सरकारी खरीद केंद्रों पर चना और गेहूं की खरीद के दौरान किसानों के साथ धोखाधड़ी सामने आई है। किसानों के अनुसार, उनसे तौल में गड़बड़ी और पैसे वसूलने जैसी मनमानी की जा रही है। इस मामले में किसानों ने जिला कलेक्टर से शिकायत की है, जिस पर भारतीय किसान संघ ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ममता से कहा कि वह हारी नहीं हैं, जो विपक्षी एकता पर जोर देता है। यह मुलाकात आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा रही है।1
- आमजन से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता से हो समाधान: जिला कलक्टर चौथ का बरवाड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत शिवाड़ में जिला कलक्टर काना राम ने दौरा कर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और विभिन्न विभागों की योजनाओं व जनसेवा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, रसद व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों और राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग को आपूर्ति संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने और पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए जागरूक करने को कहा।सड़कों की स्थिति, चिकित्सा सेवाओं और शिक्षा विभाग की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। राजस्व मामलों के शीघ्र निस्तारण और कार्यालयों में ई-फाइल व ई-डाक प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से निक्षय मित्र बनकर अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की गई।दौरे के दौरान जनसुनवाई में ग्रामीणों ने राजनेट सेवा शुरू करने और नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग रखी। इस मौके पर जोगिंदर सिंह, इंद्र कुमार मीणा, नीरज सिंह और प्रेम देवी निराला सहित कई अधिकारी मौजूद2
- राजस्थान अपराध शाखा के अतिरिक्त DGP बिपन कुमार पाण्डेय ने सवाई माधोपुर जिले का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आलनपुर कोतवाली में आमजन की जनसुनवाई की, जहाँ SP ज्यैष्ठा मैत्रेयी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।1