*श्री महावीर जी बना भारत का पहला रेलवे स्टेशन जहाँ विराजे भगवान महावीर* *गंगापुर सिटी, 8मई 2026* राजस्थान के करौली जिले स्थित श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन अब “अहिंसा का प्रवेश द्वार” बन गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवीनीकृत यह स्टेशन भारतीय रेलवे के इतिहास में पहला ऐसा स्टेशन बन गया है जहाँ जैन तीर्थंकर भगवान 1008 महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। *1400 किलो की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र* स्टेशन परिसर के मुख्य गोल सर्कल में बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से निर्मित कलात्मक छतरी के अंदर भगवान महावीर की साढ़े तीन फीट ऊंची, 1400 किलो वजनी पद्मासन प्रतिमा स्थापित की गई है। कमलासन पर विराजमान इस प्रतिमा में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा अभिमंत्रित यंत्र भी स्थापित किया गया है। *जैन स्थापत्य से सजा स्टेशन* पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन को जैन स्थापत्य शैली में विकसित किया गया है। आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशन परिसर में अहिंसा, शांति और "जियो और जीने दो" का संदेश गूंजता है। *इनका रहा विशेष सहयोग* यह ऐतिहासिक कार्य कई लोगों के सहयोग से संभव हुआ। रेलवे की इस परियोजना में रेलवे के एक्स ई एन अनिल जैन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या,जैन वास्तुविद राजकुमार जैन कोठ्यारी और मूर्तिकार संतोष शर्मा , अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी कमेटी, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी का विशेष योगदान रहा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि प्रतिमा की दिव्यता हर श्रद्धालु को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती है। *श्रद्धालुओं में हर्ष, पीएम का जताया आभार* श्री महावीरजी अतिशय क्षेत्र कमेटी तथा सकल जैन समाज ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही एक सकारात्मक और शांतिपूर्ण अनुभूति होती है। *धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा* स्टेशन के नए स्वरूप से देश-विदेश से आने वाले जैन श्रद्धालुओं को तीर्थ क्षेत्र की दिव्यता का अनुभव स्टेशन पर उतरते ही मिलेगा। यह पहल अन्य धार्मिक स्थलों के रेलवे स्टेशनों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। *एक नजर में श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन* विशेष जानकारी विवरण योजना अमृत भारत स्टेशन स्कीम स्थान करौली, राजस्थान विशेषता भारत का पहला रेलवे स्टेशन जहाँ जैन तीर्थंकर प्रतिमा स्थापित प्रतिमा वजन 1400 किलो प्रतिमा ऊंचाई साढ़े 3 फीट मुद्रा पद्मासन निर्माण शैली जैन स्थापत्य कला पत्थर बंसी पहाड़पुर गुलाबी पत्थर

- *श्री महावीर जी बना भारत का पहला रेलवे स्टेशन जहाँ विराजे भगवान महावीर* *गंगापुर सिटी, 8मई 2026* राजस्थान के करौली जिले स्थित श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन अब “अहिंसा का प्रवेश द्वार” बन गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवीनीकृत यह स्टेशन भारतीय रेलवे के इतिहास में पहला ऐसा स्टेशन बन गया है जहाँ जैन तीर्थंकर भगवान 1008 महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। *1400 किलो की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र* स्टेशन परिसर के मुख्य गोल सर्कल में बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से निर्मित कलात्मक छतरी के अंदर भगवान महावीर की साढ़े तीन फीट ऊंची, 1400 किलो वजनी पद्मासन प्रतिमा स्थापित की गई है। कमलासन पर विराजमान इस प्रतिमा में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा अभिमंत्रित यंत्र भी स्थापित किया गया है। *जैन स्थापत्य से सजा स्टेशन* पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन को जैन स्थापत्य शैली में विकसित किया गया है। आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशन परिसर में अहिंसा, शांति और "जियो और जीने दो" का संदेश गूंजता है। *इनका रहा विशेष सहयोग* यह ऐतिहासिक कार्य कई लोगों के सहयोग से संभव हुआ। रेलवे की इस परियोजना में रेलवे के एक्स ई एन अनिल जैन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या,जैन वास्तुविद राजकुमार जैन कोठ्यारी और मूर्तिकार संतोष शर्मा , अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी कमेटी, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी का विशेष योगदान रहा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि प्रतिमा की दिव्यता हर श्रद्धालु को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती है। *श्रद्धालुओं में हर्ष, पीएम का जताया आभार* श्री महावीरजी अतिशय क्षेत्र कमेटी तथा सकल जैन समाज ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही एक सकारात्मक और शांतिपूर्ण अनुभूति होती है। *धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा* स्टेशन के नए स्वरूप से देश-विदेश से आने वाले जैन श्रद्धालुओं को तीर्थ क्षेत्र की दिव्यता का अनुभव स्टेशन पर उतरते ही मिलेगा। यह पहल अन्य धार्मिक स्थलों के रेलवे स्टेशनों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। *एक नजर में श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन* विशेष जानकारी विवरण योजना अमृत भारत स्टेशन स्कीम स्थान करौली, राजस्थान विशेषता भारत का पहला रेलवे स्टेशन जहाँ जैन तीर्थंकर प्रतिमा स्थापित प्रतिमा वजन 1400 किलो प्रतिमा ऊंचाई साढ़े 3 फीट मुद्रा पद्मासन निर्माण शैली जैन स्थापत्य कला पत्थर बंसी पहाड़पुर गुलाबी पत्थर1
- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने जनसुनवाई में सुनी आमजन समस्याएं,पुलिस व आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने की अनूठी पहल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने जनसुनवाई में सुनी आमजन समस्याएं,पुलिस व आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने की अनूठी पहल सवाई माधोपुर।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन कुमार पांडेय अपने दो दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पाण्डेय ने आज जिला मुख्यालय के आलनपुर स्थित कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन कुमार पांडेय के कोतवाली पहुंचने पर पुलिस जवानो ने उन्हें गार्ड ओर ऑनर देकर स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने थाने की बैरक,अनुसंधान कक्ष, मैस, मालखाना,कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान एडीजी पांडेय ने कोतवाली थाने में पेंडिंग मुकदमों की जानकारी ली और पेंडिंग मामलों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि सभी मामलों के समाधान कानून के दायरे के अनुसार तुरंत किए जाये।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी,एडिशनल एसपी विजय सिंह मीणा, सीओ उदय सिंह मीणा सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। वही एडीजी विपिन कुमार पांडेय ने कोतवाली थाने पर जनसुनवाई भी की।जनसुनवाई में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति,सुरक्षा सखियां,पुलिस मित्र ओर सीएलजी सदस्य सहित विभिन्न परिवादी उपस्थित रहें। एडीजी की जनसुनवाई में उपस्थित लोगों ने पुलिस अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान एडीजी ने परिवादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। जनसुनवाई में एडीजी विपिन कुमार पांडेय ने कहा कि कानून के दायरे में आने वाली सभी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा।एडीजी ने कहा कि जिले में हर हाल में कानून ओर व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा। एडीजी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य न केवल अपराध पर लगाम लगानी हे बल्कि जनता की शिकायतों ओर समस्याओं का समाधान भी करना है। जिले में पुलिस ओर आमजनता के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा कई नवाचार चलाए जा रहे हे जिससे कि आमजन सीधे अपनी समस्याओं को पुलिस तक पहुंचा सके। वही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन कुमार पांडेय का दौरा जिले मै पुलिस कार्यप्रणाली ओर ओर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन कुमार पांडेय ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि कोतवाली थाने पर निरीक्षण किया गया ओर पुलिस मित्र,सुरक्षा सखी,सीएलजी सदस्य सहित आमजन को लेकर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एडीजी ने कहा कि जनसुनवाई में दस परिवाद आए हैं जिसमें कुछ मुकदमों में अनुसंधान को लेकर ओर कुछ मुकदमें को लेकर है।एडीजी ने कहा कि मुकदमे दर्ज वाले परिवाद को थाने पर भजकर मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।वही अनुसंधान वाले मुकदमे हे उनकी लिस्ट पुलिस अधीक्षक को भी दी गई हे ओर वही लिस्ट वहां अपने साथ पुलिस मुख्यालय भी लेकर जा रहे हैं।एडीजी ने कहा कि इस जनसुनवाई के प्रमुख उद्देश्य आमजन की समस्याएं पुलिस तक पहुंच सके और उन समस्याओं का समाधान हो सके। बाइट :- विपिन कुमार पांडेय,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक1
- आगजनी की घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा की जानकारी बढ़ाने, तैयारी करने और अग्नि सुरक्षा के मानकों की पालना के लिए फायर सेफ्टी सप्ताह का आयोजन 10 मई तक किया जाएगा, जिसमें आगजनिक की रोकथाम के लिए एक साथ थीम पर गतिविधियों का आयोजन संचालित किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ.सतीश चंद मीना ने बताया कि जन समुदाय में फायर सेफ्टी की जागरूकता हेतु राजकीय और प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों में मॉक ड्रिल द्वारा अग्नि सुरक्षा की तैयारियों की परख की जा रही हैं। जिसके लिए सभी चिकित्सा संस्थान प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। सीएमएचओ ने बताया कि अस्पतालों, क्लीनिकों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार रहें। अग्नि सुरक्षा के संसाधनों को मॉक ड्रिल के माध्यम से जांच-परख लें। उन्होंने कहा जिन चिकित्सा संस्थानों पर फायर सेफ्टी की गतिविधियां नहीं की जाएंगी, वहां कार्यालय से टीमें बनाकर निरीक्षण कराया जाएगा जिसमें अग्निशमन उपकरण, फायर अलार्म सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, विद्युत सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तैयारियों की जांच की जाएगी, संस्थानों पर फायर सेफ्टी में कमियां पाई जाने पर जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए प्रत्येक अस्पताल कर्मी का फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन के प्रति प्रशिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग,आपातकालीन निकासी प्रक्रिया, फायर एग्जिट प्लान और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के तरीकों से अवगत होने की आवश्यकता जताई।2
- Available for Sale Brand : हीरो Model : 2003 Year of Registration : 2017 Price (₹) : 100000 City / Locality : barula Vehicle Type : Bike Vehicle Condition : Old Fuel Type : Petrol dk2
- देवलेन में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हमले में 3 लोग हुए घायल जिला अस्पताल से जयपुर किया रेफर हिंडौन नई मंडी थाना क्षेत्र के देवलेन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार देर रात्रि एक दुकान पर हमला हो गया। इस दौरान लाठी, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बताया- मामले को लेकर देवलेन निवासी वीरभान गुर्जर ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि 7 मई की शाम उनका भाई चंद्रभान गांव के मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इसके बाद आरोपी पक्ष लाठी, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड लेकर चंद्रभान की दुकान पर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने आते ही परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की और हमला शुरू कर दिया।मारपीट में चंद्रभान के सिर में कुल्हाड़ी लगी, जबकि पीताराम, रविंद्र और अन्य लोगों को लाठियों व लोहे की रॉड से चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने ल चंद्रभान, रविंद्र और सीताराम को जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है।1
- राजस्थान में पहली बार अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शांतिपूर्ण संपन्न हुई। यह अनूठा आयोजन राज्य में पहली बार हुआ, जिसे संजय जांगिड़ कटकड़ ने महत्वपूर्ण बताया।1
- तंत्र-मंत्र की आड़ में दुष्कर्म और ठगी करने वाला गिरफ्तारः मोबाइल नंबर बदलकर फरारी काट रहा रहा था, पुलिस ने यूपी से दबोचा धार्मिक स्थलों पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोने की आड़ में दुष्कर्म और लाखों रुपए की ठगी के आरोपी को दौसा पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। मोबाइल नंबर बदलकर फरारी काट रहा था। घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर महिलाओं को फंसाता था। हरिद्वार, मेहंदीपुर बालाजी और उज्जैन बुलाकर दिया वारदात को अंजाम मानपुर डिप्टी एसपी धर्मराज चौधरी ने बताया- आरोपी सुखवीर उर्फ छोटे उर्फ सुरेंद्र पुत्र दिनेश बाबू, निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) ने पीड़िता को विशेष पूजा-पाठ और भूत-प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर हरिद्वार, दौसा और उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों पर बुलाया। वहां होटल और धर्मशालाओं में कमरे लेकर आरोपी खुद को तांत्रिक बताता था और महिला को डराकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा। साथ ही तंत्र-मंत्र और पूजा के नाम पर महिला से पैसे भी ऐंठे गए। मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचता रहा आरोपी मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा था। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर विशेष टीम गठित कर आरोपी को उत्तर प्रदेश के मखनपुर क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।1
- सवाई माधोपुर के ज़िला कलक्टर काना राम ने वज़ीरपुर उपखंड का दौरा कर विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उपखंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए पेयजल, सड़क मरम्मत और जन शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों को फील्ड में जाकर आमजन से संवाद करने और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया।1