तंत्र-मंत्र की आड़ में दुष्कर्म और ठगी करने वाला गिरफ्तारः मोबाइल नंबर बदलकर फरारी काट रहा रहा था, पुलिस ने यूपी से दबोचा धार्मिक स्थलों पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोने की आड़ में दुष्कर्म और लाखों रुपए की ठगी के आरोपी को दौसा पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। मोबाइल नंबर बदलकर फरारी काट रहा था। घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर महिलाओं को फंसाता था। हरिद्वार, मेहंदीपुर बालाजी और उज्जैन बुलाकर दिया वारदात को अंजाम मानपुर डिप्टी एसपी धर्मराज चौधरी ने बताया- आरोपी सुखवीर उर्फ छोटे उर्फ सुरेंद्र पुत्र दिनेश बाबू, निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) ने पीड़िता को विशेष पूजा-पाठ और भूत-प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर हरिद्वार, दौसा और उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों पर बुलाया। वहां होटल और धर्मशालाओं में कमरे लेकर आरोपी खुद को तांत्रिक बताता था और महिला को डराकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा। साथ ही तंत्र-मंत्र और पूजा के नाम पर महिला से पैसे भी ऐंठे गए। मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचता रहा आरोपी मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा था। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर विशेष टीम गठित कर आरोपी को उत्तर प्रदेश के मखनपुर क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।
तंत्र-मंत्र की आड़ में दुष्कर्म और ठगी करने वाला गिरफ्तारः मोबाइल नंबर बदलकर फरारी काट रहा रहा था, पुलिस ने यूपी से दबोचा धार्मिक स्थलों पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोने की आड़ में दुष्कर्म और लाखों रुपए की ठगी के आरोपी को दौसा पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। मोबाइल नंबर बदलकर फरारी काट रहा था। घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर महिलाओं को फंसाता था। हरिद्वार, मेहंदीपुर बालाजी और उज्जैन बुलाकर दिया वारदात को अंजाम मानपुर डिप्टी एसपी धर्मराज चौधरी ने बताया- आरोपी सुखवीर उर्फ छोटे उर्फ सुरेंद्र पुत्र दिनेश बाबू, निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) ने पीड़िता को विशेष पूजा-पाठ और भूत-प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर हरिद्वार, दौसा और उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों पर बुलाया। वहां होटल और धर्मशालाओं में कमरे लेकर आरोपी खुद को तांत्रिक बताता था और महिला को डराकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा। साथ ही तंत्र-मंत्र और पूजा के नाम पर महिला से पैसे भी ऐंठे गए। मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचता रहा आरोपी मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा था। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर विशेष टीम गठित कर आरोपी को उत्तर प्रदेश के मखनपुर क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।
- तंत्र-मंत्र की आड़ में दुष्कर्म और ठगी करने वाला गिरफ्तारः मोबाइल नंबर बदलकर फरारी काट रहा रहा था, पुलिस ने यूपी से दबोचा धार्मिक स्थलों पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोने की आड़ में दुष्कर्म और लाखों रुपए की ठगी के आरोपी को दौसा पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। मोबाइल नंबर बदलकर फरारी काट रहा था। घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर महिलाओं को फंसाता था। हरिद्वार, मेहंदीपुर बालाजी और उज्जैन बुलाकर दिया वारदात को अंजाम मानपुर डिप्टी एसपी धर्मराज चौधरी ने बताया- आरोपी सुखवीर उर्फ छोटे उर्फ सुरेंद्र पुत्र दिनेश बाबू, निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) ने पीड़िता को विशेष पूजा-पाठ और भूत-प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर हरिद्वार, दौसा और उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों पर बुलाया। वहां होटल और धर्मशालाओं में कमरे लेकर आरोपी खुद को तांत्रिक बताता था और महिला को डराकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा। साथ ही तंत्र-मंत्र और पूजा के नाम पर महिला से पैसे भी ऐंठे गए। मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचता रहा आरोपी मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा था। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर विशेष टीम गठित कर आरोपी को उत्तर प्रदेश के मखनपुर क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।1
- पुरानी तहसील के पास एयरटेल टावर का कनेक्शन मीटर सीडीओ पर लटका, हादसे की आशंका लालसोट शहर की पुरानी तहसील के पास लगे एयरटेल टावर का बिजली कनेक्शन खुलेआम मीटर सीडीओ पर लटका हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह असुरक्षित नजर आ रही है और आसपास से गुजरने वाले लोगों को खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और कंपनी से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।3
- लालसोट-सवाई माधोपुर को जोड़ने वाला 'गौरव पथ' भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर 'कलंक पथ' साबित हो रहा है, जहां हाल ही में एक ट्रक पलट गया। तीन दशकों से चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़क हर बार जर्जर हो जाती है। जनता अब उच्च स्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रही है।1
- दौसा के कुण्डल स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण में गंभीर खामियां सामने आईं, जिसमें पांच साल से खड़ी एंबुलेंस और परिसर में शराब की बोतलें मिलना शामिल है। पेयजल टंकी की सफाई न होने, मेडिकल वेस्ट के अनुचित निस्तारण और गंदगी पर उपखंड अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। बार-बार के निरीक्षण के बावजूद स्थिति न सुधरने पर अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।4
- जयपुर के चाकसू बाईपास के रामपुरा कट पर बस, ट्रेलर और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में गंगापुर निवासी एक व्यक्ति घायल हुआ, हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया।1
- *श्री महावीर जी बना भारत का पहला रेलवे स्टेशन जहाँ विराजे भगवान महावीर* *गंगापुर सिटी, 8मई 2026* राजस्थान के करौली जिले स्थित श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन अब “अहिंसा का प्रवेश द्वार” बन गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवीनीकृत यह स्टेशन भारतीय रेलवे के इतिहास में पहला ऐसा स्टेशन बन गया है जहाँ जैन तीर्थंकर भगवान 1008 महावीर स्वामी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। *1400 किलो की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र* स्टेशन परिसर के मुख्य गोल सर्कल में बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से निर्मित कलात्मक छतरी के अंदर भगवान महावीर की साढ़े तीन फीट ऊंची, 1400 किलो वजनी पद्मासन प्रतिमा स्थापित की गई है। कमलासन पर विराजमान इस प्रतिमा में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा अभिमंत्रित यंत्र भी स्थापित किया गया है। *जैन स्थापत्य से सजा स्टेशन* पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन को जैन स्थापत्य शैली में विकसित किया गया है। आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशन परिसर में अहिंसा, शांति और "जियो और जीने दो" का संदेश गूंजता है। *इनका रहा विशेष सहयोग* यह ऐतिहासिक कार्य कई लोगों के सहयोग से संभव हुआ। रेलवे की इस परियोजना में रेलवे के एक्स ई एन अनिल जैन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या,जैन वास्तुविद राजकुमार जैन कोठ्यारी और मूर्तिकार संतोष शर्मा , अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी कमेटी, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी का विशेष योगदान रहा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि प्रतिमा की दिव्यता हर श्रद्धालु को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती है। *श्रद्धालुओं में हर्ष, पीएम का जताया आभार* श्री महावीरजी अतिशय क्षेत्र कमेटी तथा सकल जैन समाज ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही एक सकारात्मक और शांतिपूर्ण अनुभूति होती है। *धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा* स्टेशन के नए स्वरूप से देश-विदेश से आने वाले जैन श्रद्धालुओं को तीर्थ क्षेत्र की दिव्यता का अनुभव स्टेशन पर उतरते ही मिलेगा। यह पहल अन्य धार्मिक स्थलों के रेलवे स्टेशनों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। *एक नजर में श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन* विशेष जानकारी विवरण योजना अमृत भारत स्टेशन स्कीम स्थान करौली, राजस्थान विशेषता भारत का पहला रेलवे स्टेशन जहाँ जैन तीर्थंकर प्रतिमा स्थापित प्रतिमा वजन 1400 किलो प्रतिमा ऊंचाई साढ़े 3 फीट मुद्रा पद्मासन निर्माण शैली जैन स्थापत्य कला पत्थर बंसी पहाड़पुर गुलाबी पत्थर1
- उपखंड अधिकारी डॉ गरिमा शर्मा ने अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण दी जानकारी बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित रामदेव जी मंदिर के सामने अन्नपूर्णा रसोई का उपखंड अधिकारी डॉ गरिमा शर्मा ने निरीक्षण किया इस दौरान वहां पर खाना खा रहे लोगों से भी खाने के बारे में जानकारी ली इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर बढ़िया खाना मिलता है इस दौरान उपखंड अधिकारी डॉ गरिमा शर्मा ने भी खाना खाया और कहा कि रोज का जो भी मेन्यू बनाए उसकी लिस्ट लगा दे ओर साफ सफाई का ओर आटा , अचार,मिर्च मसाला सब्जी इनको हमेशा ढक कर रखें और भी कई तरह की जानकारी दी इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार, अन्य ग्रामीण मौजूद थे4
- दौसा के कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई। अस्पताल की पानी की टंकियां पांच साल से साफ नहीं हुई थीं, जिनमें दूषित पानी और कीड़े मिले, जिससे मरीजों की सेहत को गंभीर खतरा है और 6 डॉक्टरों के पद भी खाली हैं। CMHO के आदेशों की अनदेखी के बाद, डिप्टी CMHO ने दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।4