Shuru
Apke Nagar Ki App…
लेखपालों का किया जाय प्राइवेटाइजेशन सरकारी स्तर पर बंद हो लेखपालों की भर्ती *लेखपालों का किया जाय प्राइवेटाइजेशन* *सरकारी स्तर पर बंद हो लेखपालों की भर्ती* *भदोही में बजा क्रान्ति का पहला बिगुल* *लेखपालों की वज़ह से पुलिस पर भी पड़ता है एक्स्ट्रा दबाव* *भदोही जनपद से बड़ी और ऐतिहासिक EXCLUSIVE SPECIAL REPORT*
VARTAMAN KRANTI news 24
लेखपालों का किया जाय प्राइवेटाइजेशन सरकारी स्तर पर बंद हो लेखपालों की भर्ती *लेखपालों का किया जाय प्राइवेटाइजेशन* *सरकारी स्तर पर बंद हो लेखपालों की भर्ती* *भदोही में बजा क्रान्ति का पहला बिगुल* *लेखपालों की वज़ह से पुलिस पर भी पड़ता है एक्स्ट्रा दबाव* *भदोही जनपद से बड़ी और ऐतिहासिक EXCLUSIVE SPECIAL REPORT*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों ने मनाया सम्मान समारोह मिर्जापुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर 25 सितंबर 2026 को यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन, मीरजापुर द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट परिवार के पदाधिकारियों, सदस्यों और अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में फार्मासिस्टों का योगदान अहम है। इस अवसर पर फार्मासिस्ट समुदाय के बीच आपसी समन्वय और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर भी विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार तथा नगर अध्यक्ष आशीष जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं फार्मासिस्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गगन मौर्य ने की। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में फार्मासिस्टों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।1
- 2026 एशियाड में गूंजा दूसरी बार जन-गण-मन, तिरंगा देख भावुक 🇮🇳🥇 2026 एशियाड में गूंजा दूसरी बार जन-गण-मन, तिरंगा देख भावुक हुआ पल ❤️ शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया, मेडल सेरेमनी में जब तिरंगा 🇮🇳 सबसे ऊपर लहराया और जन-गण-मन की धुन गूंजी, तो दोनों खिलाड़ियों के चेहरों पर गर्व और भावुकता साफ नजर आई, भारत के लिए यह पल सिर्फ पदक का नहीं बल्कि देश के सम्मान का पल था🇮🇳❤️🥇1
- UP-मेरठ के वकीलों ने BJP सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. MP-MLA कोर्ट में अब वकील सांसद विधायकों की पैरवी नहीं करेंगे. कचहरी में सांसद विधायकों के घुसने पर रोक है और अब BJP को वोट भी नहीं दिया जाएगा. दो दिन पहले मेरठ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में वकीलों से हुई वार्ता के दौरान हाईकोर्ट बेंच की मांग रिजेक्ट कर दी थी. सरकार के रवैया से वकील नाराज है. कचहरी और आसपास के इलाके में "बेंच नहीं तो वोट नहीं" के पोस्टर लगाए गए.1
- मिर्ज़ापुर: हयातनगर से अकीदत के साथ निकाला गया जुलूसे गौसुलवरा, सैकड़ों अकीदतमंद हुए शामिल।1
- वाराणसी के गोसाईपुर शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रश वाराणसी के गोसाईपुर शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रश वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर (बेसहूपुर) गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार की देर रात चोरों ने मंदिर का पीतल का घंटा काटकर चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह करीब 06 बजे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मंदिर से घंटा चोरी होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, चोर देर रात मंदिर परिसर में पहुंचे और घंटा काटकर अपने साथ ले गए। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब देखकर हैरान रह गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना जंसा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मंदिर में बीते 4 सितंबर को भी चोरों ने दान पेटी चोरी कर ली थी। लगातार दूसरी चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।1
- उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पकार प्रख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा,तलत महमूद एवं साधना गोस्वामी रहे निर्णायक न्यूज टू इंडिया सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, प्रयागराज के तत्वावधान में मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना के तहत मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 को आशीर्वाद गेस्ट हाउस, जगाराम चौराहा, कटरा-प्रयागराज में किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज मण्डल के प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर एवं कौशाम्बी जनपदों से माटीकला से जुड़े मूर्तिकारों एवं शिल्पकारों ने अपनी स्वरचित कला कृतियों के साथ प्रतिभाग किया तीन सदस्यीय चयन समिति में प्रख्यात चित्रकार एवं मूर्तिकार रवीन्द्र कुशवाहा सदस्य राज्य ललित कला अकादमी संस्कृतिविभग उत्तर प्रदेश, कलाध्यापक एवं एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद, एवं साधनागस्वामी द्वारा कला कृतियों की उत्कृष्टता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए लाभार्थियों का चयन किया गया। प्रथम पुरस्कार ऋचा राज पत्नी स्व. चन्दन कुमार वर्मा, कालिन्दीपुरम प्रयागराज, द्वितीय पुरस्कार आदित्य प्रजापति पुत्र विजय कुमार, अल्लापुर प्रयागराज तथा तृतीय पुरस्कार आमन्त राय पुत्र बर्दी नारायण कौशरिया, प्रयागराज को प्रदान किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशांक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख, बहरिया प्रयागराज द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने माटीकला के सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित करते हुए वर्तमान बाजार की आवश्यकताओं और भविष्य की संभावनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने प्रतिभागियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, प्रयागराज मण्डल द्वारा माटीकला बोर्ड की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में कृष्णा कुमार यादव, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी,जवाहर लाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी; राजेश कुमार सिंह, ग्रामोद्योग अधिकारी; नन्द लाल पटेल, ग्रामोद्योग अधिकारी-1; सुनील कुमार, कनिष्ठ सहायक; अमित कुमार, प्रधान सहायक; पवन यादव, वरिष्ठ सहायक मिर्जापुर; महेन्द्र कुमार कुशवाहा, प्रधान सहायक; ओम प्रकाश मौर्य, औद्योगिक पर्यवेक्षक; उर्मिला, आशुलिपिक; संदीप कुमार, राम लाल, हिमांशु यादव, अनुज द्विवेदी, विष्णु मिश्रा, दिनेश दूबे, आशीष यादव एवं महेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय, प्रयागराज द्वारा किया गया।1
- राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष ने जनता की हुंकार को अपनी हुंकार बताया मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित आवास पर राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर जनहित के मुद्दों को लेकर मंच की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी मंच की स्थापना के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्ताईस सितंबर, रविवार को मिलन पैलेस में शाम पांच बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मनोज श्रीवास्तव ने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और जनहित के मुद्दों को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही राष्ट्रवादी मंच की स्थापना हुई है और जनता के सहयोग से ही मंच लगातार जनहित की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, निर्बल, निर्धन और कमजोर लोगों की लड़ाई के लिए राष्ट्रवादी मंच पीछे नहीं हटेगा। चाहे मामला दफ्तर का हो या किसी अधिकारी से जुड़ा हो, जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक मंच संघर्ष करता रहेगा। मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव के दौरान जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर होने वाले विभाजन का मंच हमेशा विरोध करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सत्ताईस सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में जनहित से जुड़े अन्य प्रमुख मुद्दों को भी जनमानस के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता जैसा आदेश देगी, मंच उसी के अनुसार आगे की लड़ाई लड़ेगा। दो हजार सत्ताईस के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि जनता की हुंकार ही उनकी हुंकार होगी। इस अवसर पर मंच के नगर अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मनोज दमकल, अनिल गुप्ता, आशीष पांडे, अखिलेश अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- मुख्य चुनाव आयुक्त बहा तेल टैंकर पिछला दायां पहिया निकल कथित पत्रकार समेत दो आरोपी *जम्मू- कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की..* ललितपुर — नाराहट- महरौनी मार्ग के कुझान घाट पुल पानी के तेज बहाव में बहा तेल टैंकर। भारी बारिश के बीच नदी- नालों का जलस्तर बढ़ गया। जिससे पुल के ऊपर तेजधारा में बह रहे पानी में ड्राइवर ने टैंकर को कुदा दिया। *नेपाल — डोल्पा जिले के जुफाल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह सीता एयरलाइंस के विमान का लैंडिंग के दौरान पिछला दायां पहिया निकल गया।* विमान में 13 यात्री और 3 क्रू मेंबर समेत 16 लोग सवार थे, जिनमें 7 विदेशी नागरिक शामिल थे। नेपालगंज से डोल्पा जा रहा विमान करीब 8:25 बजे रनवे पर रुक गया, पायलट ने तुरंत इंजन बंद कर दिया और सभी 16 लोग सुरक्षित रहे। बरेली पुलिस ने वसूली करने वाले एक कथित पत्रकार समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक महिला का सहारा लेकर यह आरोपी उसके ससुराल वालों से ₹50000 की डिमांड कर रहे थे पैसा नहीं मिलने पर महिला को पुलिस ऑफिस में भेज कर पुलिस पर दबाव बनाने के लिए उकसाया था4
- रायपुर सर्रोई बाबू में हरिकीर्तन का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना मीरजापुर। छानबे क्षेत्र के ग्राम सभा रायपुर सर्रोई बाबू स्थित मां शीतला माता मंदिर परिसर में हरिकीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजन-कीर्तन में सहभागिता की तथा मां शीतला माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गौ रक्षक अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा हरिकीर्तन का आयोजन कराया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों में लीन नजर आए।आयोजक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।इस दौरान अनिल कुमार गुप्ता ने मंदिर परिसर के आसपास की भूमि को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित भूमि के कुछ हिस्सों पर मुस्लिम बस्तियों के लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित राजस्व अथवा प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित अभिलेखों एवं प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हरिकीर्तन में वीरेंद्र सेठ, पंकज तिवारी, लाल विश्वकर्मा, राजेश कुमार वर्मा, मटरू उर्फ सचिन गुप्ता, लालचंद गुप्ता, जीतू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1