ट्रैफिक व्यवस्था से श्रुदलाओ की आवाजाहीबन रही है आसान ब *सूचना भवन दुमका* *जिला जनसंपर्क कार्यालय दुमका* ======================= *दिनांक-1 अगस्त 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या-492* ======================= *सुदृढ़ ट्रैफिक व्यवस्था से श्रद्धालुओं की आवाजाही बन रही है आसान...* राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक एवं सुनियोजित यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इसके परिणामस्वरूप श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है और वे सुगमता के साथ बाबा के दरबार तक पहुंच रहे हैं। यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, पार्किंग स्थलों तथा महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस बल लगातार यातायात संचालन एवं भीड़ प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। पार्किंग स्थलों तक आसानी से पहुंचने और भ्रम की स्थिति से बचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्पष्ट एवं आकर्षक साइनेज लगाए गए हैं। इन संकेतकों के माध्यम से श्रद्धालु पार्किंग, दर्शन मार्ग, निकास मार्ग तथा अन्य आवश्यक स्थलों की जानकारी सहजता से प्राप्त कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, यातायात व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार मौके पर तैनात अधिकारियों द्वारा तत्काल निर्णय लेकर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा रहा है। मेला क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है कि श्रद्धालुओं को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे सहज एवं सुरक्षित ढंग से अपनी यात्रा संपन्न कर सकें *========================* *#team prd(Dumka)*

- बरसाती पानी से कच्ची मिट्टी के रास्ते मे बने कीचड़मय समस्या रानेश्वर प्रखंड में स्तित है1
- बासुकीनाथ धाम में 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक बासुकीनाथ धाम ======================= राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 के दूसरे दिन शाम 5 बजे तक कुल 40152 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।शीघ्रदर्शनम से 1800 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। शीघ्र दर्शनाम से 9,00,000 रुपये,गोलक से 2,18,160,गोलक से 1 किलोग्राम 870 ग्राम चांदी एवं अन्य स्रोत से 4323 रुपए प्राप्त हुए। ========================1
- JPSC, JSSC एवं SSC घोटालों के विरोध में भाजपा निरसा मंडल का मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी निरसा: झारखंड सरकार में कथित JPSC, JSSC एवं SSC भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निरसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर निरसा क्षेत्र में जुलूस निकाला तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और बार-बार सामने आ रहे विवादों ने सरकारी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी करती रही तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने तथा लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने की मांग की। मशाल जुलूस में भाजपा निरसा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए।6
- चिरकुंडा से 111 कावरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, बाबा वैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण चिरकुंडा से 111 कावरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, बाबा वैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण1
- gajar ka halva banaa rahe hain comment kijiega cooking ke liye sampark Karen 82929483371
- हर हर महादेव बोल बम1
- जामताड़ा में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन,सदर अस्पताल कांड पर सियासी संग्राम।2
- कोयला चोरों का तांडव, जामताड़ा में कानून को खुली चुनौती, जवान से मारपीट, पुलिस से भी बदसलूकी। कोयला चोरों का आतंक! होमगार्ड जवान को बनाया बंधक, बेरहमी से पीटा, थाना प्रभारी से भी बदसलूकी।1