Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमें मजबूर ना करें पाकिस्तान Operation Sindoor भूल गया क्या #OperationSindoor #OmarAbdullah #Pakistan #KhawajaAsif #ammuKashmir #ViralVideo हमें मजबूर ना करें पाकिस्तान Operation Sindoor भूल गया क्या #OperationSindoor #OmarAbdullah #Pakistan #KhawajaAsif #ammuKashmir #ViralVideo
Kal Tak News कल तक न्यूज
हमें मजबूर ना करें पाकिस्तान Operation Sindoor भूल गया क्या #OperationSindoor #OmarAbdullah #Pakistan #KhawajaAsif #ammuKashmir #ViralVideo हमें मजबूर ना करें पाकिस्तान Operation Sindoor भूल गया क्या #OperationSindoor #OmarAbdullah #Pakistan #KhawajaAsif #ammuKashmir #ViralVideo
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गुरसराय (झांसी)। क्षेत्र के होनहार युवा शिवम गुप्ता ने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से गुरसराय क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। शिवम गुप्ता एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रविंद्र कुमार गुप्ता एक निजी विद्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता प्रभा देवी गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज शिवम की सफलता के रूप में सामने आया है। परिवार में शिक्षा का अच्छा माहौल रहा है। उनके दो भाई भी उच्च पदों पर कार्यरत हैं—एक जबलपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में इंजीनियर हैं, जबकि दूसरे बेंगलुरु में विप्रो कंपनी में कार्य कर रहे हैं। शिवम की प्रारंभिक शिक्षा गुरसराय के श्री महावीर बाल शिक्षा केंद्र से हुई, जहां से उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से स्नातक किया और सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। निरंतर मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। शिवम की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- पाकिस्तान तबाह है #YogiAdityanath #Agra #Pakistan #Pakistan #IsrealIran #MiddleEast #ViralVideo1
- तुर्का लहचूर जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार लहचूर1
- l हमीरपुर के राठ में एक गरीब ठेकेदार की मेहनत की कमाई हड़पने का मामला सामने आया है। विधायक के करीबी निलेश अग्रवाल पर फर्नीचर शोरूम बनवाने के बाद 57.8 लाख रुपये का भुगतान न करने और मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। 😱 पीड़ित संदीप विश्वकर्मा का आरोप है कि निलेश अग्रवाल ने उनके साथ अभद्रता की और पैसे नहीं देने की धमकी दी। उनके भतीजे ने भी जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित न्याय के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा है। रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- बिजना में मोबाइल फोन की दुकान से लाखों का सामान हुआ चोरी थाना उल्दन क्षेत्र के बिजना में दुकानदार भरत लाल पुत्र वृषभान अहिरवार ने आज गुरुवार को समय 4 बजे थाना उल्दन में लिखित में सूचना देकर बताया कि वह मोबाइल फोन एवं विद्युत सामग्री बेचकर अपना गुजारा करता था लेकिन चोरों ने रात्रि के समय दुकान का ताला तोड़कर करीब 2 लाख तक का सामान चोरी कर लिया दुकानदार जब सुबह आया तो दुकान देख उसके होस उड़ गए जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर न्याय कि गुहार लगाई है1
- आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं 😳 इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक इंसान सिर पर जलता चूल्हा रखकर रोटी बना रहा है… क्या ये टैलेंट है या पागलपन…? 🤔 कुछ सेकंड के लाइक और व्यू के लिए अपनी सुरक्षा को भूल जाना बिल्कुल भी सही नहीं है ⚠️ 👉 हमारा मकसद सिर्फ लोगों को जागरूक करना है 👉 ऐसे खतरनाक स्टंट को कभी कॉपी न करें अगर आप भी मानते हैं कि ये गलत है, तो वीडियो को शेयर जरूर करें 🙏 और कमेंट में बताएं — आप क्या सोचते हो? 👇1
- कालपी में NHI कर्मियों का कथित गुंडाराज, ट्रक चालक से अभद्रता पर हंगामा नगर में गुरुवार शाम उस समय माहौल गरमा गया जब NHI से जुड़े कुछ कर्मियों पर एक ट्रक चालक के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी उतार रहा था, तभी वहां पहुंचे NHI के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने चालक के साथ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पीड़ित चालक द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने की बात भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।1
- गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में आपसी विवाद के दौरान मारपीट व हंगामा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले में चारो आरोपित महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ममता (56 वर्ष) व अंगूरी (45वर्ष) निवासी ग्राम करगुवा बुजुर्ग तथा पूनम (22 वर्ष) निवासी धनोरा एवं जय पत्नी बृजेश निवासी मोती कटरा थाना गरौठा को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक गुरसराय शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चारों महिलाओं के खिलाफ शांति भंग तहत कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया। इस कार्रवाई में सूर्यकांत त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल ललित कुमार महिला कॉन्स्टेबल आकांक्षा शामिल रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1