Shuru
Apke Nagar Ki App…
*विधायक के करीबी पर दबंगई का आरोप: फर्नीचर शोरूम बनवाकर डकारे 57.8 लाख* l हमीरपुर के राठ में एक गरीब ठेकेदार की मेहनत की कमाई हड़पने का मामला सामने आया है। विधायक के करीबी निलेश अग्रवाल पर फर्नीचर शोरूम बनवाने के बाद 57.8 लाख रुपये का भुगतान न करने और मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। 😱 पीड़ित संदीप विश्वकर्मा का आरोप है कि निलेश अग्रवाल ने उनके साथ अभद्रता की और पैसे नहीं देने की धमकी दी। उनके भतीजे ने भी जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित न्याय के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा है। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
*विधायक के करीबी पर दबंगई का आरोप: फर्नीचर शोरूम बनवाकर डकारे 57.8 लाख* l हमीरपुर के राठ में एक गरीब ठेकेदार की मेहनत की कमाई हड़पने का मामला सामने आया है। विधायक के करीबी निलेश अग्रवाल पर फर्नीचर शोरूम बनवाने के बाद 57.8 लाख रुपये का भुगतान न करने और मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। 😱 पीड़ित संदीप विश्वकर्मा का आरोप है कि निलेश अग्रवाल ने उनके साथ अभद्रता की और पैसे नहीं देने की धमकी दी। उनके भतीजे ने भी जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित न्याय के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा है। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गरौठा (झांसी)। देर रात्रि प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को पकड़ लिया। उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पांडे के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्रशासन को अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची टीम ने गिट्टी से भरे दो डंपरों को पकड़ा। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि डंपर चालकों से खनन से संबंधित वैध प्रपत्र मांगे गए, लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रशासन द्वारा दोनों डंपरों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- लाडली बहना की बात पर महिलाओं की आँखों में आँसू आ जाते हैं #MohanYadav #ArunBhimawad #LadliBehnaYojana #Shajapur #JituPatwari #Kinnar #NarendraModi #Congress #WomenEmpowerment #MadhyaPradeshNews #MPNews #GovernmentScheme #mohanyadavnews,1
- स्मार्ट मीटर को लेकर पनवाड़ी के ठकुरासपुरा में हंगामा, मोहल्लेवासियों ने सुपरवाइजर को दो घंटे बैठाया1
- पनवाड़ी में 14 सूत्रीय मांगों पर गरजा टिकैत संगठन, दी आंदोलन की चेतावनी1
- आखिर कब इन व्हाइट रखने वाले लोगों पर होगी कार्यवाही। रोडवेज कर्मियों के साथ-साथ दुकानदार भी रखते हैं यहां पर अपनी बाइक। धूप और पानी से बचने के लिए करोड़ों खर्च करके रोडवेज महोबा डिपो मैं यात्रियों के लिए हॉल बनाया गया था परंतु इस हाल का मजा अब गाड़ियां ले रही हैं2
- गैगस्टर एक्ट के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 6 ने तीन अभियुक्तों विकास यादव पुत्र पूती उर्फ विनोद निवासी ग्राम रामपुर डगराहा थाना रुरा, नीरज पुत्र छोटे सिंह व दीपू पुत्र बड़े सिंह निवासीगण ग्राम बनिपारा महाराज थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्तों को 3-3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाईऔर ₹10,000-10,000 के अर्थदंड से दंडित भी किया।1
- गुरसरांय (झांसी)। थाना क्षेत्र के अड़जरा गांव में 29 मार्च रविवार को हुई दर्दनाक घटना में दो वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान विनोद पटेल का दो वर्षीय पुत्र मयंक पटेल रविवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के निवासी शिवम पटेल (35 वर्ष), पुत्र महेश चंद्र ने ट्रैक्टर चलाते हुए मासूम को कुचल दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए झांसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता विनोद पटेल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि चुनावी रंजिश के चलते सुनियोजित हत्या है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए गुरसरांय पुलिस ने आरोपी शिवम पटेल को पूरेनिया तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक विनीत कुमार तथा कांस्टेबल ललित व जितेंद्र कुमार शामिल रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- हमें मजबूर ना करें पाकिस्तान Operation Sindoor भूल गया क्या #OperationSindoor #OmarAbdullah #Pakistan #KhawajaAsif #ammuKashmir #ViralVideo1
- कोतवाली माधौगढ पुलिस टीम द्वारा युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । जिसमें 01 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।1