Shuru
Apke Nagar Ki App…
विषय: ग्राम मौजमपुर में विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु निवेदन माननीय श्री हरिप्रकाश वर्मा जी विधायक, जलालाबाद विधानसभा जनपद शाहजहांपुर (उ.प्र.) विषय: ग्राम मौजमपुर में विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु निवेदन। महोदय, ग्राम मौजमपुर (ग्राम पंचायत नवादा ता० बानगांव) आज भी मूलभूत सुविधा बिजली से वंचित है। इससे बच्चों की पढ़ाई, खेती, स्वास्थ्य और सुरक्षा सभी प्रभावित हो रहे हैं। ग्राम सभा द्वारा सर्वसम्मति से विद्युत लाइन विस्तार, ट्रांसफार्मर स्थापना एवं कनेक्शन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। आपसे निवेदन है कि शीघ्र संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करें, ताकि ग्रामवासियों को जल्द बिजली सुविधा मिल सके। यह सिर्फ सुविधा नहीं, हमारा अधिकार है।
BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
विषय: ग्राम मौजमपुर में विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु निवेदन माननीय श्री हरिप्रकाश वर्मा जी विधायक, जलालाबाद विधानसभा जनपद शाहजहांपुर (उ.प्र.) विषय: ग्राम मौजमपुर में विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु निवेदन। महोदय, ग्राम मौजमपुर (ग्राम पंचायत नवादा ता० बानगांव) आज भी मूलभूत सुविधा बिजली से वंचित है। इससे बच्चों की पढ़ाई, खेती, स्वास्थ्य और सुरक्षा सभी प्रभावित हो रहे हैं। ग्राम सभा द्वारा सर्वसम्मति से विद्युत लाइन विस्तार, ट्रांसफार्मर स्थापना एवं कनेक्शन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। आपसे निवेदन है कि शीघ्र संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करें, ताकि ग्रामवासियों को जल्द बिजली सुविधा मिल सके। यह सिर्फ सुविधा नहीं, हमारा अधिकार है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहाँपुर में शराब के ठेके के बाहर मारपीट, वीडियो वायरल1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- जगरुकता शिविर में असंगठित कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) पेंशन योजना व लघु व्यापारी (NPS) पेंशन योजनाओं की दी गयी जानकारी श्रम विभाग एवं उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नगर में जागरुकता शिविर लगा । बरखेड़ा।श्रम विभाग एवं उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नगर में जागरुकता शिविर लगा जिसमें प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों, लघु व्यापारीयों व अन्य श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) पेंशन योजना, लघु व्यापारी (NPS) पेंशन योजना व श्रम विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। यह योजना असंगठित कामगारों की वृद्धावस्था की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए है, जो अधिकतर रिक्शा चालक, फेरीवाला, मिड-डे मील कामगार, बोझ उठाने वाले कामगार ईंट भट्ठा कामगार, मोची, कुडा बीनने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, घर से काम करने वाले कामगार, खुद का काम करने वाले कामगार, खेतिहर कामगार निर्माण कामगार, बीड़ी बनाने वाले कामगार, हथकरघा कामगार, चमड़ा कामगार, ऑडियो-विजुअल कामगार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, मनरेगा श्रमिक या इसी तरह के अन्य व्यवसायों में काम करने वालों के लिए है। योग्यता मानदंड असंगठित कामगार प्रवेश की आयु 18 से 40 वर्ष मासिक आय रु0-15000/- या इससे कम संगठित क्षेत्र में कार्यरत या ईपीएफ/एनपीएस/ईएसआईसी के सदस्य न हो आयकर दाता न हो उनके पास होना चाहिए आधार कार्ड बचत/जन-धन खाते के दस्तावेज नामांकन प्रक्रियाःअसंगठित कामगार निकटतम कामन सर्विस सेन्टर पर पहुंच कर, आधार कार्ड और बचत खाते / जन-धन खाते का उपयोग करके स्वयं - प्रमाण के माध्यम से PM-SYM के लिए नामांकित हो सकते हैं। पहले महीने में लाभार्थी को उसका योगदान नकद करना है और उसके आगे उसकी सहमति के साथ उसके खाते से ऑटो-डेबिट होगा।इस मौके पर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठ मोहम्मद अनस,नामित सभासद लक्ष्मीकांत भोजवाल,श्रम विभाग के प्रभारी तेज बहादुर, सुखदेव मिश्रा,माखनलाल भोजवाल,कमलेश कुमार,बंटी शर्मा,कमलेश गंगवार,नन्हे लाल,धर्मेंद्र कुमार एवं आदि लोग मौजूद रहे।।4
- संवाददाता पीयूष दीक्षित लखीमपुर खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्का नंबर 4 में लंबे समय से तैनात दरोगा योगेंद्र सिंह के क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे 730 पर टेडवा पिकेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार गन्ने से भरी ट्राली में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की सूचना के बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालात गंभीर होते देख ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते पुलिस पहुंचती तो राहत कार्य और बेहतर तरीके से किया जा सकता था। इस घटना के बाद हल्का नंबर 4 की पुलिस गश्त और सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र में दरोगा योगेंद्र सिंह लंबे समय से तैनात हैं, जिसके चलते अब उनकी कार्यशैली और क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग कर रहे हैं।1
- गांव पिपरिया संजरपुर के सामुदायिक शौचालय की हालत खस्ता, ग्रामीण परेशान बीसलपुर। बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव पिपरिया सुंजरपुर में सामुदायिक शौचालय केंद्र की स्थिति इतनी धनिए बनी हुई है कि ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है सामुदायिक शौचालय का लाभग्रामीणों को सोच के लिए भटकना पड़ रहा है खेतों पर आए दिन यह समुदाय शौचालय केंद्र खंडार में तब्दील हो गया है ग्राम प्रधान व सचिव कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जिस दिन पर दिन इस समुदाय शौचालय के लैट्रिन टंकियां की बुरी तरह से टूटी पड़ी है ब दीवार भी टूटी हुई है जिससे बिल्कुल काफी स्थिति बिगड़ी हुई है और समझ के लिए बुजुर्ग व विकलांग लोगों को काफी दिक्कत होती है और खेतों पर जाना पड़ता है ऐसे अगर रहा तो ग्रामीणों को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता व सामुदायिक शौचालय की इतनी स्थिति खराब है कि जगह-जगह पर झाड़ियां उगी हुई है और खास जमी हुई है स्थिति बहुत ही दयनीय बनी हुई है ग्रामीणों ने कई बार सचिव ग्राम प्रधान को इस बारे में अवगत कराया मगर अभी तक विभागीय अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिससे ग्रामीणों में काफी रोष पनप रहा है ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि प्रधान एक दबंग के सम का व्यक्ति है जिससे सभी ग्रामीण डरते हैं और कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जताकर ग्राम प्रधान के विरोध में भारी अधिकारियों को अवगत कराया मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है जिससे ग्रामीणों में काफी मायूस छाई हुई है जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और प्रधान की दबंगई को लेकर काफी समस्या बनी हुई है ग्रामीणों ने कहा है इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण पप्पू मिश्रा नितिन मिश्रा कौशल मिश्रा राजकुमार विपिन कुमार गंगाराम शिवकुमार आदि इस संबंध में एसडीम नागेंद्र पांडे को लिखित शिकायत करेंगे।4
- शाहजहाँपुर। अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शाहजहाँपुर और मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के आरोपी बाबू उर्फ रियाज की करीब 80 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को सीज/फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई SAFEMA कोर्ट, दिल्ली के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना कटरा पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। संयुक्त टीम ने जांच में पाया कि आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की थी, जिसे अब विधिक प्रक्रिया के तहत फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार संपत्ति सीज होने के बाद आरोपी अब इस अवैध संपत्ति को न बेच सकेगा और न ही इसका कोई हस्तांतरण या दुरुपयोग कर पाएगा। यह कार्रवाई ड्रग्स तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। आरोपी का विवरण बाबू उर्फ रियाज पुत्र सरताज, निवासी मोहल्ला आतिशबाजान, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर (उम्र लगभग 45 वर्ष) लंबा आपराधिक इतिहास आरोपी के खिलाफ मुजफ्फरनगर, शाहजहाँपुर, बरेली और दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2017 से 2025 तक उसके खिलाफ ड्रग्स तस्करी, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर मामलों में कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। संयुक्त पुलिस टीम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई सीज/फ्रीज की कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी तिलहर, तहसीलदार तिलहर समेत शाहजहाँपुर व मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।1
- 24 घंटे में शहीदों की प्रतिमाएं पुनः स्थापित, नगर निगम की त्वरित कार्रवाई1
- Post by रिपोर्टर रईस खान4