मानव-वन्यजीव संघर्ष के संबंध में जागरूकता शिविर आयोजित सरायकेला, 27 अगस्त 2026: नालसा (NALSA) की मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना के संबंध में आज सरायकेला एवं कुचाई प्रखंड में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को वन्यजीवों के साथ होने वाले संघर्ष की रोकथाम, उससे बचाव तथा प्रभावित व्यक्तियों को उपलब्ध कानूनी सहायता एवं अन्य उपचारात्मक उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान लोगों को जंगली जानवरों से होने वाले संघर्ष की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा सर्पदंश (Snake Bite) जैसी घटनाओं में तत्काल चिकित्सा सहायता लेने और संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को यह भी बताया गया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में प्रभावित व्यक्तियों को तथा मृत्यु होने की स्थिति में पात्र परिवार के सदस्यों को सरकार के लागू नियमों के अनुसार मुआवजा एवं अन्य अनुमन्य सहायता प्रदान की जाती है। शिविर में उपलब्ध कानूनी सहायता, सरकारी मुआवजा एवं राहत संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। लोगों से अपील की गई कि वन्यजीवों से संबंधित किसी भी घटना को गंभीरता से लें और किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर बिना विलंब उचित चिकित्सा एवं प्रशासनिक सहायता प्राप्त करें। इस अवसर पर पैरा-लीगल वालंटियर्स (PLVs) तरामणी बांडिया, जोशना महतो सहित अन्य पैरा-लीगल वालंटियर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने में सहयोग किया। शिविर का उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने, जनहानि को कम करने तथा प्रभावित परिवारों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता के प्रति जागरूक करना था।

- विधायक सोनाराम सिंकू बने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष, चाईबासा में हुआ भव्य स्वागत #कांग्रेस #सोनारामसिंकू #चाईबासा #कांग्रेसजिलाध्यक्ष #भव्यस्वागत #विधायकसोनारामसिंकू #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासान्यूज़ #कांग्रेसपार्टी #झारखंडकांग्रेस #राजनीति #KolhanBreakingNews1
- jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल.... #viral #jlkm jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल.... धनबाद के बरवाअड्डा थाना में कथित हंगामे को लेकर विधायक जयराम महतो समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने गाली-गलौज, धमकी, धक्का-मुक्की, सरकारी कार्य में बाधा और बंद आरोपित को छुड़ाने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। जयराम महतो ने आरोपों से इनकार किया है। जेएलकेएम ने निष्पक्ष जांच की मांग की | jharkhandnews | jlkm | jiladarpan | viralvideochallenge1
- jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल.... #viral #controversy jharkhand | chandil : बरवाअड्डा थाना हंगामा मामले में जयराम महतो समेत 11 पर प्राथमिकी, जेएलकेएम ने पुलिस पर उठाए सवाल.... जिला_दर्पण 📲 9471102055 (wa) धनबाद के बरवाअड्डा थाना में कथित हंगामे को लेकर विधायक जयराम महतो समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने गाली-गलौज, धमकी, धक्का-मुक्की, सरकारी कार्य में बाधा और बंद आरोपित को छुड़ाने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। जयराम महतो ने आरोपों से इनकार किया है। जेएलकेएम ने निष्पक्ष जांच की मांग की | jharkhandnews | jlkm | jiladarpan | viralvideochallenge1
- *चक्रधरपुर थाना परिसर में पुलिस जवानों को बांधी गई राखी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने मनाया रक्षा बंधन उत्सव* चक्रधरपुर | चक्रधरपुर थाना परिसर में रक्षा बंधन के अवसर पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया। चक्रधरपुर थाना परिसर में रक्षा बंधन का पर्व इस बार कुछ खास अंदाज में मनाया गया। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व जाहिर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन की नीतू साहू ने की। इस दौरान महिलाओं ने थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी कर उनकी लंबी उम्र, उज्ज्वल भविष्य तथा सुरक्षित सेवा की कामना की। महिलाओं ने कहा कि पुलिस के जवान समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में रक्षा बंधन के अवसर पर उन्हें राखी बांधना सिर्फ एक पर्व मनाना नहीं, बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास, भाईचारे और सहयोग को मजबूत करने का संदेश है। वहीं, पुलिस पदाधिकारियों ने भी महिलाओं को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, सौहार्द तथा आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। रक्षा बंधन के इस आयोजन ने थाना परिसर में भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ पुलिस और आम लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की। चक्रधरपुर थाना परिसर में आयोजित यह रक्षा बंधन उत्सव सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का संदेश देते हुए संपन्न हुआ। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष नीतू साहू, दिप्पी कौर, कांचन छाबरा, ममता अग्रवाल, सबिता चुंग , सुषमा साव, मोनिका साव, किरन चौहान, पूनम देवी, मंजू मिश्रा, मीना भागेरिया, आशा कुमारी सहित महिलाएं एवं युवती उपस्थित रही।1
- जराईकेला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश जराईकेला। उड़ीसा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र जराईकेला में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शिक्षा, सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरा। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। आयोजन में शामिल लोगों ने समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राहगीरों के साथ-साथ आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में जाकर केक के पैकेट का वितरण भी किया। लोगों ने आपसी सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देने का भी अवसर है। शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।1
- road ka haal behal ye road azad chowk so latma road ko jodti hai hesag muslim basti hote hue jiski stithi jarjar awstha me hai aaye din bick sawar girte padte rahte hai iss road me bade wahan jaise highwa truck overloading aate jate rahta hai ghaniabadi chhetr hai iss par path wibhagh tatkal sangyan me le dhanyaqad1
- गोला : भारत माला सड़क पर सुरक्षा खामियों के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, दो चालक गंभीर1
- पेट्रोल पम्प *आधा पानी आधा पट्रोल*? क्या है सच्चाई रांची पीसका नगड़ी Viral video1
- खूंटी में 12 रबीउल अव्वल का जूलूस जोश - खरोश के साथ निकाला गया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को खूंटी में जुलूस-ए-मुस्तफा जोश-खरोश के साथ निकाला गया. जुलूस की सदारत मौलाना मुफ्ती नफीस अहमद मजहरी ने की। इस दौरान उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, भाईचारे और इंसानियत के साथ अपना जीवन व्यतीत किया तथा लोगों की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जुलूस में इस्लाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों मक्का, मदीना और मस्जिद-ए-अक्सा के साथ हिंद के प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. झांकियों के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया गया. जुलूस को सफल बनाने में जन्नत नगर के सदर आसिफ इकबाल, नायब सदर एहसान अंसारी उर्फ पिंटू, सेक्रेटरी नईम अख्तर, नायब सेक्रेटरी मोहम्मद इरशाद, खजांची मोहम्मद शोएब आरजू सहित मस्जिद कमेटी के सदर जैनुल आबिदीन, नायब सदर मोहम्मद मजहर, सेक्रेटरी मोहम्मद साजिद, नायब सेक्रेटरी मेहताब, खजांची नौशाद भोला समेत महमूद, मोहम्मद इम्तियाज, अजहर, भोला, जमील, निजाम, मुजाहिद और जावेद ने सहयोग किया। इसके अलावे खूंटी अंजुमन के सदर जैद रैन, गुलाम गौस शाहिद, सेक्रेटरी मानन अंसारी, खालिद हुसैन, सफी सोनू समेत अन्य लोगों ने भी जुलूस के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उक्त जानकारी अरकम हुसैन उर्फ टिंकू बालक, मीडिया प्रभारी खूंटी ने दी।1