नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से भर दी हवा, आंत डैमेज होने से मौत प्रयागराज।चार लोगों ने 16 साल के दलित लड़के के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से हवा भर दी। इससे उसकी आंत डैमेज हो गई,और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबकि 2 फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि लड़का एक राइस मिल में हेल्पर का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मिल में ही काम करने वाले चार मजदूरों ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट (मलाशय) में एयर कंप्रेसर की नली डालकर हवा भर दी। इससे उसका पेट फूल गया।लड़के की तबियत खराब हुई,तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जब भाई कमरे पर पहुंचा, तो उसे जानकारी हुई। उसने लड़के को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां शाम करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है।मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ कोहड़ार निवासी भीम गौतम के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी ममता की शादी हो चुकी है,जबकि छोटी बेटी रानी घर पर ही रहती है।जबकि बड़ा बेटा अंशू और छोटा बेटा अंश औद्योगिक इलाके के एक एफटी राइस मिल में काम करते थे। बड़ा बेटा दिन और छोटा रात में ड्यूटी करता था।बुधवार की रात उनका छोटा बेटा अंश ड्यूटी पर गया था। बड़ा भाई कमरे पर सो रहा था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे मिल में काम करने वाले दो लड़के बड़े भाई अंशू के पास कमरे में पहुंचे। उन्होंने बताया कि अंश की तबियत खराब हो गई है।यह सुनकर बड़ा भाई मिल पहुंचा। उसने देखा कि अंश जमीन पर पड़ा हुआ तड़प रहा था। उसका पेट फूला हुआ था। प्राइवेट पार्ट में प्रेशर की एयर पाइप लगी हुई थी। वह उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा। अंशू ने बताया कि आरोपियों में एक मुस्लिम, तीन दलित हैं। आरोपियों ने पहले मेरे भाई को पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद तीन लोगों ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। चौथे ने एयर प्रेशर से हवा भर दी।गुरुवार शाम करीब 7 बजे इलाज के दौरान अंश की मौत हो गई। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह और थाना प्रभारी औद्योगिक कमलेश राइस मिल पहुंचे। यहां लोगों से पूछताछ की।पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

- सावन में मनकामेश्वर धाम में उमड़ी शिवभक्तों की आस्था, भोर से जलाभिषेक और जयकारों से गूंजा मंदिर सावन में मनकामेश्वर धाम में उमड़ी शिवभक्तों की आस्था, भोर से जलाभिषेक और जयकारों से गूंजा मंदिर1
- पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर क्या कहा सुनिए वायरल वीडियो Pm साहब का सुने1
- Post by Raju Yadav1
- शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।1
- शाहजहांपुर में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का बयान। शाहजहांपुर में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का बयान।1
- अनियंत्रित बस सड़क के किनारे फुटपाथ पर बने दुकानों में घुसी, दो दुकानदार घायल नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित नई बाजार, सरगम तिराहे के समीप एक अनुबंधित बस ओवरटेक के प्रयास में सड़क के किनारे (फुटपाथ) पर स्थित दुकानों को रौंदा। दो दुकानदार घायल। एक दुकानदार का पैर फैक्चर। जबकि एक जख्मी। ददरी तालुका, छिवकी के रहने वाले दोनों घायलों को पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए कराया गया दाखिल। बस की चपेट में एक बाइक भी आ गई। जो क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना करने वाली बस को पुलिस ने पकड़ा, चालक को लिया हिरासत में, जांच जारी। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह ब्लड डोनेट कर बस लेकर आगे की ओर जा रहा था। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने सवारियों को बैठने के लिए बस को ओवरटेक किया। तभी दुर्घटना घट गई।1