कानपुर देहात: शिवली पुलिस ने विशेष अभियान में पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कानपुर देहात | रिपोर्ट: इकबाल अहमद कानपुर देहात: शिवली पुलिस ने विशेष अभियान में पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कानपुर देहात | रिपोर्ट: इकबाल अहमद कानपुर देहात पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन में रविवार को की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में सेशन केस संख्या 1469/2023 (धारा 498-ए/304-बी भादवि) के वारंटी अमित सिंह उर्फ अंशू सिंह निवासी सरैया लालपुर, धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी सुशील निवासी रामपुर तथा पॉक्सो कोर्ट से संबंधित स्पेशल ट्रायल संख्या 55/2018 के वारंटी सीमबाबू, पुत्तन उर्फ विनोद कुमार और श्याम जी निवासी ग्राम रामपुर शामिल हैं। शिवली पुलिस ने सभी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी मैथा उपनिरीक्षक प्रवीण कृष्ण मिश्र, उपनिरीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय तथा पुलिस टीम के अन्य जवानों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
कानपुर देहात: शिवली पुलिस ने विशेष अभियान में पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कानपुर देहात | रिपोर्ट: इकबाल अहमद कानपुर देहात: शिवली पुलिस ने विशेष अभियान में पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कानपुर देहात | रिपोर्ट: इकबाल अहमद कानपुर देहात पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन में रविवार को की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में सेशन केस संख्या 1469/2023 (धारा 498-ए/304-बी भादवि) के वारंटी अमित सिंह उर्फ अंशू
सिंह निवासी सरैया लालपुर, धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी सुशील निवासी रामपुर तथा पॉक्सो कोर्ट से संबंधित स्पेशल ट्रायल संख्या 55/2018 के वारंटी सीमबाबू, पुत्तन उर्फ विनोद कुमार और श्याम जी निवासी ग्राम रामपुर शामिल हैं। शिवली पुलिस ने सभी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी मैथा उपनिरीक्षक प्रवीण कृष्ण मिश्र, उपनिरीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय तथा पुलिस टीम के अन्य जवानों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
- संदलपुर ब्लॉक के कई गांवों में शिव भक्तों ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा कानपुर देहात,सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को संदलपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में शिव भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कावड़ यात्राएं निकालीं। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंज उठा। कावड़ यात्राओं में बड़ी संख्या में युवक, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। शिव भक्त गंगाजल से भरी कावड़ लेकर निर्धारित मार्गों से होते हुए शिव मंदिरों तक पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, डीजे और धार्मिक झांकियों के साथ यात्रा निकाली, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। यात्रा मार्ग पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह शिव भक्तों के लिए जलपान, शीतल पेय और प्रसाद की व्यवस्था की गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन भी सतर्क रहा और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए। संदलपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में निकली कावड़ यात्राओं ने श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।4
- महिला ने पड़ोसियों पर लगाया हमला और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा . महिला ने पड़ोसियों पर लगाया हमला और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मंगलपुर थाना क्षेत्र के चिता का पुरवा गांव की निवासी रामश्री ने पड़ोसियों पर रंजिशन गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामश्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी वीरेंद्र पाल, उसकी पत्नी पप्पी देवी और पुत्री पारुल पुरानी रंजिश के चलते आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोप है कि 27 जून को दोपहर करीब 1 बजे तीनों आरोपियों ने उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा घर का स्टील का गेट, जंगला तथा अन्य सामान भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पीड़िता का कहना है कि उसने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल फिलहाल कंचौसी पुलिस चौकी में खड़ी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने रविवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- दिल्ली लक्ष्मी योजना ₹2500 | 1 अगस्त से फॉर्म शुरू | breaking news दिल्ली लक्ष्मी योजना ₹2500 | 1 अगस्त से आवेदन शुरू | Online Apply 2026 दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस वीडियो में जानिए कौन आवेदन कर सकता है, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की अंतिम जानकारी और पहली किस्त कब मिल सकती है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। 👉 इस वीडियो में जानें: ✔️ कौन-कौन आवेदन कर सकता है? ✔️ ₹2500 प्रति माह किसे मिलेगा? ✔️ जरूरी दस्तावेज ✔️ ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ✔️ आवेदन शुरू होने की तारीख ✔️ पहली किस्त से जुड़ी जानकारी 🌐 Official Website: Delhi Lakshmi Yojana Portal 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Job News Tips चैनल को Subscribe करना न भूलें। #DelhiLakshmiYojana #DelhiYojana #2500Rupees #DelhiNews #WomenScheme #OnlineApply #GovernmentScheme #DelhiGovernment #Yojana2026 #JobNewsTips1
- औरैया,सावन के पहले सोमवार पर देवकली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजा मंदिर परिसर औरैया सावन के पहले सोमवार पर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर बीहड़ों के बीच स्थित प्राचीन देवकली धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से देर शाम तक गूंजता रहा।2
- सावन के पहले सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को सुबह से जुटे हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस सिकंदरा कस्बे स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र दिनभर "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का आगमन करीब 11 बजे तक लगातार जारी रहा। इसके बाद भीड़ में कुछ कमी आई, जिससे प्रशासन को राहत मिली। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिकंदरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई तथा आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर लगातार नजर रखी गई। सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, जिसके चलते दर्शन और पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।1
- जैनपुर के पास छात्रों से भरी स्कूली वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल, चालक की लापरवाही की आशंका राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे छात्रों से भरी एक निजी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी राजपुर भेजा। वहीं घायल छात्र कन्हैया पाल को उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजपुर कस्बे में स्थित न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की निजी वैन जैनपुर गांव से मुगलमार्ग होते हुए बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीरों ने तत्काल पुलिस की मदद से वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को पीएचसी राजपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया1