Shuru
Apke Nagar Ki App…
निर्माता कल के, हाथों में हुनर की पहचान। सिंबायोसिस आईटीआई में، ये चार ट्रेड हैं महान। इलेक्ट्रीशियन, फिटर, स्टेनो, और डीजल मैकेनिक में, बनेगा आपका कल रोशन। नियमित क्लास और प्रैक्टिकल का वादा، सफलता के मार्ग ले जाएगा। सिंबायोसिस आईटीआई देता है सौ प्रतिशत प्लेसमेंट और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का देता है अवसर। आओ، आज ही सिंबायोसिस में एडमिशन लो، और अपने सपनों को साकार करो।
Ashish shukla
निर्माता कल के, हाथों में हुनर की पहचान। सिंबायोसिस आईटीआई में، ये चार ट्रेड हैं महान। इलेक्ट्रीशियन, फिटर, स्टेनो, और डीजल मैकेनिक में, बनेगा आपका कल रोशन। नियमित क्लास और प्रैक्टिकल का वादा، सफलता के मार्ग ले जाएगा। सिंबायोसिस आईटीआई देता है सौ प्रतिशत प्लेसमेंट और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का देता है अवसर। आओ، आज ही सिंबायोसिस में एडमिशन लो، और अपने सपनों को साकार करो।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पुलिस ने टेकनपुर क्षेत्र से 37 किलो 273 ग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश पुलिस ने टेकनपुर क्षेत्र से 37 किलो 273 ग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार टेकनपुर चौकी प्रभारी के द्वारा सूचना मिली थी कि चुरली नहर के पास एक आल्टो कार क्रमांक CG 04 KQ 6278 में दो व्यक्ति हैं जो मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं, मौके पर पहुंच कर पुलिस ने तलाशी ली तो कार की डिग्गी में बोरों में कुल 37 किलो 273 ग्राम गांजा मिला जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है, जिसे लेकर पुलिस ने गुरुपाल सिंह जोहल और मुलायम सिंह रावत दोनों गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।4
- मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण, सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण, सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 3 अगस्त को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना से एक दिन पूर्व सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना कक्षों की तैयारियों, मतगणना टेबलों की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए। सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर एवं अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि मतगणना सोमवार, 3 अगस्त को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। सर्वप्रथम डाक मतपत्र (Postal Ballot) की गणना की जाएगी। इसके उपरांत प्रातः 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें 20 काउंटर ईवीएम मतगणना तथा 1 काउंटर डाक मतपत्रों की गणना के लिए निर्धारित किया गया है। प्रत्येक मतगणना काउंटर पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मतगणना कार्य संपादित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के प्रत्येक चरण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।2
- दतिया चुनाव की गिनती से पहले खजुराहो पहुंचे दामोदर यादव का बड़ा बयान धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने गरीबों की ज़मीनी छीनी हैं उनको मुक्त करवाऊँगा खजुराहो में यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री पर बोला तीखा हमला किसानों की ज़मीन हड़पने का लगाया आरोप, मोतीलाल कुशवाह से मिलने पहुंचे कोड़ा गाँव दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ 17 अगस्त को आंदोलन का किया ऐलान दतिया चुनाव में जीत का किया दावा, कहा दतिया का चुनाव सामाजिक क्रांति करेगा पूर्व विधायक आर डी प्रजापति, हृदेश कुशवाह एवं रामकिशोर यादव सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे1
- दतिया उपचुनाव : कल होगी मतगणना, सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दतिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। मतगणना की तैयारियां सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएंगी, जबकि सुबह 8 बजे से सभी 292 मतदान केंद्रों की ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीनों को सुरक्षा घेरे में निर्धारित मार्ग से मतगणना हॉल तक लाया जाएगा। प्रत्येक मशीन को 16 मतगणना टेबलों पर पहुंचाया जाएगा, जहां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना होगी। पूरी मतगणना 15 राउंड में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस और प्रशासन का कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। प्रवेश केवल उन्हीं अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिकर्ताओं एवं अधिकृत व्यक्तियों को दिया जाएगा, जिनके पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिकृत प्रवेश पास (क्यूआर/बारकोड युक्त पास) होगा। बिना वैध पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल तक ईवीएम ले जाने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। बाइट - दीपक यादव मतगणना केंद्र प्रभारी1
- दतिया उपचुनाव के परिणाम को लेकर क्या कुछ बोले जीतू पटवारी दतिया उपचुनाव के परिणाम को लेकर क्या कुछ बोले जीतू पटवारी1
- आखिर एक ही इलाके में अलग-अलग शुल्क क्यों किसानों ने उठाए बड़े सवाल1
- संस्कृति विहार वाटिका में कवि बसंत सोनी के काव्य संग्रह ‘विभा’ का विमोचन, साहित्यकार बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता का सशक्त माध्यम है साहित्य। डॉ. शंकर लाल शुक्ल बुंदेली शोध एवं साहित्य संस्थान के तत्वावधान में संस्कृति विहार वाटिका में आयोजित समारोह में बुंदेली कवि बसंत सोनी के काव्य संग्रह ‘विभा’ का विमोचन किया गया। रविवार शाम 06 बजे आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेली कवि डॉ. राज गोस्वामी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय रहे। विशिष्ट अतिथियों ने साहित्य को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बताया। मुख्य अतिथि अरविंद उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत साहित्य ही किसी राष्ट्र को मजबूती प्रदान करता है। कार्यक्रम में पूरन चंद्र शर्मा, भावना परिहार, डॉ. रवीन्द्र गुप्ता, डॉ. सरोज शुक्ल, एम.पी. दुबे सहित कई साहित्यकारों ने पुस्तक पर अपने विचार रखे। संस्थान के सचिव रवीन्द्र सत्यार्थी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कवि बसंत सोनी ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लालजी योगी ने तथा आभार आशाराम शुक्ल ने किया।1
- दतिया उपचुनाव में स्ट्रांग रूम पर कांग्रेस का पहरा, EVM की निगरानी जारी दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस नेताओं ने पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल दिया है। रात में ईवीएम जमा होने के बाद से ही नेता लगातार निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों पर भी नजर रखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे 3 अगस्त सुबह 8 बजे तक स्ट्रांग रूम पर मौजूद रहकर ईवीएम की सुरक्षा पर नजर बनाए रखेंगे।1
- मतदान के परिणाम के ठीक पहले भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बयान से मची हलचल मतदान के परिणाम के ठीक पहले भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बयान से मची हलचल1