Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय जनता पार्टी की बंगाल जीत
विकास श्रीवास्तव
भारतीय जनता पार्टी की बंगाल जीत
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अस्पताल-स्कूल के पास शराब दुकान पर विवाद, कटनी में लोगों का बढ़ा विरोध1
- ' *3 दिन की मोहलत': वारदाना घोटाले में ज्ञापन सौंपते ही प्रशासन में हड़कंप, अनमोल दुबे की कुर्सी खतरे में* *SDM के आदेश को DSO ने दिखाई 'लाल आंख': वारदाना घोटाले के आरोपी अनमोल दुबे पर 15 दिन बाद भी FIR नहीं, भ्रष्टाचार निरोधक संस्थान ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* _3 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी, EOW जांच और DSO के निलंबन की मांग_ ================== *कटनी, 04 मई 2026।* विजयराघवगढ़ SDM के स्पष्ट दंडात्मक आदेश के बावजूद वारदाना घोटाले के आरोपी केंद्र प्रभारी अनमोल दुबे पर 15 दिन बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज 'राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक, टाईगर्स संस्थान' ने सोमवार को कलेक्टर कटनी को ज्ञापन सौंपकर DSO की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। *क्या है मामला?* खरीदी केंद्र कांटी में शासकीय बारदाने को निजी गोदाम (शेख सलीम) में रखकर गबन का मामला उजागर हुआ था। जांच में केंद्र प्रभारी अनमोल दुबे दोषी पाए गए। SDM विजयराघवगढ़ ने प्रकरण क्र. 330/रीडर/2026, दिनांक 16.04.2026 को आदेश दिया था कि आरोपी को तत्काल पद से हटाकर FIR दर्ज की जाए। *DSO पर 'संरक्षण' देने का आरोप* संस्थान के स्टेट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ऑफिसर कमल कुमार शर्मा ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि 15 दिन बीतने के बाद भी जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) ने SDM के आदेश का पालन नहीं किया। आरोपी अनमोल दुबे आज भी पद पर काबिज है। ज्ञापन में कहा गया, _"जब SDM स्तर के अधिकारी के दंडात्मक आदेश को DSO रद्दी की टोकरी में डाल दे, तो यह शासन की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर सीधा प्रहार है। DSO की चुप्पी 'मिलीभगत' और 'संरक्षण' की ओर इशारा करती है। इससे आरोपी को सबूत मिटाने का पूरा समय मिल रहा है।"_ *ज्ञापन की 4 प्रमुख मांगें:* 1. SDM के आदेश की अवहेलना पर DSO कटनी के विरुद्ध विभागीय जांच बैठाकर निलंबित किया जाए। 2. आरोपी अनमोल दुबे को 24 घंटे में पद से हटाकर FIR दर्ज कराई जाए। 3. पूरे वारदाना घोटाले की EOW से जांच कराई जाए। 4. प्रकरण में 'ऊपर तक सेटिंग' की जांच कर सभी दोषियों को बेनकाब किया जाए। *3 दिन का अल्टीमेटम* कमल कुमार शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि 3 दिवस में कार्रवाई नहीं हुई तो संस्था कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देगी और लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराएगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को भी भेजी गई है। डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन प्राप्त कर लिया गया है, जिस पर आवक क्रमांक 47526 दर्ज किया गया है। अब देखना है कि प्रशासन DSO पर कार्रवाई करता है या 'जीरो टॉलरेंस' का नारा सिर्फ कागजों तक सीमित रहता है।1
- Post by सच की खबर 241
- जातिवादी मानसिकता से ग्रसित वकील जयप्रकाश शुक्ला पर एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी करें! अत्यंत शर्मनाक घटना सामने आई है जहाँ वकील जयप्रकाश शुक्ला ने ड्यूटी पर तैनात एक SDM अधिकारी के खिलाफ अत्यंत अभद्र और जातिगत टिप्पणियां की हैं। जब एक मजिस्ट्रेट सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक का क्या होगा? हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ✅ जयप्रकाश शुक्ला पर SC/ST एक्ट में FIR हो। ✅ उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए। ✅ बार काउंसिल उसकी सदस्यता रद्द करने पर विचार करे।1
- कटनी। रंगनाथनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 54 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरभ चौधरी (22) के पास से बिना नंबर की स्कूटर भी जब्त की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद ओ.एफ.के. ग्राउंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी शराब परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।1
- अवैध डीजल-पेट्रोल बिक्री पर अमदरा पुलिस की कार्रवाई, 200 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त मैहर जिले के अमदरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार, 5 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम घुनवारा स्थित गणेश ढाबा पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ढाबे के अंदर अवैध रूप से रखा गया ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से कुल 150 लीटर डीजल (कीमत 13,978.50 रुपये) और 50 लीटर पेट्रोल (कीमत 5,396 रुपये) जब्त किया। मामले में आरोपी संतोष साहू (30 वर्ष), निवासी घुनवारा थाना अमदरा के खिलाफ धारा 287 बीएनएस एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक टीकाराम कुर्मी, सहायक उप निरीक्षक सुशील अहिरवार, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र सिंह, आरक्षक रवि सिंह एवं प्रमोद पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।2
- Post by आनंद श्रीवास्तव1
- शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत1